Enable Notifications OK No thanks

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

Rashifal (राशिफल) मेष राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको संभालने की कोशिश करें। वृषभ राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल करना बेहतर रहेगा। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा और आपकी किसी नए कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपके दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। मिथुन राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी मौज मस्ती करने की आदत के कारण कुछ गड़बड़ी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिलने से आपके मन में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप राजनीति में थोड़ा सोच समझकर बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कर्क राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, लेकिन आपके बॉस उसमें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी खेलकूद के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। सिंह राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित है, तो वहां कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपका कोई काम यदि रूपए पैसे को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कन्या राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। संतान नौकरी से किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी। तुला राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुरानी टेंशन से छुटकारा मिलेगा, जिसे आप काफी हद तक महसूस करेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाना है, नहीं तो इससे आपके काफी काम पूरे होने में समस्या आएगी। परिवारिक समस्याओं को भी आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर आसानी से दूर करेंगे। वृश्चिक राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में उलझनें लगी रहेगी। आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखकर निपटने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या रही थी तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में आपकी कोई बात वरिष्ठ सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी सदस्य की नौकरी को लेकर आप परेशान हैं, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों में कोई समस्या आ सकती है। संतान आपसे किसी नए वाहन की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। मकर राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करना अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। नौकरी में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपकी कुछ मुश्किले बढे़ंगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर में यदि कोई समस्या थी, तो आप उससे भी निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुंभ राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई नए काम की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने खानपान पर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके भाई आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे पारिवारिक एकता बनी रहेगी। मीन राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी परिवार के सदस्य से कोई बात सुनकर मन परेशान रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। Today Aries Horoscope,Today Tauras Horoscope,Today

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

मेष राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। वृषभ राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। मिथुन राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं। कर्क राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। सिंह राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कन्या राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। तुला राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। धनु राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। मकर राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है। कुंभ राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी। मीन राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपका मन व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा। Get your horoscope reading, Understand your birth chart,

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग Hindu panchang दिनांक – 12 अप्रैल 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – शुक्ल तिथि – पूर्णिमा सुबह 05:51 अप्रैल 13 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा नक्षत्र – हस्त शाम 06:08 तक तत्पश्चात् चित्रा योग – व्याघात 08:41 तक तत्पश्चात् हर्षण राहुकाल – सुबह 09:31 से सुबह 11:06 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:22 सूर्यास्त – 06:59 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – पूर्व में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:51 से प्रातः 05:36 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:15 से दोपहर 01:06 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 अप्रैल 13 से रात्रि 01:03 अप्रैल 13 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण – चैत्री पूर्णिमा, श्री हनुमानजी का प्राकट्य दिवस विशेष – पूर्णिमा के दिन स्त्री – सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) अमृततुल्य गोदुग्ध के अनुपम लाभ (भाग-२) (१०) इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो दाँत एवं हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है । बाल्य और किशोर अवस्था में कैल्शियम की बहुत अधिक आवश्यकता रहती है क्योंकि इस समय हड्डियों का सबसे अधिक विकास होता है । प्रतिदिन दूध का सेवन करना बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । ३०० मि.ली. दूध में लगभग ३५० मि.ग्रा. कैल्शियम होता है जो तीन साल तक के बच्चों की दैनिक आवश्यकता का आधा है । (११) दूध में कैंसररोधी तत्त्व पाये जाते हैं जो बड़ी आँत, स्तन व त्वचा का कैंसर होने की सम्भावना को कम करते हैं । सिगरेट और शराब के सेवन से अन्न-नलिका का कैंसर (oesoph- ageal cancer) होने की सम्भावना बढ़ जाती है जबकि दूध के सेवन से यह सम्भावना कम हो जाती है । यह हृदय एवं रक्तवाहिनियों से संबंधित रोगों (cardiovascular disease) से रक्षा करने में सहायक है । रक्तचाप (B.P.) को सामान्य रखने में भी उपयोगी है तथा मधुमेह (diabe- tes) होने की सम्भावना को कम करता है । (१२) इसमें पाये जानेवाले ‘केरोटिन’ नामक पीले पदार्थ से आँखों की रोशनी बढ़ती है । रात में दूध का सेवन आँखों के लिए विशेष हितकारी है । ३ से ५ वर्ष के बच्चे की विटामिन ‘ए’ की दैनिक आवश्यकता की ७५ प्रतिशत आपूर्ति मात्र २५० मि.ली. गोदुग्ध से हो जाती है । (१३) भिगोये हुए २-३ बादाम २०० मि.ली. दूध के साथ सेवन करने से बच्चों के सूखा रोग (rickets) में लाभ होता है । (१४) रात में सोने से कुछ घंटे पहले (भोजन एवं दूध में २ घंटे का अंतर रख के) दूध लेने से रक्त के नवनिर्माण में मदद मिलती है । यह विषैले पदार्थों को निष्क्रिय करता है तथा रोगप्रतिकारक शक्ति (immunity) को बढ़ाने भी सहायक है । (१५) कच्चे दूध की चेहरे पर मालिश करने से वर्ण में निखार आता है । (१६) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार रात में दूध पीने से बच्चों की जठराग्नि एवं शरीर की वृद्धि होती है, क्षयरोगियों का बल बढ़ता है तथा वृद्धों में शुक्र धातु की वृद्धि होती है । रात में दूध पीने से अनेक प्रकार के दोषों (रोगों) का शमन होता है । जिन्हें कफ की समस्या है उन्हें कफ-शमन हेतु दूध में २-३ काली मिर्च तथा आधा से एक ग्राम सोंठ का चूर्ण मिला के सेवन करना विशेष लाभकारी है । गाय का दूध सात्त्विक होने से बुद्धि अच्छे विचार तथा अच्छे कर्मों की ओर प्रवृत्त होती है । इससे परिशुद्ध भावना उत्पन्न होती रहती है । इन सभी गुणों के कारण इसे ‘धरा का अमृत’ कहा जाता है । इसलिए मनुष्यों को नित्य गाय के शुद्ध दूध का सेवन करना चाहिए । सावधानी : नया बुखार, त्वचा रोग, दस्त, कृमि, गठिया तथा दमा (asthma), खाँसी आदि कफ-संबंधी एवं आमजनित समस्याओं में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए । [ Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

10 अप्रैल 2025 गुरुवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल Rashifal मेष पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। वृषभ शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। मिथुन किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। कर्क लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। सिंह पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। कन्या आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। तुला प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। वृश्चिक राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। धनु व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। मकर राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुंभ आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। मीन पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का वैदिक हिन्दू पंचांग Hindu panchang दिनांक – 10 अप्रैल 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी रात्रि 01:00 अप्रैल 11 तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी योग – वृद्धि शाम 06:59 तक तत्पश्चात् ध्रुव राहुकाल – दोपहार 02:15 से दोपहर 03:50 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:24 सूर्यास्त – 06:58 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – दक्षिण दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:52 से प्रातः 05:38 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:16 से दोपहर 01:06 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:18 अप्रैल 11 से रात्रि 01:03 अप्रैल 11 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण – अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, महावीर स्वामी जयंती विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) उत्तम स्वास्थ्य हेतु निद्रा – संबंधी ध्यान देने योग्य जरूरी बातें क्या करें १] आयु –आरोग्य संवर्धन हेतु उचित समय पर, उचित मात्रा में नींद लेना जरूरी है । २] रात को ढीले वस्त्र पहन के बायीं करवट सोयें । ३] अनिद्रा हो तो सिर पर आँवला-भृंगराज केश तेल व शरीर पर तिल की एवं पैरों के तलवों पर घी की मालिश करें । ४] सोने से पहले शास्त्राध्ययन या सत्संग श्रवण कर कुछ देर ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें, फिर श्वासोच्छ्वास के साथ भगवन्नाम की गिनती करते हुए सोयें तो नींद भी उपासना हो जायेगी । क्या न करें १] हाथ-पैर सिकोड़कर, पैरों के पंजो की आँटी (क्रॉस) करके, सिर के पीछे या ऊपर हाथ रखकर तथा पेट के बल नहीं सोना चाहिए । २] रात को पैर गीले रख के नही सोना चाहिए । ३] देर रात तक जागरण से शरीर में धातुओं का शोषण होता हैं व शरीर दुर्बल होता है । ४] दिन में शयन करने से शरीर में बल का क्षय हो जाता है । स्थूल, कफ प्रकृतिवाले व कफजन्य व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों को सभी ऋतुओं में दिन की निद्रा अत्यंत हानिकारक है ।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal

26 मार्च 2025 बुधवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा। वृषभ स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मिथुन घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। कर्क लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। सिंह रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कन्या बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा। तुला सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे। वृश्चिक उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। धनु यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा। मकर अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। कुंभ मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। मीन घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग hindu panchang दिनांक – 25 मार्च 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – एकादशी प्रातः 03:45 मार्च 26 तक तत्पश्चात् द्वादशी नक्षत्र – श्रवण प्रातः 03:49 मार्च 26 तक तत्पश्चात् घनिष्ठा योग – शिव दोपहर 02:53 तक तत्पश्चात् सिद्ध राहुकाल- दोपहर 03:49 से शाम 05:21 तक सूर्योदय – 06:39 सूर्यास्त – 06:53 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल –  उत्तर दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:05 से प्रातः 05:52 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:21 से दोपहर 01:10 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:22 मार्च 26 से रात्रि 01:09 मार्च 26 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण – पापमोचनी एकादशी , 25 मार्च को चावल न खायें एवं व्रत उपवास 26 मार्च । विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) गृह के समीपस्थ वृक्ष ईशान में आँवला शुभदायक है । ईशान – पूर्व में कटहल एवं आम शुभदायक हैं । घरके पास काँटेवाले, दूधवाले तथा फलवाले वृक्ष स्त्री और सन्तान की हानि करनेवाले हैं । यदि इन्हें काटा न जा सके तो इनके पास शुभ वृक्ष लगा दें । काँटेवाले वृक्ष शत्रु से भय देनेवाले, दूधवाले वृक्ष धनका नाश करनेवाले और फलवाले वृक्ष सन्तानका नाश करनेवाले हैं । इनकी लकड़ी भी घरमें नहीं लगानी चाहिये | आसन्नाः कण्टकिनो रिपुभयदाः क्षीरिणोऽर्थनाशाय । फलिनः प्रजाक्षयकरा दारूण्यपि वर्जयेदेषाम् ॥(बृहत्संहिता ५३। ८६) बदरी कदली चैव दाडिमी बीजपूरिका। प्ररोहन्ति गृहे यत्र तद्गृहं न प्ररोहति ॥ (समरांगणसूत्रधार ३८ । १३१) ‘ बेर, केला, अनार तथा नींबू जिस घरमें उगते हैं, उस घर की वृद्धि नहीं होती । ‘ अश्वत्थं च कदम्बं च कदलीबीजपूरकम् । गृहे यस्य प्ररोहन्ति स गृही न प्ररोहति ॥ (बृहद्दैवज्ञ० ८७ ९) ‘पीपल, कदम्ब, केला, बीजू नींबू ये जिस घरमें होते हैं, उसमें रहनेवाले की वंशवृद्धि नहीं होती ।’ घर के भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्यों के लिये कल्याणकारिणी, धन-पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है । प्रातःकाल तुलसीका दर्शन करनेसे सुवर्ण दानका फल प्राप्त होता है ।(ब्रह्मवैवर्तपुराण, कृष्ण० १०३ । ६२-६३ ) Panchang, PANCHANG

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग hindu panchang दिनांक – 24 मार्च 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी प्रातः 05:05 मार्च 25 तक तत्पश्चात् एकादशी नक्षत्र –  उत्तराषाढा प्रातः 04:27 मार्च 25 तक, तत्पश्चात् श्रवण योग – परिघ शाम 04:45 तक तत्पश्चात् शिव राहुकाल- सुबह 08:11 से सुबह 09:43 तक सूर्योदय – 06:40 सूर्यास्त – 06:52*(अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल –  पूर्व दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:05 से प्रातः 05:53 तक अभिजीत मुहूर्त –  दोपहर 12:22 से दोपहर 01:10 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:22 मार्च 25 से रात्रि 01:09 मार्च 25 तक व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 04:18 से प्रातः 06:40 तक) विशेष – दशमी को कलंबी शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) ग्रहबाधा दूर करने का उपाय शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें । कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी । तुतलापन मिटाने के लिए २-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l बुद्धि बढाने के ढेर सारे उपाय १] दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तक में (पृष्ठ २ पर ) एक मंत्र लिखा है , उसको पढ़कर दूध में देखोगे और वह दूध पियोगे तो बुद्धि बढ़ेगी, बल बढ़ेगा । २] मंत्रजप और अनुष्ठान से बुद्धि विकसित होती है । ३] भगवच्चिंतन करके ॐकार का गुंजन करके शांत होओगे तो बुद्धि बढ़ेगी । ४] श्वासोच्छवास में भगवान् सूर्यनारायण का ध्यान करने से भी फायदा होगा । ५] श्रद्धा, भक्ति और गुरुजनों के सत्संग से भी बुद्धि उन्नत होती है । ६] भगवद-ध्यान से तो बुद्धि को बढना ही है । ७] स्मृतिशक्ति बढानी है तो कानों में अँगूठे के पासवाली पहली उँगलियाँ डालकर लम्बा श्वास लो फिर होंठ बंद रख के कंठ से ‘ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ….’ ऐसा उच्चारण करो । इस प्रकार १० बार करो । इस भ्रामरी प्राणायाम से स्मृति बढ़ेगी, विद्यार्थी भी अच्छे अंक लायेंगे ।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal

19 मार्च 2024 बुधवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। वृषभ स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। मिथुन पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कर्क घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें। सिंह प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। कन्या दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। तुला उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। वृश्चिक अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। धनु अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मकर नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कुंभ पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें। मीन क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का वैदिक हिंदू पंचांग Aaj ka vaidik hindu PANCHANG दिनांक – 18 मार्च 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत – 2081 शक संवत -1946 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत ॠतु मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन) पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्थी रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात पंचमी नक्षत्र – स्वाती शाम 05:52 तक तत्पश्चात विशाखा योग – व्याघात शाम 04:44 तक तत्पश्चात हर्षण राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:18 तक सूर्योदय 06:45 सूर्यास्त – 06:47 दिशाशूल – उत्तर दिशा व्रत पर्व विवरण- मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 10:09 तक) विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) स्वास्थ्यप्रद दोहे चैत्र माह में नीम की, पत्ती हर दिन खावे । ज्वर, डेंगू या मलेरिया, बारह मील भगावे ॥ पोषक तत्त्व से पूर्ण है, पका पपीता फल । जो खावे नित नियम से, कड़ा न होवे मल ।। २०-२५ दिन नीम के २५-३० कोमल पत्ते और १-२ काली मिर्च खानी चाहिए। षष्ठी तिथि को नीम के पत्ते नहीं खाने चाहिए । रंग पंचमी Rang panchmi upay हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष (गुजरात अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष) की पंचमी पर रंग पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 19 मार्च को रंग पंचमी पड़ रही है। रंग पंचमी के दिन आसमान में गुलाल उड़ाने की परंपरा हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। रंग पंचमी का त्योहार नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता पाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन लोग ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ उपाय करते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में बरकत होती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के खास उपाय 1. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी धन संपत्ति, ऐश्वर्य आदि की देवी हैं। पूजा के समय माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को लाल गुलाल अर्पित करें। पूजा के समय कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। 2. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद उन्हें गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी को एक साथ पूजा करनी चाहिए। 3. रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में एक सिक्का और हल्दी की पांच गांठें बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करके एक घी का दीपक जलाएं। दीपक के शांत होने पर हल्दी और सिक्के की पोटली को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 4. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है। पूजा के समय माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई जैसे बर्फी, बताशा, मिश्री या खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

Translate »