Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Rashifal ( Daily Horoscope)

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (07-06-2025)

Daily Rashifal

मेष07-06-2025

♈ मेष : बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। प्यार का जज़्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

वृष 07-06-2025

♉वृषभ : आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

मिथुन 07-06-2025

♊ मिथुन : आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

कर्क 07-06-2025

♋ कर्क : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःख दूर होंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

सिंह 07-06-2025

♌ सिंह : दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

कन्या07-06-2025

♍ कन्या : आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक संगठन से आप जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और उन्हें विदेश जाने का अवसर भी मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, दिन अच्छा जाएगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

तुला 07-06-2025

♎ तुला : आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

वृश्चिक 07-06-2025

♏ वृश्चिक : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को नौकरी का योग बन रहा है। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

धनु 07-06-2025

♑ धनु : भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहाँ तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

मकर 07-06-2025

♑ मकर : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएं बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जूनियर आपके सुझाव से सहमत होंगे। प्राइवेट नौकरी में मेहनत के बल पर प्रमोशन का योग बन रहा है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

कुंभ 07-06-2025

♒ कुंभ : आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। अगर आप दफ़्तर में सोशल मीडिआ का ज़्यादा उपयोग करेंगे, तो आज पकड़े भी जा सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

मीन 07-06-2025

♓ मीन : आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने वाली है। आपको किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। हालांकि आज किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। बाकी सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Share
Published by
दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago