Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल ( Aaj ka daily rashifal )(17-05-2025)

Daily Rashifal

मेष17-05-2025

♈ मेष : आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

वृष 17-05-2025

♉वृषभ : आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें है तो लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पपीता खाकर जाए। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

मिथुन 17-05-2025

♊ मिथुन : आज आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क 17-05-2025

♋ कर्क : भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

सिंह 17-05-2025

♌ सिंह : लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

कन्या17-05-2025

♍ कन्या : आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

तुला 17-05-2025

♎ तुला : मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

वृश्चिक 17-05-2025

♏ वृश्चिक : आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्णरहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

धनु 17-05-2025

♑ धनु : आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

मकर 17-05-2025

♑ मकर : घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी आज आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं। अगर परिवार संग कही घूमने का प्लान बना रहे हैं आज का दिन अच्छा है। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से करियर के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कुंभ 17-05-2025

♒ कुंभ : आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम इस राशि के बिजनेसमैन को लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। धनलाभ के साथ खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेन-देन से आज दूर रहें। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

मीन 17-05-2025

♓ मीन : आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आपके सहयोगियों ने ऐसी स्थितियों में बहुत अच्छी तरह से आप का समर्थन किया है और ये समय उन लोगों से प्राप्त हुई मदद की सराहना करने का समय है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेनें से बचें। आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago