Enable Notifications OK No thanks

आज का पंचांग Aaj ka panchang

Hindu Panchang Daily हिन्दू पंचांग आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 19 अप्रैल 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – षष्ठी शाम 06:21 तक तत्पश्चात् सप्तमी नक्षत्र – मूल सुबह 10:21 तक तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा योग – शिव रात्रि 12:53 अप्रैल 20 तक तत्पश्चात् सिद्ध राहुकाल – सुबह 09:27 से सुबह 11:03 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:16 सूर्यास्त – 07:02 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – पूर्व दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:46 से प्रातः 05:31 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:04 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 20 से रात्रि 01:01 अप्रैल 20 विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) तुलसी माला की महिमा १) गले में तुलसी की माला धारण करने से जीवनीशक्ति बढ़ती है, बहुत से रोगों से मुक्ति मिलती है । शरीर निर्मल, रोगमुक्त व सात्त्विक बनता है । २) तुलसी माला से भगवन्नाम जप करने एवं इसे गले में पहनने से आवश्यक एक्यूप्रेशर बिंदुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव में लाभ होता है, संक्रामक रोगों से रक्षा होती है तथा शरीर-स्वास्थ्य में सुधार होकर दीर्घायु में मदद मिलती है । ३) तुलसी को धारण करने से शरीर में विद्युतशक्ति का प्रवाह बढ़ता है तथा जीव-कोशों का विद्युतशक्ति धारण करने का सामर्थ्य बढ़ता है । ४) गले में तुलसी माला पहनने से विद्युत तरंगे निकलती हैं जो रक्त संचार में रुकावट नहीं आने देती । प्रबल विद्युतशक्ति के कारण धारक के चारों ओर आभामंडल विद्यमान रहता है । ५) गले में तुलसी माला धारण करने से आवाज सुरीली होती है । हृदय पर झूलने वाली तुलसी माला हृदय व फेफड़े को रोगों से बचाती है । इसे धारण करने वाले के स्वभाव में सात्त्विकता का संचार होता है । ६) तुलसी की माला धारक के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है । कलाई में तुलसी का गजरा पहनने से नाड़ी संबंधी समस्याओं से रक्षा होती है, हाथ सुन्न नहीं होता, भुजाओं का बल बढ़ता है । ७) तुलसी की जड़ें अथवा जड़ों के मनके कमर में बाँधने से स्त्रियों को विशेषतः गर्भवती स्त्रियों को लाभ होता है । प्रसव वेदना कम होती है और प्रसूति भी सरलता से हो जाती है । कमर में तुलसी की करधनी पहनने से पक्षाघात (लकवा) नहीं होता एवं कमर, जिगर, तिल्ली, आमाशय और यौनांग के विकार नहीं होते हैं । ८) यदि तुलसी की लकड़ी से बनी हुई मालाओं से अलंकृत होकर मनुष्य देवताओं और पितरों के पूजनादि कार्य करे तो वे कोटि गुना फल देने वाले होते हैं । जो मनुष्य तुलसी लकड़ी से बनी माला भगवान विष्णु को अर्पित करके पुनः प्रसादरूप से उसे भक्तिपूर्वक धारण करता है, उसके पातक नष्ट हो जाते हैं । शास्त्रों में वर्णित तुलसी महिमा १) अनेक व्रतकथाओं, धर्मकथाओं, पुराणों में तुलसी महिमा के अनेक आख्यान हैं । भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा विधि तुलसी दल के बिना परिपूर्ण नहीं मानी जाती । २) जो दर्शन करने पर सारे पाप-समुदाय का नाश कर देती है, स्पर्श करने पर शरीर को पवित्र बनाती है, प्रणाम करने पर रोगों का निवारण करती है, जल से सींचने पर यमराज को भी भय पहुँचाती है, आरोपित करने पर भगवान श्रीकृष्ण के समीप ले जाती है और भगवान के चरणों में चढ़ाने पर मोक्षरूपी फल प्रदान करती है, उस तुलसी देवी को नमस्कार है । (पद्म पुराणः उ.खं. 56.22) ३) तुलसी के निकट जो भी मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देने वाला होता है । ४) प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते हैं । ५) ब्रह्महत्या आदि पाप तथा पाप और खोटे विचार से उत्पन्न होने वाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं । ६) श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देने वाला है । ७) तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है । ८) तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है । वास्तु शास्त्र तुलसी १) वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को घर में सकारात्मकता लाने वाला पवित्र पौधा माना गया है तुलसी के पौधे को घर में पूर्व दिशा में रखें। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने पर घर में आध्यात्मिक विकास भी तेज होता है. घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव कम होता है और प्रेम भाव बढ़ता है। २) अगर किसी वजह से पूर्व दिशा में नहीं रख सकते हैं तो उत्तर पूर्व दिशा, उत्तर दिशा या फिर उत्तर पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। ३) इसे भूलकर भी पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए अन्यथा घर में आर्थिक उन्नति के रास्ते बंद हो जाते हैं Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free kundali,kundali,Daily panchang,Daily horoscope,Daily Rashifal,Tulsi,Tulsi Mala,Lord vishnu,Tulsi vastu,Vastu shastra,Tarot cards,तुलसी,तुलसी माला,तुलसी की महिमा,आज का पंचांग,

आज का राशिफल Aaj ka rashifal

मेष राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या चल रही थी, उससे भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपका कोई सहयोगी कामों में आपको धोखा दे सकता है। वृषभ राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा। मिथुन राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिससे कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर मार्केट में एक्टिव बने रहना पड़ सकता है। कर्क राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सिंह राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज के दिन आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कन्या राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है। तुला राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई चल और अचल संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से कानून में विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। वृश्चिक राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है। धनु राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप अपने भाइयों की मदद से पूरा कर सकते हैं। मकर राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। कुंभ राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मीन राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस

आज का पंचांग Aaj ka panchang

वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 18 अप्रैल 2025 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत ॠतु मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र) पक्ष – कृष्ण तिथि – पंचमी शाम 05:07 तक तत्पश्चात षष्ठी नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 08:21 तक तत्पश्चात मूल योग – परिघ 19 अप्रैल रात्रि 01:04 तक तत्पश्चात शिव राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:38 तक सूर्योदय – 06:18 सूर्यास्त – 06:57 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे व्रत पर्व विवरण- गुड फ्राईडे विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) शीघ्र कर्जमुक्ति के उपाय जब तक आपका कर्जा पूर्ण रूप से समाप्त न हो जाय तब तक ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस मंत्र का मन-ही-मन जप करते हुए पीपल-वृक्ष को जल अर्पित कर उसकी गीली मिट्टी से तिलक किया करें। इससे आप शीघ्र कर्ज-मुक्त होंगे । यदि आपके व्यवसाय में कारीगर या नौकर हैं तो उन्हें महीने में एक बार अवश्य अपने घर का भोजन इस भाव से खिलायें कि ‘सभी रूपों में भगवान हैं, आज हम इन रूपों में विराजित भगवान को भोग अर्पण कर रहे हैं।’ इससे आपके व्यवसाय में हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी । आपके सहयोगी पूरे जी-जान से कार्य में लगे रहेंगे, जिससे केवल कर्ज का चुकाना ही नहीं अपितु बरकत लाना भी आसान हो जायेगा। हर महीने नहीं कर सकते तो विशेष अवसरों पर ही करें। ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य – सुरक्षा 20 अप्रैल 2025 रविवार से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ । ग्रीष्म ऋतु में शरीर का जलीय व स्निग्ध अंश घटने लगता है | जठराग्नि व रोगप्रतिकारक क्षमता भी घटने लगती है | इससे उत्पन्न शारीरिक समस्याओं से सुरक्षा हेतु नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें – १] ग्रीष्म ऋतु में जलन, गर्मी, चक्कर आना, अपच, दस्त, नेत्रविकार ( आँख आना / Conjunctivitis ) आदि समस्याएँ अधिक होती हैं | अत: गर्मियों में घर में बाहर निकलते समय लू से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बाँधे अथवा टोपी पहने तथा एक गिलास पानी पीकर निकलें | जिन्हें दोपहिया वाहन पर बहुत लम्बी मुसाफिरी करनी हो वे जेब में एक प्याज रख सकते हैं | २] उष्ण से ठंडे वातावरण में आने पर १० – १५ मिनट तक पानी न पियें | धूप में से आने पर तुंरत पूरे कपड़े न निकालें, कूलर आदि के सामने भी न बैठें | रात को पंखे, एयर – कंडिशनर अथवा कूलर की हवा में सोने की अपेक्षा हो सके तो छत पर अथवा खुले आँगन में सोयें | यह सम्भव न हो तो पंखे, कूलर आदि की सीधी हवा न लगे इसका ध्यान रखें | ३] इस मौसम में दिन में कम – से – कम ८ – १० गिलास पानी पियें | प्रात: पानी – प्रयोग ( रात का रखा हुआ आधा से डेढ़ गिलास पानी सुबह सूर्योदय से पूर्व पीये ) भी | पानी शरीर के जहरी पदार्थों(toxins) को बाहर निकालकर त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है | ४] मौसमी फल या उनका रस व ठंड़ाई, नींबू की शिकंजी, पुदीने का शर्बत , गन्ने का रस, गुड का पानी आदि का सेवन लाभदायी है | गर्मियों में दही लेना मना है और दूध, मक्खन, खीर विशेष सेवनीय हैं | ५] आहार ताजा व सुपाच्य लें | भोजन में मिर्च, तेल, गर्म मसाले आदि का उपयोग कम करें | खमीरीकृत(fermented) पदार्थ, बासी व्यंजन बिल्कुल न लें | कपड़े सूती, सफेद या हल्के रंग के तथा ढीले – ढाले हों | सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग अवश्य करें | ६] गर्मियों में फ्रीज का ठंडा पानी पीने से गले, दाँत, आमाशय व आँतो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | मटके या सुराही का पानी पीना निरापद है ( किंतु बिनजरूरी या प्यास से अधिक ठंडा पानी पीने से जठराग्नि मंद होती है ) | ७] इन दिनों में छाछ का सेवन निषिद्ध है | अगर लेनी ही हो तो ताज़ी छाछ में मिश्री, जीरा, पुदीना, धनिया मिलाकर लें | ८] रात को देर तक जागना, सुबह देर तक सोना, अधिक व्यायाम, अधिक परिश्रम, अधिक उपवास तथा स्त्री – सहवास – ये सभी इस ऋतु में वर्जित हैं | Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions

आज का राशिफल Aaj ka rashifal

मेष राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन आदि के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में बुजुर्गों की सेवा भाव के लिए भी आप काफी समय निकालेंगे। यदि कुछ पारिवारिक समस्याओं के बावजूद रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। वृषभ राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मिथुन राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आपको धन संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपने कोई बात यदि जीवनसाथी से गुप्त रखी थी, तो वह आज उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। कर्क राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। सिंह राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कन्या राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भाई के लिए कुछ धन का इंतजाम करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी नहीं संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी गलती के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। तुला राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते है। आपका शेयर मार्केट में भी कोई नुकसान हो सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। वृश्चिक राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे। धनु राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने आ सकता हैं। आपको सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। मकर राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कुंभ राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए ईषालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। परिवार में ही आपके खिलाफ कोई सदस्य षडयंत्र रच सकता है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से अपने काम निकालने होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, क्योंकि किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मीन राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी छोटे-से छोटी बात को नजरअंदाज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी कोई इच्छा यदि अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 17 अप्रैल 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्थी दोपहर 03:23 तक तत्पश्चात् पञ्चमी नक्षत्र – ज्येष्ठा पूर्ण रात्रि तक योग – वरीयन् रात्रि 12:50 अप्रैल 18 तक तत्पश्चात् परिघ राहुकाल – दोपहर 02:15 से दोपहर 03:50 तक सूर्योदय – 06:17 सूर्यास्त – 07:01 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:47 से प्रातः 05:32 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:05 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 18 से रात्रि 01:01 अप्रैल 18 तक विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) वैशाख मास माहात्म्य वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी इंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है । देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं । पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता । वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढ़कर हितकारी है ।’’ (ऋषि प्रसाद, अप्रैल : 2009) वैशाख (माधव) मास में जो भक्तिपूर्वक दान, जप, हवन और स्नान आदि शुभ कर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है । (पद्म पुराण) Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

15 अप्रैल 2025 मंगलवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। वृषभ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। मिथुन वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कर्क वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिंह स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा। कन्या किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा। तुला आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। वृश्चिक आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। धनु जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। मकर कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कुंभ आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। मीन यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth, Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology, Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free horoscope,Free birth chart making,Free kundali, Rashifal,राशिफल

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 15 अप्रैल 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वितीया सुबह 10:55 तक तत्पश्चात् तृतीया नक्षत्र – विशाखा रात्रि 03:10 अप्रैल 16 तक तत्पश्चात् अनुराधा योग – सिद्धि रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात् व्यतीपात राहुकाल – दोपहर 03:50 से शाम 05:25 (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:19 सूर्यास्त – 07:00 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – उत्तर में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से प्रातः 05:34 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:05 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 अप्रैल 16 से रात्रि 01:02 अप्रैल 16 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण- त्रिपुष्कर योग (सुबह 06:19 से सुबह 10:55 तक), व्यतिपात योग (रात्रि 11:33 से रात्रि 12:19 अप्रैल 17 तक) विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) सुखमय जीवन की अनमोल कुंजियाँ आर्थिक कष्ट निवारण हेतु रविवार, सप्तमी, नवमी, अमावस्या, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण तथा संक्रांति – इन तिथियों को छोड़कर बाकी के दिन आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है। (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड) क्रोध पर नियंत्रण कैसे पायें ? क्रोध भस्मासुर है, करा-कराया सब खाक कर देता है । जिन्हें क्रोध पर नियंत्रण पाना हो वे नीचे दिये गये सरल एवं कारगर उपायों में से एक या अधिक उपायों का लाभ अवश्य लें । (१) एक कटोरी में जल लेकर उसमें देखते हुए ‘ॐ शांति… शांति… शांति… ॐ…’ इस प्रकार २१ बार जप करें और वह जल पी लें तो क्रोधी स्वभाव में बदलाहट आयेगी । (२) जब क्रोध आये तो उस समय अपना विकृत चेहरा आईने में देखने से भी लज्जावश क्रोध भाग जायेगा । (३) सुबह नींद में से उठते ही बिस्तर पर बैठ के ललाट पर तिलक करने की जगह पर अपने सद्‌गुरु या इष्ट का ध्यान करें । बाद में संकल्प करते हुए एवं यह मंत्र बोलते हुए क्रोध की मानसिक रूप से अग्नि में आहुति डालें: ॐ क्रोधं जुहोमि स्वाहा । (४) एक नग आँवले का मुरब्बा रोज सुबह खायें व शाम को एक चम्मच गुलकंद खाकर दूध पी लें, इससे विशेषकर पित्तप्रकोपजनित क्रोध पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी । (शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन न करें ।) कब्जनाशक प्रयोग कब्ज अनेक रोगों का गढ है । कब्ज दूर करने के लिए निम्न उपाय करें । रात को हरड़ पानी में भिगोकर रखें । सुबह थोड़ी सी हरड़ उसी पानी में रगड़ें और थोड़ा सा नमक मिलाकर पियें । सूर्योदय से पहले खाली पेट रात का रखा हुआ पानी आवश्यकतानुसार पियें (गुनगुना हो तो उत्तम) । मेथी के पत्तों की सब्जी खायें । धनिया, पुदीना, काला नमक व काली मिर्च की चटनी भोजन के साथ लें । श्वास बाहर निकालकर गुदाद्वार का संकोचन विस्तरण (अश्विनी मुद्रा) करने को थलबस्ती कहते हैं। यह प्रयोग रोज तीन-चार बार करने से भी कब्ज दूर होता है और वीर्यहानि, स्वप्नदोष एवं प्रदर रोग से रक्षा होती है । व्यक्तित्व विकसित होता है । Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth, Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology, Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free horoscope,Free birth chart making,Free kundali, Rashifal,राशिफल

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का हिन्दू पंचांग Hindu panchang दिनांक – 12 अप्रैल 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – शुक्ल तिथि – पूर्णिमा सुबह 05:51 अप्रैल 13 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा नक्षत्र – हस्त शाम 06:08 तक तत्पश्चात् चित्रा योग – व्याघात 08:41 तक तत्पश्चात् हर्षण राहुकाल – सुबह 09:31 से सुबह 11:06 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:22 सूर्यास्त – 06:59 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – पूर्व में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:51 से प्रातः 05:36 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:15 से दोपहर 01:06 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 अप्रैल 13 से रात्रि 01:03 अप्रैल 13 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण – चैत्री पूर्णिमा, श्री हनुमानजी का प्राकट्य दिवस विशेष – पूर्णिमा के दिन स्त्री – सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) अमृततुल्य गोदुग्ध के अनुपम लाभ (भाग-२) (१०) इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो दाँत एवं हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है । बाल्य और किशोर अवस्था में कैल्शियम की बहुत अधिक आवश्यकता रहती है क्योंकि इस समय हड्डियों का सबसे अधिक विकास होता है । प्रतिदिन दूध का सेवन करना बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । ३०० मि.ली. दूध में लगभग ३५० मि.ग्रा. कैल्शियम होता है जो तीन साल तक के बच्चों की दैनिक आवश्यकता का आधा है । (११) दूध में कैंसररोधी तत्त्व पाये जाते हैं जो बड़ी आँत, स्तन व त्वचा का कैंसर होने की सम्भावना को कम करते हैं । सिगरेट और शराब के सेवन से अन्न-नलिका का कैंसर (oesoph- ageal cancer) होने की सम्भावना बढ़ जाती है जबकि दूध के सेवन से यह सम्भावना कम हो जाती है । यह हृदय एवं रक्तवाहिनियों से संबंधित रोगों (cardiovascular disease) से रक्षा करने में सहायक है । रक्तचाप (B.P.) को सामान्य रखने में भी उपयोगी है तथा मधुमेह (diabe- tes) होने की सम्भावना को कम करता है । (१२) इसमें पाये जानेवाले ‘केरोटिन’ नामक पीले पदार्थ से आँखों की रोशनी बढ़ती है । रात में दूध का सेवन आँखों के लिए विशेष हितकारी है । ३ से ५ वर्ष के बच्चे की विटामिन ‘ए’ की दैनिक आवश्यकता की ७५ प्रतिशत आपूर्ति मात्र २५० मि.ली. गोदुग्ध से हो जाती है । (१३) भिगोये हुए २-३ बादाम २०० मि.ली. दूध के साथ सेवन करने से बच्चों के सूखा रोग (rickets) में लाभ होता है । (१४) रात में सोने से कुछ घंटे पहले (भोजन एवं दूध में २ घंटे का अंतर रख के) दूध लेने से रक्त के नवनिर्माण में मदद मिलती है । यह विषैले पदार्थों को निष्क्रिय करता है तथा रोगप्रतिकारक शक्ति (immunity) को बढ़ाने भी सहायक है । (१५) कच्चे दूध की चेहरे पर मालिश करने से वर्ण में निखार आता है । (१६) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार रात में दूध पीने से बच्चों की जठराग्नि एवं शरीर की वृद्धि होती है, क्षयरोगियों का बल बढ़ता है तथा वृद्धों में शुक्र धातु की वृद्धि होती है । रात में दूध पीने से अनेक प्रकार के दोषों (रोगों) का शमन होता है । जिन्हें कफ की समस्या है उन्हें कफ-शमन हेतु दूध में २-३ काली मिर्च तथा आधा से एक ग्राम सोंठ का चूर्ण मिला के सेवन करना विशेष लाभकारी है । गाय का दूध सात्त्विक होने से बुद्धि अच्छे विचार तथा अच्छे कर्मों की ओर प्रवृत्त होती है । इससे परिशुद्ध भावना उत्पन्न होती रहती है । इन सभी गुणों के कारण इसे ‘धरा का अमृत’ कहा जाता है । इसलिए मनुष्यों को नित्य गाय के शुद्ध दूध का सेवन करना चाहिए । सावधानी : नया बुखार, त्वचा रोग, दस्त, कृमि, गठिया तथा दमा (asthma), खाँसी आदि कफ-संबंधी एवं आमजनित समस्याओं में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए । [ Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

11 अप्रैल 2025 शुक्रवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वृषभ पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। मिथुन प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। कर्क लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। सिंह पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। कन्या पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। तुला दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। वृश्चिक शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनु यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। मकर कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कुंभ नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। मीन पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

आज का पंचांग Aaj ka panchang

आज का वैदिक हिन्दू पंचांग Hindu panchang दिनांक – 10 अप्रैल 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – चैत्र पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी रात्रि 01:00 अप्रैल 11 तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी योग – वृद्धि शाम 06:59 तक तत्पश्चात् ध्रुव राहुकाल – दोपहार 02:15 से दोपहर 03:50 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:24 सूर्यास्त – 06:58 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – दक्षिण दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:52 से प्रातः 05:38 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:16 से दोपहर 01:06 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:18 अप्रैल 11 से रात्रि 01:03 अप्रैल 11 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण – अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, महावीर स्वामी जयंती विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) उत्तम स्वास्थ्य हेतु निद्रा – संबंधी ध्यान देने योग्य जरूरी बातें क्या करें १] आयु –आरोग्य संवर्धन हेतु उचित समय पर, उचित मात्रा में नींद लेना जरूरी है । २] रात को ढीले वस्त्र पहन के बायीं करवट सोयें । ३] अनिद्रा हो तो सिर पर आँवला-भृंगराज केश तेल व शरीर पर तिल की एवं पैरों के तलवों पर घी की मालिश करें । ४] सोने से पहले शास्त्राध्ययन या सत्संग श्रवण कर कुछ देर ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें, फिर श्वासोच्छ्वास के साथ भगवन्नाम की गिनती करते हुए सोयें तो नींद भी उपासना हो जायेगी । क्या न करें १] हाथ-पैर सिकोड़कर, पैरों के पंजो की आँटी (क्रॉस) करके, सिर के पीछे या ऊपर हाथ रखकर तथा पेट के बल नहीं सोना चाहिए । २] रात को पैर गीले रख के नही सोना चाहिए । ३] देर रात तक जागरण से शरीर में धातुओं का शोषण होता हैं व शरीर दुर्बल होता है । ४] दिन में शयन करने से शरीर में बल का क्षय हो जाता है । स्थूल, कफ प्रकृतिवाले व कफजन्य व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों को सभी ऋतुओं में दिन की निद्रा अत्यंत हानिकारक है ।

Translate »