Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का राशिफल (03-07-2025) गुरुवार,Thursday

मेष03-07-2025

♈ मेष : जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को दूसरों के समक्ष सकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर पाएंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बनेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

वृष 03-07-2025

♉वृषभ : आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। ब्राहमण को मिट्टी का बर्तन दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मिथुन 03-07-2025

♊ मिथुन : धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

कर्क 03-07-2025

♋ कर्क : अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे। यदि आप भूमि लेने की सोच रहे हैं तो यह दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी कार्य को पूरा करने को पिछली कंपनी का अनुभव कार्य में आ सकता है। ऐसी संभावना है कि आप दूसरों पर अधिक खर्च करेंगे। जो लोग ज्वैलरी के बिज़नेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अधिक मुनाफा देने वाला है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

सिंह 03-07-2025

♌ सिंह : आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। दफ़्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा— सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

कन्या03-07-2025

♍ कन्या : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे। परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है| आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

तुला 03-07-2025

♎ तुला : सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधारदिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

वृश्चिक 03-07-2025

♏ वृश्चिक : आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। दिन आपका आनंददायक साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़ी तरक्की आपको देखने को मिल सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। वाद विवाद से आपको बचने को सलाह दी जाती है। आज आप कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी, इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

धनु 03-07-2025

♑ धनु : यह एक उत्कृष्ट दिन है। आप व्यवसायिक सन्दर्भ में कुछ हासिल करेंगे जो आपके सम्मान में इजाफा करेगा। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग

मकर 03-07-2025

♑ मकर : आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

कुंभ 03-07-2025

♒ कुंभ : आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। धैर्यरखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

मीन 03-07-2025

♓ मीन : आज आपके आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दिन आपका अनुकूल साबित हो सकता है। कला के प्रति आपको बहुत कुछ मिल सकता है। नई सम्भावना बन रही है। राजनीतिक मामले आपके हल हो सकते है। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अकस्मात खराब हो जाने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago