Subscribe for notification
Categories: ब्लॉग Blogs

जन्म कुंडली में स्थित किस दोष के कारण होते हैं पिता और पुत्र में मतभेद

पिता पुत्र में टकराव के ज्योतिष कारण और उपाय

पिता-पुत्र के संबंधों में टकराव का कारण केवल मानसिकता या परिस्थितियाँ ही नहीं, बल्कि जन्म कुंडली में छिपी ग्रहों की द्वंद्वात्मक स्थिति और पूर्व जन्म के कर्मफल भी होते हैं।

भृगु नाड़ी ज्योतिष में विश्लेषण ग्रहों के संबंध और वेद से होता है,

विशेषकर:सूर्य = पिता, चंद्र = माता, मंगल = संतान/पुत्र, शनि = पीढ़ी टकराव

सूर्य के बाद मंगल या शनि हों, तो पिता और पुत्र के बीच अहम टकराव, अलग दृष्टिकोण और संघर्ष

मंगल, सूर्य को वेध दे तो पुत्र का व्यवहार आक्रामक या असहमति पूर्ण हो सकता है

शनि सूर्य को वेध दे = पीढ़ी संघर्ष, नई और पुरानी पीढ़ी दरमियान सोच की टकराहट

इस स्थिति में पिता को लगता है पुत्र सम्मान नहीं देता, और पुत्र को लगता है पिता दबाव डालते हैं

जैमिनी पद्धति से – पिता-पुत्र संबंध

पिता का कारक = सूर्य पुत्र का कारक = मंगल पुत्र के लिए जातक का पंचम भाव, और पिता के लिए नवम भाव सूर्य पर राहु या शनि की दृष्टि हो → पिता से दूरी या अहंकार टकराव ( आत्मकारक ) और पंचमेश / मंगल में संबंध न हो → पुत्र की बात को आत्मा स्वीकार नहीं करती, नवम पर पाप दृष्टि हो या निर्बल हो → पिता का अपमान या अशांत संबंध

पिता-पुत्र टकराव के मुख्य ज्योतिषीय संकेत

सूर्य – शनि युति या दृष्टि | सम्मान बनाम अहंकार की लड़ाई

मंगल – सूर्य द्वंद्व , क्रोध, गुस्सा, टकराव पंचम भाव पीड़ित |

संतान के साथ मतभेद आत्म कारक और पितृ कारक में द्वेष |

आत्मिक दूरी, पूर्व जन्म कर्म फल ( अरुढ नवम ) पर पाप दृष्टि |

परिवार और संबंध में अशांति

ज्योतिषीय उपाय – पिता-पुत्र संबंध सुधार के लिए सूर्य शांति उपाय (पिता के लिए):– प्रतिदिन सूर्योदय में जल चढ़ाएं– ॐ घृणि सूर्याय नमः का 108 बार जप– रविवार को गेहूं, लाल वस्त्र, गुड़ का दान |

मंगल शांति उपाय (पुत्र के लिए):– मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन और ॐ अंगारकाय नमः का जप– रक्तदान करें (यदि स्वास्थ्य अनुकूल हो)– भाई, पिता या पुरुषों के साथ विनम्रता रखें |

शनि का सामंजस्य हेतु उपाय (यदि टकराव लम्बा चल रहा है):– ॐ शं शनैश्चराय नमः – शनिवार को– पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना– पुराने वस्त्र या जूते दान करें |

मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास:शिव-पार्वती का पारिवारिक पूजन पारिवारिक एकता में अत्यंत सहायक है

आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ दोनों में सूर्य तत्व को सुदृढ़ करता है |

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago