Enable Notifications OK No thanks

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (26-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष ( Aries)26-06-2025 ♈ मेष : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला वृष (Tauras)26-06-2025 ♉वृषभ : आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी मिथुन (Gemini)26-06-2025 ♊ मिथुन : अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल कर्क (Cancer)26-06-2025 ♋ कर्क : आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)26-06-2025 ♌ सिंह : अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)26-06-2025 ♍ कन्या : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग तुला (Libra)26-06-2025 ♎ तुला : आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)26-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)26-06-2025 ♑ धनु : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किस्मत आपके लिए फेवरबल होगी। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा।शिव जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)26-06-2025 ♑ मकर : आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कुंभ (Aquarius)26-06-2025 ♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (25-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries) 25-06-2025 ♈ मेष : आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग वृष ( Tauras) 25-06-2025 ♉वृषभ : आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन (Gemini) 25-06-2025 ♊ मिथुन : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क( Cancer) 25-06-2025 ♋ कर्क : आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बच्चों का आज होमवर्क पूरा न होने पर ट्यूशन टीचर्स से थोड़ी डांट पड़ सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर सभी मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। आज के दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दु:खों का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: मोर नीला सिंह(Leo) 25-06-2025 ♌ सिंह : आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: लाल रंग कन्या (Vergo) 25-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स को बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। अगर किसी मित्र से आपकी पहले अनबन हुई है, तो आज फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में पिकनिक के लिए जाएंगे। मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी समस्याओं का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा तुला(Libra) 25-06-2025 ♎ तुला : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक ( Scorpio) 25-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन यात्रा में बीतेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गेरू रंग धनु (Sagitarious) 25-06-2025 ♑ धनु : सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: गहरा हरा मकर (Capricorn) 25-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबीलियत को देखकर कई लोग प्रभावित होंगे। घर में रखे पुराने टीवी या फ्रिज को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैस मिल सकते हैं। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कुंभ ( Aquarius) 25-06-2025 ♒ कुंभ : अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope – मेष (Aries) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी। एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें। कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- वृषभ (Tauras) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक वृषभ राशि के जातकों को जून के इस सप्ताह में “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में धीमी प्रगति और अपेक्षाकृत कम लाभ होता नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल उम्मीद से कुछ कम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों ही मोर्चों पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से समय पर मदद अथवा समर्थन न मिल पाने पर मन दुखी रह सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना चाहिए और भावना में बहकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- मिथुन(Gemini) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- कर्क (Cancer) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे। संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- सिंह( Leo) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूलता नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जो भी

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (23-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)23-06-2025 ♈ मेष : वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृष (Tauras)23-06-2025 ♉वृषभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन (Gemini)23-06-2025 ♊ मिथुन : किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कर्क (Cancer)23-06-2025 ♋ कर्क : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह (Leo)23-06-2025 ♌ सिंह : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या(Vergo)23-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)23-06-2025 ♎ तुला : आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक (Scorpio)23-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)23-06-2025 ♑ धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)23-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहना

आज का राशिफल Rashifal,Horoscope

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (22-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष22-06-2025 ♈ मेष : अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग वृष 22-06-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कलाकारों को आज बड़ा मौका मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा, आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज जंक फूड खाने से बचें।छोटे बच्चों को कलम गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग मिथुन 22-06-2025 ♊ मिथुन : सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अटके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल कर्क 22-06-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। ज्यादातर समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल सिंह 22-06-2025 ♌ सिंह : आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: गहरा पीला कन्या22-06-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील मिल सकती है।छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सटीक जवाब दें, सफलता मिलेगी।इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है।आज आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग तुला 22-06-2025 ♎ तुला : आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा वृश्चिक 22-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेकर बाहर जाएं।आज आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं।इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग धनु 22-06-2025 ♑ धनु : आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 22-06-2025 ♑ मकर : जिस काम का आपको लंबे समय से इंतजार था, वो आज पूरा हो जाएगा।इस राशि के इंजीनियर्स की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज नए व्यवसाय को शुरू करने में बड़ा भाई मदद भी कर सकता है। नौकरी करने वालों को आज पदोन्नती भी मिल सकती है।आज अच्छी सेहत के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएँ, गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कुंभ 22-06-2025 ♒ कुंभ : आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली

Translate »