Enable Notifications OK No thanks

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (07-07-2025) सोमवार,Monday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष( Aries) 07-07-2025 ♈ मेष : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। कोई ऐसा जिसपर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन ज़रूरी है लेकिन अगर आप ग़ुस्से में कोई क़दम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras) 07-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। कई दिनों से गाड़ी खरीदने में आ रही पैसों की समस्या भी आज खत्म हो सकती है। हालांकि आज अपने वॉलेट को समय-समय पर चेक करते रहें, वरना कहीं मिस प्लेस भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया है। करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। सूर्य देव को रोज़ सुबह हाथ जोड़कर प्रणाम करें, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन ( Gemini) 07-07-2025 ♊ मिथुन : चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क ( Cancer) 07-07-2025 ♋ कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे, साथ ही नये काम को शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आज आप टी।वी। खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं। इसके अलावा विवाहितों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है । जीवनसाथी को आइक्रीम खिलाएगें तो रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। गौरी-गणेश को भोग लगाएँ, सभी दुःख दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह( Leo) 07-07-2025 ♌ सिंह : तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या( Vergo) 07-07-2025 ♍ कन्या : आज का दिन आपके लिये अच्छा है। आज कोई करीबी आपके विचारों को जीवनसाथी के प्रति विचलित कर सकता है। बेहतर होगा आप दूसरों की राय को नजरअंदाज कर दें। परिवार में समय अधिक देने से पारिवारिक जीवन आनन्दमय हो जाएगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए भी आज कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला( Libra) 07-07-2025 ♎ तुला : ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक( Scorpio) 07-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आज काम ज्यादा होने की वजह थोड़ी थकान रहेगी। लेकिन शाम को बच्चों के साथ टाइम बिताने से थकान से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज पुरानी जमीन को बेचने पर उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु ( Sagitarious) 07-07-2025 ♑ धनु : ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर( Capricorn) 07-07-2025 ♑ मकर : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। सफलता जरूर हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे, इसके लिए माइंड में आये नये विचार आपको सहारा दे सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदने की सोच रहे हैं तो

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (06-07-2025) रविवार,Sunday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)06-07-2025 ♈ मेष : मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला वृष (Tauras)06-07-2025 ♉वृषभ : किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। उपहार/भेंट वग़ैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन (Gemini)06-07-2025 ♊ मिथुन : आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कर्क (Cancer)06-07-2025 ♋ कर्क : बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग सिंह (Leo)06-07-2025 ♌ सिंह : दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है।पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कन्या (Vergo)06-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग तुला ( Libra)06-07-2025 ♎ तुला : कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग वृश्चिक (Scorpio)06-07-2025 ♏ वृश्चिक : काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला धनु (Sagitarious)06-07-2025 ♑ धनु : ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थ मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मकर (Capricorn)06-07-2025 ♑ मकर : रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग कुंभ (Aquarius)06-07-2025 ♒ कुंभ : अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या:

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (04-07-2025) daily rashifal,Daily Horoscope मेष04-07-2025 ♈ मेष : यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है। किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष 04-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके लिये बहुत से नये पल लेकर आया है। आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। लवमेट से आपको कोई मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें, आपके घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन 04-07-2025 ♊ मिथुन : आज शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको और अधिक ध्यान लगाने की जरुरत हो सकती है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। निजी जीवन में किसी की भी आलोचना न करें, क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में तकरार बढेगा और आपकी कमियां उजागर होती चली जाएंगी। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 04-07-2025 ♋ कर्क : आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आपकी प्लानिंग दोषपूर्ण है, तो आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला सिंह 04-07-2025 ♌ सिंह : आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानी होगी। संभल कर कोई कदम बढ़ाएं। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिए माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। बिजनेस के निवेश का बेहतर योग बन रहा है। निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है। काली गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या04-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा। आप नए संकल्प कर सकते है। आपके सभी विकल्प सही साबित हो सकते है। आपकी तकरार कम हो सकती है। प्रियजन से मुलाकात होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली नंबर: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला 04-07-2025 ♎ तुला : कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगे और परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आप पर गर्व करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल वृश्चिक 04-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों की बातों को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी से भी किसी काम के लिये सलाह ले सकते हैं। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं। मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल धनु 04-07-2025 ♑ धनु : आज आपको नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैंं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। माता-पिता और बच्चे बहुत जरूरी प्यार और गर्मजोशी से काम लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। आपका आकर्षक और चुंबकीय दृष्टिकोण नए सहयोगियों को आकर्षित करने की संभावना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग मकर 04-07-2025 ♑ मकर : आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे, कुछ कानूनी कार्रवाई भी इसमें शामिल हो सकती है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नजर आएंगे। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली अंक: 4 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कुंभ 04-07-2025 ♒ कुंभ : आज का दिन आपके लिये कुछ अच्छे पल लेकर आया है। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करेंगे। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज परिवार के

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का राशिफल (03-07-2025) गुरुवार,Thursday मेष03-07-2025 ♈ मेष : जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को दूसरों के समक्ष सकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर पाएंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बनेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष 03-07-2025 ♉वृषभ : आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। ब्राहमण को मिट्टी का बर्तन दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन 03-07-2025 ♊ मिथुन : धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 03-07-2025 ♋ कर्क : अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे। यदि आप भूमि लेने की सोच रहे हैं तो यह दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी कार्य को पूरा करने को पिछली कंपनी का अनुभव कार्य में आ सकता है। ऐसी संभावना है कि आप दूसरों पर अधिक खर्च करेंगे। जो लोग ज्वैलरी के बिज़नेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अधिक मुनाफा देने वाला है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला सिंह 03-07-2025 ♌ सिंह : आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। दफ़्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा— सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या03-07-2025 ♍ कन्या : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे। परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है| आपका दिन खुशनुमा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला 03-07-2025 ♎ तुला : सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधारदिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग वृश्चिक 03-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। दिन आपका आनंददायक साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़ी तरक्की आपको देखने को मिल सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। वाद विवाद से आपको बचने को सलाह दी जाती है। आज आप कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी, इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल धनु 03-07-2025 ♑ धनु : यह एक उत्कृष्ट दिन है। आप व्यवसायिक सन्दर्भ में कुछ हासिल करेंगे जो आपके सम्मान में इजाफा करेगा। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग मकर 03-07-2025 ♑ मकर : आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कुंभ 03-07-2025 ♒ कुंभ : आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के

आज का राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (02-07-2025) Wednesday,बुधवार Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष ( Aries)02-07-2025 ♈ मेष : असुविधा आपकी मानसिक शान्ति को ख़राब कर सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)02-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आज परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री साथ रख लें। शिव मंदिर में घी का दिया जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग मिथुन (Gemini)02-07-2025 ♊ मिथुन : आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला कर्क (Cancer)02-07-2025 ♋ कर्क : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आज आपका मानसिक तनाव कम होगा। किसी दोस्त से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)02-07-2025 ♌ सिंह : दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला कन्या (Vergo)02-07-2025 ♍ कन्या : आज कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आज कोई भी फैसला लेते समय अपने मन को शांत रखें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज दूसरों की बातें गंभीरता से सुनें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी ब्राह्मण को अनाज का दान करें, घर में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)02-07-2025 ♎ तुला : अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद रंग वृश्चिक (Scorpio)02-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। ऑफिस में आपका दिन काफी प्रभावशाली रहेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज परिवार के लोग आपसे काफी खुश रहेंगे, आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, जीवन में उत्साह बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु (Sagitarious)02-07-2025 ♑ धनु : अपनी बीमारी के बारे में चर्चा करने से बचें। ख़राब तबियत से ध्यान हटाने के लिए कोई और दिलचस्प काम करें। क्योंकि इस बारे में आप जितनी ज़्यादा बातें करेंगे, उतनी ही ज़्यादा तकलीफ़ आपको होगी। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। यह अच्छा वक़्त है जो आपके लिए क़ामयाबी और ख़ुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग मकर (Capricorn)02-07-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लें, आपकी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में किसी अच्छे वकील की सलाह लें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने

Translate »