Subscribe for notification

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (25-06-2025)

Daily Rashifal,Daily Horoscope

मेष (Aries) 25-06-2025

♈ मेष : आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

वृष ( Tauras) 25-06-2025

♉वृषभ : आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

मिथुन (Gemini) 25-06-2025

♊ मिथुन : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

कर्क( Cancer) 25-06-2025

♋ कर्क : आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बच्चों का आज होमवर्क पूरा न होने पर ट्यूशन टीचर्स से थोड़ी डांट पड़ सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर सभी मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। आज के दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दु:खों का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: मोर नीला

सिंह(Leo) 25-06-2025

♌ सिंह : आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

कन्या (Vergo) 25-06-2025

♍ कन्या : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स को बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। अगर किसी मित्र से आपकी पहले अनबन हुई है, तो आज फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में पिकनिक के लिए जाएंगे। मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी समस्याओं का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

तुला(Libra) 25-06-2025

♎ तुला : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

वृश्चिक ( Scorpio) 25-06-2025

♏ वृश्चिक : आज का दिन यात्रा में बीतेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: गेरू रंग

धनु (Sagitarious) 25-06-2025

♑ धनु : सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

मकर (Capricorn) 25-06-2025

♑ मकर : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबीलियत को देखकर कई लोग प्रभावित होंगे। घर में रखे पुराने टीवी या फ्रिज को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैस मिल सकते हैं। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

कुंभ ( Aquarius) 25-06-2025

♒ कुंभ : अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

मीन ( Pisces) 25-06-2025

♓ मीन : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से सभी सदस्यों में तारतम्य बना रहेगा। नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके सामाजिक कार्यों से खुश रहेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, काम में सफलता हासिल होगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Share
Published by
दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago