आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 17 अप्रैल 2025
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसन्त
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी दोपहर 03:23 तक तत्पश्चात् पञ्चमी
नक्षत्र – ज्येष्ठा पूर्ण रात्रि तक
योग – वरीयन् रात्रि 12:50 अप्रैल 18 तक तत्पश्चात् परिघ
राहुकाल – दोपहर 02:15 से दोपहर 03:50 तक
सूर्योदय – 06:17
सूर्यास्त – 07:01
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:47 से प्रातः 05:32 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:05 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 18 से रात्रि 01:01 अप्रैल 18 तक
विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
वैशाख मास माहात्म्य
वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी इंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।
देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं । पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।
वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढ़कर हितकारी है ।’’ (ऋषि प्रसाद, अप्रैल : 2009)
वैशाख (माधव) मास में जो भक्तिपूर्वक दान, जप, हवन और स्नान आदि शुभ कर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है । (पद्म पुराण)
Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions
हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा गया है।…
भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…
मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…
सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…
अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…