Subscribe for notification

यम पंचक दीपदान

दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व पर पांचो दिन यमराज के निमित्त दीपदान करना चाहिए |

1. धनतेरस – संध्या उपरांत गेंहू के आटा से चौमुख दीपक बनाकर चार सफैद बात्ती व सरसों का तेल से युक्त करके उन दीपक को प्रज्ज्वलित करें।एक पलास के पत्ते पर दुध से बनी मिठाई के साथ दीपक को रखकर भगवान मृत्यु यम का स्मरण कर उसे घर से बाहर ले जाकर दक्षिण दिशा के ओर रख दें। अगर पलाश पता ना मिले तो गेंहू के ऊपर दीपक को रखें। धनतेरस के यम दीपदान से यम प्रसन्न होकर अकाल मृत्यु का हरण कर लेते हैं |

2. नरक चतुर्दशी के दिन इसी विधि से पुनः दीपदान होगा , इससे यम देव प्रसन्न हो हमारे पितरों को नरक से मुक्त करते हैं। पितृ दोष का शमन होता है |

3. दीपावली अमावस्या को यम दीपदान से भगवती श्री की कृपा प्राप्त होती है |

4. प्रतिपदा के यम दीपदान से शरीर के रोगों का शमन होता है। तंत्र अभिचार का नाश होता है |

5. यम द्वितीया के यम दीपदान से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है।अतः आप इन पांचों दिन यमराज के निमित्त दीपदान करें तो अति उत्तम।

धनतेरस से लेकर द्वितीया तक प्रतिदिन प्रदोष काल में दीपक से घर को सजाना अवश्य चाहिए।

मुख्य द्वार से लेकर हर कोने में। तुलसी जी के पास अवश्य।धनतेरस को गो घृत का 13 दीपक अवश्य प्रज्वलित करे |

चतुर्दशी को सरसो तेल का 14 दीपक प्रज्वलित करे |

अमावस्या को 27 गो घृत 27 सरसो तेल व 27 तिल तेल का दीपक प्रज्वलित कर पुजन स्थान पर देवताओं के निमित्त दीपदान अवश्य करें

प्रतिपदा व द्वितीया को यथा सामर्थ्य दीपदान अवश्य करे |

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago