Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Horoscope

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (14-07-2025)

Daily Rashifal,Daily Horoscope

मेष ( Aries)14-07-2025

♈ मेष : आज आपका किस्मत भरपूर सहयोग देगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्च भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाए रखें और बहस से बचें।

उपाय :- आज गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें सारे काम बनने लगेंगे |

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

वृष (Tauras)14-07-2025

♉वृषभ : आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय :- ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

मिथुन (Gemini)14-07-2025

♊ मिथुन : मिथुन राशि वाले आज किसी बहस में ना पड़े, इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें।

उपाय :- आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए, मनोकामना पूर्ण होगी |

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क (Cancer)14-07-2025

♋ कर्क : आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां बढ़ेगी, किन्तु वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें, अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

उपाय :- आज शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें, रुके हुए काम पूरे होंगे|

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

सिंह (Leo)14-07-2025

♌ सिंह : आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

उपाय :- माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

कन्या (Vergo)14-07-2025

♍ कन्या : आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। होशियारी से निवेश करें। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

उपाय :- गौ माता को हरा चारा खिलाएं ,परेशानियां दूर होगी |

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

तुला (Libra)14-07-2025

♎ तुला : आज का दिन आप में से अधिकतर को अच्छे परिणाम देगा। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। यदि एक बदलाव की तलाश है, तो आपको थोड़े और प्रयास के साथ एक बेहतर काम मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और रिश्तेदारों से मेल—मिलाप संभव है। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

उपाय :- आज शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें, धन का आगमन होगा |

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

वृश्चिक (Scorpio)14-07-2025

♏ वृश्चिक : आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

उपाय :- धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

धनु (Sagitarious)14-07-2025

♑ धनु : आज किसी बात को लेकर तनाव न लें। किसी का विरोध न करें। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। बेकार तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय :- आज केसर के जल से शिवलिंग का अभिषेक करें, मनोकामना पूर्ण होगी |

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

मकर (Capricorn)14-07-2025

♑ मकर : विदेशी व्यापार संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना फिर से शुरू होगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है, किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागीदार आपकी अशांति का स्रोत होगा। अपने मिजाज और संयम पर नियंत्रण रखें। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

उपाय :- आज शिवलिंग पर शहद चढ़ाए, पीड़ा कम होगी |

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

कुंभ (Aquarius)14-07-2025

♒ कुंभ : आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय :- अनाथालय में कुछ दान करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मीन (Pisces)14-07-2025

♓ मीन : आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन करना है। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपके प्रयासों में कमी आएगी। मजाक में कही बात को गंभीरता से न लें। आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए।

उपाय :- आज शिवलिंग का अभिषेक करें, मन को शांति मिलेगी |

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago