Enable Notifications OK No thanks

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (08-05-2025) मेष08-05-2025 ♈ मेष : आज किसी खास काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष 08-05-2025 ♉वृषभ : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला मिथुन 08-05-2025 ♊ मिथुन : आज कोई भी काम न टालें। आज आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कर्क 08-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। केमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है। घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा। सबके साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी। सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग सिंह 08-05-2025 ♌ सिंह : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगें। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: मोर नीला कन्या08-05-2025 ♍ कन्या : ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हरा रंग तुला 08-05-2025 ♎ तुला : आज किसी दूसरे व्यक्ति को कोई बात समझाने में आप सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। आपके मन में कोई अच्छा विचार आ सकता है। आज किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृश्चिक 08-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना लाभदायक साबित होगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा समंजिक समारोह हो सकतें हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ रहत मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा धनु 08-05-2025 ♑ धनु : पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मकर 08-05-2025 ♑ मकर : आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आप अपने करीबी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। शाम को बच्चे पार्क में खेलने जायेंगे। आज जीवनसाथी से

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (07-05-2025) बुधवार ( Wednesday) मेष राशि Mesh Rashi 07-05-2025 ♈ मेष : मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृषभ राशि Vrushabh Rashi 07-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन राशि Mithun Rashi 07-05-2025 ♊ मिथुन : आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क राशि Kark Rashi 07-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह राशि Singh Rashi 07-05-2025 ♌ सिंह : कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या राशि Kanya rashi 07-05-2025 ♍ कन्या : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला राशि Tula Rashi 07-05-2025 ♎ तुला : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक राशि Vrushchik Rashi 07-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनुराशि Dhanu Rashi 07-05-2025 ♑ धनु : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि

आज का पंचांग Aaj ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग Hindu Panchang दिनांक -07 मई 2025 दिन – बुधवार Daily Panchang विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल तिथि – दशमी सुबह 10:19 तक तत्पश्चात् एकादशी नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 06:17 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी योग – व्याघात रात्रि 01:05 मई 08 तक तत्पश्चात् हर्षण राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:15 तक सूर्योदय – 06:03 सूर्यास्त – 07:10 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से प्रातः 05:19 तक अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 मई 08 से रात्रि 12:58 मई 08 तक व्रत पर्व विवरण – रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती विशेष – दशमी को कलंबी का शाक त्याज्य है व एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) PANCHANG

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल (06-05-2025) मेष06-05-2025 ♈ मेष आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृष 06-05-2025 ♉वृषभ आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई का योग बन रहा है। किसी अच्छे इंस्टिट्यट में दाखिला मिल सकता है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 06-05-2025 ♊ मिथुन : खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 06-05-2025 ♋ कर्क आज आपका दिन बंपर लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे। सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। गरीबों में वस्त्रो का दान करें।भाग्यशाली दिशा: पूर्वभाग्यशाली संख्या: 7भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह 06-05-2025 ♌ सिंह बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर-ज़रूरी चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग कन्या06-05-2025 ♍ कन्या आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग तुला 06-05-2025 ♎ तुला बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। कोई पौधा लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक 06-05-2025 ♏ वृश्चिक आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको विदेश दौरे में किसी पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। पीपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु 06-05-2025 ♑ धनु रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 06-05-2025 ♑ मकर आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत

आज का पंचांग Aaj ka PANCHANG

आज का हिन्दू पंचांग Daily hindu panchang दिनांक -06 मई 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी सुबह 08:38 तक तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – मघा दोपहर 03:52 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी योग – ध्रुव रात्रि 12:30 मई 07 तक तत्पश्चात् व्याघात राहुकाल – दोपहर 03:53 से शाम 05:31 तक सूर्योदय – 06:03 सूर्यास्त – 07:09 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से प्रातः 05:20 तक अभिजीत मुहूर्त –  दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 मई 07 से रात्रि 12:58 मई 07 तक विशेष – दशमी को कलंबी का शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

Rashifal (राशिफल):Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 5 मई का राशिफल मेष राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. वृषभ राशि, आज का राशिफल आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे. पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है. मिथुन राशि, आज का राशिफलआप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे. इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है. कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. कर्क राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सिंह राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी. किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें. कन्या राशि, आज का राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है. न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज न लें. परिवार में वाद-विवाद होगा. पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. तुला राशि, आज का राशिफल आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. लंबी यात्रा का योग है. आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. कोई इच्छा पूरी होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक राशि, आज का राशिफल आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम बनाए रखें. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धनु राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. मकर राशि, आज का राशिफल आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी. परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. कुंभ राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा. परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं. मीन राशि, आज का राशिफल आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा. कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.

आज का पंचांग Aaj ka PANCHANG

वैदिक पंचांग Daily PANCHANG दिनांक – 05 मई 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल तिथि – अष्टमी सुबह 07:35 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र – अश्लेशा दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात मघा योग – वृद्धि रात्रि 12:20 तक तत्पश्चात ध्रुव राहुकाल – सुबह 07:43 से सुबह 09:21 तक सूर्योदय – 06:06 सूर्यास्त – 07:04 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) तुलसी के बीज का चमत्कार तुलसी के बीज पीसकर रखो । एक चुटकी बीज रात को भिगा दो । सुबह खा लो । इससे …. पेट की तकलीफ़ भागेगी| यादशक्ति बढेगी | बुढ़ापे की कमजोरी से बचोगे । heart attack नहीं होगा । High Blood Pressure भी नहीं होगा । वास्तु शास्त्र Vastu Shastra यदि घर में लक्ष्मीजी की फोटो लगानी हो तो ऐसी फोटो लगाए, जिसमें वे बैठी हुई हों। जिस फोटो में लक्ष्मीजी खड़ी हुई दिखाई देती हैं, वह फोटो घर में लगाने से बचना चाहिए।

आज का पंचांग Aaj ka PANCHANG

वैदिक पंचांग panchang दिनांक – 03 मई 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल तिथि – षष्ठी सुबह 07:51 तक तत्पश्चात सप्तमी नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात पुष्य योग – शूल 04 मई रात्रि 01:41 तक तत्पश्चात गण्ड राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 10:58 तक सूर्योदय – 06:08 सूर्यास्त – 07:03 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- श्री गंगा सप्तमी (श्री गंगा जयंती) विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) पुष्य नक्षत्र योग 04 मई 2025 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 12:53 तक रविपुष्यामृत योग है । १०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : | मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि 04 मई 2025 रविवार को सूर्योदय से सुबह 07:18 तक रविवार सप्तमी है। सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं। इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10) रविवार सप्तमी रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता | रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये | सूर्य भगवान पूजन विधि १) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें | २) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें | सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र 1. ॐ मित्राय नमः। 2. ॐ रवये नमः। 3. ॐ सूर्याय नमः। 4. ॐ भानवे नमः। 5. ॐ खगाय नमः। 6. ॐ पूष्णे नमः। 7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः। 8. ॐ मरीचये नमः। 9. ॐ आदित्याय नमः। 10. ॐ सवित्रे नमः। 11. ॐ अर्काय नमः। 12. ॐ भास्कराय नमः। 13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः |

Translate »