आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल ( Aaj ka daily rashifal )(17-05-2025) Daily Rashifal मेष17-05-2025 ♈ मेष : आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला वृष 17-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें है तो लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पपीता खाकर जाए। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन 17-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग कर्क 17-05-2025 ♋ कर्क : भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग सिंह 17-05-2025 ♌ सिंह : लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कन्या17-05-2025 ♍ कन्या : आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 17-05-2025 ♎ तुला : मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृश्चिक 17-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्णरहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु 17-05-2025 ♑ धनु : आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मकर 17-05-2025 ♑ मकर : घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal(16-05-2025) मेष16-05-2025 Daily Rashifal ♈ मेष : आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग वृष 16-05-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन 16-05-2025 ♊ मिथुन : अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क 16-05-2025 ♋ कर्क : आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग सिंह 16-05-2025 ♌ सिंह : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहेंक्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कन्या16-05-2025 ♍ कन्या : आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 16-05-2025 ♎ तुला : अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक 16-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाऐंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग धनु 16-05-2025 ♑ धनु : आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। आप धीरे-धीरे अपनी रंगत और रौनक में लौटने लगेंगे। कोई बहुत प्रभावशाली बात भी कह सकते हैं या जो भी कुछ कहेंगे, लोग उसे सुनना चाहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश भी करेंगे और सफल हो जाएंगे। मन में स्थिरता रहेगी। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। स्थिति आपके लिए बेहतर बन सकती है। अपना ध्यान अपने महत्व के कामकाज पर ही रखें। कोई खास मीटिंग हो सकती है। किसी को उधार देने से सावधान रहें। उधारी न करें तो ही अच्छा है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मकर 16-05-2025 ♑ मकर : मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल (15-05-2025) मेष 15-05-2025 ♈ मेष : आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशियों से भर देगी। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है, आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृष 15-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कॉलेज कम्पीटिशन में जीत का जश्न आपके दिल को खुशी से भर देगा। इस खुशी को दोगुना करने के लिए आप अपने दोस्तों को शरीक करेंगे। साथ ही पूरा दिन दोस्तों के साथ बितेगा और शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। आज किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के साथ आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट मे डिनर करने जा सकते है। इससे रिश्ते में मजबूती आऐगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन 15-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। तनाव कम होगा और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। विदेशी एंजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग कर्क 15-05-2025 ♋ कर्क : रचनात्मक काम आपको सुकून देगा। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। जरुरत से ज्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। प्यार का जज्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह 15-05-2025 ♌ सिंह : आज खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे न आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि आपके व्यवहार में लचीलापन आएगा। साथ ही नकारात्मकता आपके अंदर से खत्म होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अपने भविष्य की योजना बना सकते है। साथ ही अपने वर्तमान की योजना में बदलाव कर सकते है। इस राशि के नवविवाहित अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम बिताएंगे और रिंग गिफ्ट कर सकते है। आज दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा, हो सकता है कि दोस्ती टूटने की कगार पर आ जाएं। केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलने लगेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग कन्या 15-05-2025 ♍ कन्या : आज यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के कार्यों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिवार की प्रसन्नता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको आज दिन भर धैर्य बनाए रखना होगा। घर में और दफ्तर में अपनी सक्रियता पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग तुला 15-05-2025 ♎ तुला : आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। सम्भल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृश्चिक 15-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। आज परिवार की जरुरतों को पूरा करनें में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। इस राशि के जो लोग इंजीनियरिंग करते है आज उनका ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से अप-एण्ड- डाउन करने में परेशानी होगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु 15-05-2025 ♑ धनु : आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (10-05-2025) मेष 10-05-2025 Daily Rashifal ♈ मेष : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: मोर नीला वृष 10-05-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आप कोशिश करें तो किए गए लगभग सभी काम से आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज दिन बहुत तेजी से बीतता महसूस होगा। धैर्य और सकारात्मक नजरिया रखें। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए आपके लिये फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। अगर आप व्यापार करते है तो, काम में सुधार भी होगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। वरना बनता हुआ काम रुक सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 10-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद कर्क 10-05-2025 ♋ कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको दुःखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इसे जल्दी छोड़ दें। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। इस राशि की महिलायें अगर मार्केटिंग के लिये जा रही हैं तो आज उन्हें पहली नजर कोई चीज पसंद आ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण आप थोड़े निराश हो सकते हैं। आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट करने के मूड में नही है, बेहतर होगा कि आज कोई ऐसा मुद्दा न उठायें जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह 10-05-2025 ♌ सिंह : मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या 10-05-2025 ♍ कन्या : आज धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरी कामों में किस्मत साथ मिलेगा। जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे। समय अनुकूल है, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रैवेल्स जुड़ें हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग तुला 10-05-2025 ♎ तुला : बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक 10-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपको अपनी बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जा सकता है। पारीवारिक कामों के लिये कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, या फिर घर के किसी बड़े से डिस्कस जरूर कर लें। इस राशि के जो लोग सीविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर के लिये जायेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा धनु 10-05-2025 ♑ धनु : आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर 10-05-2025 ♑ मकर : आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज खुद की परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। आज आपका आत्म विश्वास हाई बना रहेगा। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जिससे प्रभावित होकर कोई आपको अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनको सुयोग्य विवाह का अवसर मिल सकता है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (09-05-2025) मेष09-05-2025 ♈ मेष : आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गहरा पीला वृष 09-05-2025 ♉वृषभ : वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: मोर नीला मिथुन 09-05-2025 ♊ मिथुन : आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको भी फायदा होगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क 09-05-2025 ♋ कर्क : चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा सिंह 09-05-2025 ♌ सिंह : आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सैलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या09-05-2025 ♍ कन्या : आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला 09-05-2025 ♎ तुला : आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हल्का ग्रे वृश्चिक 09-05-2025 ♏ वृश्चिक : नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग धनु 09-05-2025 ♑ धनु : आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन के सभी क्षेत्र में आप सफल होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मकर 09-05-2025 ♑ मकर : अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में।
आज का दैनिक पंचांग Aaj ka dainik panchang
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (07-05-2025) बुधवार ( Wednesday) मेष राशि Mesh Rashi 07-05-2025 ♈ मेष : मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृषभ राशि Vrushabh Rashi 07-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन राशि Mithun Rashi 07-05-2025 ♊ मिथुन : आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क राशि Kark Rashi 07-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह राशि Singh Rashi 07-05-2025 ♌ सिंह : कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या राशि Kanya rashi 07-05-2025 ♍ कन्या : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला राशि Tula Rashi 07-05-2025 ♎ तुला : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक राशि Vrushchik Rashi 07-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनुराशि Dhanu Rashi 07-05-2025 ♑ धनु : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि