Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का राशिफल Aaj ka rashifal (11-06-2025)

Daily Rashifal

Daily Horoscope

मेष11-06-2025

♈ मेष : बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 9

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

वृष 11-06-2025

♉वृषभ : आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे। परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन आज मौज-मस्ती में बीतेगा। संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली अंक: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

मिथुन 11-06-2025

♊ मिथुन : आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। मातहत और सहकर्मियों का रुख़ बहुत मददगार रहेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली अंक: 3

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

कर्क 11-06-2025

♋ कर्क : आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

सिंह 11-06-2025

♌ सिंह : भावनात्मक तौर पर बहुत अच्छा दिन नहीं होगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली अंक: 4

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

कन्या11-06-2025

♍ कन्या : आज का दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठाबढ़ेगी। आज आप किसी नए बिजनेस से जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। बिजनेस की दृष्टी से आज जहां भी आप निवेश करेंगे, वहां आपको सफलता जरुर मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। चिड़ियों को दाना ड़ालें, दिन अच्छा जाएगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

तुला 11-06-2025

♎ तुला : उदास और अवसादग्रस्त न हों। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

वृश्चिक 11-06-2025

♏ वृश्चिक : आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज पिता से बात करते समय वाणी पर संयम रखें, दिल को ठेंस पहुंचाने वाली कोई बात ना करें। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शुभ है, नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली अंक: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

धनु 11-06-2025

♑ धनु : अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीज़ें आज आपके मुताबिक़ नहीं होंगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

मकर 11-06-2025

♑ मकर : आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। पिता के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनकी तलाश जल्दी पूरी होने वाली है। आपको सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 8

भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

कुंभ 11-06-2025

♒ कुंभ : आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। गर्लफ़्रेण्ड/बॉयफ़्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली नंबर: 1

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

मीन 11-06-2025

♓ मीन : आज आप पूरे दिन सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखना एवॉएड करें। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, संघर्ष करने के बाद आप निश्चित ही सफल होंगे। आज आप किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोटी गाय को खिलाएं, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली अंक: 5

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago