Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल Rashifal,Horoscope

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (17-07-2025) गुरुवार,Thursday

Daily Rashifal,Daily Horoscope

मेष (Aries)17-07-2025

♈ मेष : आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिये भी अच्छा है। श्री कृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

वृष (Tauras)17-07-2025

♉वृषभ : आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

मिथुन (Gemini)17-07-2025

♊ मिथुन : आज खुद को डरा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन आपकी यह डर बेवजह होगी। इसलिए इससे परेशान ना हों और खुद को शांत रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों और परिवारजनों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज मित्राें से आपको मदद मिलने वाली है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क (Cancer)17-07-2025

♋ कर्क : संतान से मदद मिलने के योग हैं। बिजनेस में किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं। पैसों या रोजगार के संबंध में कोई खुशखबरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। आसपास के कुछ लोगों के साथ आपका व्यवहार और बातचीत बहुत हद तक सफल हो सकती है।आप सकारात्मक रहेंगे। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

सिंह (Leo)17-07-2025

♌ सिंह : आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सकारात्मक विकास संभव है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहन भी कर सकते हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। शुभचिंतक सहयोगी रहेंगें और परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

कन्या (Vergo)17-07-2025

♍ कन्या : आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों का दिन भी फायदेमंद रहेगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। माता सरस्वती को फूल अर्पित करें, छात्रों को सफलता हासिल होगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

तुला (Libra)17-07-2025

♎ तुला : तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थ स्रोत उन्नत रहेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। केवल चरम सीमाओं के मामले में मत सोचो, स्थिति उतनी खराब नहीं है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

वृश्चिक (Scorpio)17-07-2025

♏ वृश्चिक : सुखद और आनंददायक दिन रहेगा। आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश करेंगे। कोई योजना भी आपके मन में है, तो आपके लिए दिन खास हो सकता है। करियर के लिहाज से दिन यादगार है। जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। पैसे कमाने के कुछ नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

धनु (Sagitarious)17-07-2025

♑ धनु : आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

मकर (Capricorn)17-07-2025

♑ मकर : आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा न होने पर काम अटक भी सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी परेशानियाँ कम होगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कुंभ (Aquarius)17-07-2025

♒ कुंभ : आज आपको परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी अच्छा फायदा आज हो सकता है। आज आपके काम में मन लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। ईश्वर की आराधना से मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

मीन (Pisces)17-07-2025

♓ मीन : किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। आपका मन काम में लगेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

zodiac signs (Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, and Pisces), the planets in astrology (Sun, Moon, Mercury, Venus, Mars, Jupiter, Saturn, Uranus, Neptune, and Pluto),

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago