Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka rashifal (27-06-2025)

Daily Rashifal,daily horoscope

मेष (Aries)27-06-2025

♈ मेष : आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा लाभकारी होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

वृष (Tauras)27-06-2025

♉वृषभ : आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

मिथुन (Gemini)27-06-2025

♊ मिथुन : निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और उदारता का व्यवहार कर सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

कर्क (Cancer)27-06-2025

♋ कर्क : आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोटों का खतरा है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

सिंह (Leo)27-06-2025

♌ सिंह : आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

कन्या (Vergo)27-06-2025

♍ कन्या : आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा खासकर आज पैसों से संबंधित काम करें उनका पूरा परिणाम आपको मिलने के योग हैं। संतान का मार्गदर्शन जरूर करें। आपको कुछ मौकों पर आत्मविश्वास की कमी हो सकती है लेकिन आप अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। आपके घर के कलह मिट जायेंगे। इसके विपरीत आपके व्यवसाय या कार्य क्षेत्र का समय उत्तम है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

तुला ( Libra)27-06-2025

♎ तुला : यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एव सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। आप धर्मी बनेंगे और संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। आपको उधार या उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

वृश्चिक ( Scorpio)27-06-2025

♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

धनु ( Sagitarious)27-06-2025

♑ धनु : आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। घर से निकलने से पहले बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

मकर (Capricorn)27-06-2025

♑ मकर : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

कुंभ (Aquarius)27-06-2025

♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है। इससे पूरा दिन आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

मीन (Pisces)27-06-2025

♓ मीन : आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें मिली-जुली रहेंगी लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता का विषय होगा। आपके प्रिय को मामूली मुद्दों पर गुस्सा आ सकता है। किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Share
Published by
दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago