आज का दैनिक राशिफल Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (23-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)23-06-2025 ♈ मेष : वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृष (Tauras)23-06-2025 ♉वृषभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन (Gemini)23-06-2025 ♊ मिथुन : किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कर्क (Cancer)23-06-2025 ♋ कर्क : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह (Leo)23-06-2025 ♌ सिंह : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या(Vergo)23-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)23-06-2025 ♎ तुला : आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक (Scorpio)23-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)23-06-2025 ♑ धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)23-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहना
यदि शराब पीने की आदत है,कोशिश करने पर भी नही छूट रही है तो आपकी जन्मकुंडली में स्थित कुछ ग्रहों के उपाय करके शराब पीने की आदत छूट सकती है
पति या आपका बच्चा या घर का कोई सदस्य बहुत शराब पीता हैं तो क्या शराब छोड़ने के योग हैं तो कब तक और क्या उपाय से शराब छूट जाएगी? शराब पीना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नही होता तो ज्यादा शराब पीने से घर भी बर्बादी की स्थिति में रहकर दुख, परेशानियां, दुर्भाग्य ऐसे घर मे आने लगते है या फिर घर मे कही न कही गृहक्लेश आदि दिक्कत होती है तो आज इसी बारे में बात करते है अगर आप या आपके परिवार में कोई बहुत शराब पीता है जिस कारण उसका खुद का जीवन और आपकी आपके घर परिवार की सुख शांति भंग होती जा रही है तो क्या शराब ऐसे व्यक्ति की छूट पाएगी हमेशा के लिए या नही या कभी ऐसा व्यक्ति खराब पीना छोड़ सकता है तो कब और क्या कोई करने से शराब छूट जाएगी और ऐसा व्यक्ति शराब छोड़कर अपने जीवन मे आगे बढेगा तो कैसे और क्या करे कि शराब छोड़ दे व्यक्ति आदि समझते है?? कुंडली का दूसरा भाव खाने पीने का है तो लग्न लग्नेश खुद है हम, शनि राहु तो दुषित चन्द्र शुक्र यह खराब के कारक ग्रह है चन्द्र शुक्र जलीय ग्रह है इसीलिए।अब जब दूसरे भाव स्वामी और दूसरे भाव पर कही न कही शराब के कारक ग्रहो शनि राहु का प्रभाव पड़ रहा हो या यह ग्रह बैठे हो दूसरे भाव मे या दूसरे भाव स्वामी से शनि राहु का सम्बंध हो साथ ही लग्न लग्नेश भी शनि राहु के दृष्टि आदि के प्रभाव या सम्बन्ध में है चन्द्रमा या शुक्र भी शनि राहु से पीड़ित या कुंडली मे दूषित है तब ऐसा व्यक्ति शराब बहुत पीता है, शराब के लिये दीवाना रहेगा, दिन रात शराब ऐसे व्यक्ति के मुंह मे रहती है। अब ऐसे समय मे दूसरे भाव स्वामी या दूसरे भाव मे बैठे ग्रहो की या दूसरे भाव/दूसरे भाव स्वामी से सम्बन्ध किये ग्रहो की महादशा अन्तर्दशाये शराब बहुत ज्यादा मुह लगी रहेगी।अब शराब यहाँ छूट पाएगी या नही समझते है जिससे व्यक्ति अपने ऊपर और अपने परिवार के ऊपर ध्यान दे और घर संभाले आदि?? अब उपरोक्त शराब योगो में दूसरे भाव पर ,दूसरे भाव स्वामी पर शुभ स्थिति में कुंडली मे बैठे गुरु की शुभ दृष्टि पड़ रही है और लग्न या लग्नेश भी शुभ ग्रह गुरु के नियंत्रण में है तब और कही न कही कुंडली मे शनि और राहु शुभ स्थिति में है तब यहाँ जातक शराब छोड़ देगा, उपाय करने या उपाय करने से ऐसे व्यक्ति के लिए. बाकी जन्मकुंडली दूसरे भाव स्वामी और जन्मकुंडली लग्न स्वामी नवमांश कुंडली मे गुरु बुध शुभ शुक्र से सम्बन्ध बनाकर या प्रभाव में है तब भी शराब ऐसा जातक छोड़ देगा उपाय करने से ऐसे जातक के लिए . बाकी ज्यादा से ज्यादा दूसरे भाव व लग्न पर शुभ ग्रहों की दृष्टि होगी तब भी शराब छूटेगी लेकिन उपाय से। अब कुछ उदाहरणो सेसमझते है अगर कोई व्यक्ति बहुत शराब पीता है तो क्या शराब छूट पाएगी या नही और छूटेगी तो कैसे?? उदाहरण_अनुसार_ मेष_लग्न1:-मेष लग्न में दूसरे भाव स्वामी शुक्र से शनि राहु या राहु का सम्बन्ध है और शनि दूसरे भाव मे बैठा या दूसरे भाव को देख रहा है साथ ही लग्नेश मंगल भी राहु केतु की दृष्टि या प्रभाव में कुंडली मे है चन्द्र भी कमजोर है तब शराब बहुत पीएंगे ऐसे जातक, ज्यादातर दिन रात का समय शराब में निकलता है।ऐसी स्थिति में अब लग्नेश मंगल का सम्बन्ध गुरु से है और दूसरे भाव पर गुरु की दृष्टि है या दूसरे भाव स्वामी शुक्र का सम्बन्ध गुरु से हैं तब शराब,शराब छुड़ाने के उपाय करने से शराब छूट जाएगी धीरे धीरे अगर गुरु इस तरह सहयोग नही कर रहा है तब शराब नही छूटेगी, पर उपाय किये जा सकते है उपाय से शराब पीने में कमी आएगी।। उदाहरण अनुसार_ मिथुन_लग्न2:-मिथुन लग्न में दूसरे भाव स्वामी चन्द्रमा व दूसरा भाव दोनो ही राहु केतु से और लगन लग्नेश बुध भी कही न कही मंगल या राहु केतु से सम्बन्ध में है तब शराब पीने की आदत ऐसे व्यक्ति खत्म न होकर शराब पीने की लत बढ़ती जाएगी, पर अगर दूसरे भाव और दूसरे भाव स्वामी चन्द्रमा पर गुरु की दृष्टि होगी तब शराब छूट जाएगी बाकी लग्न स्वामी बुध बहुत बलवान होगा तब शराब छूटने में ज्यादा सहयोग मिलेगा।। उदाहरण_अनुसार_ सिंह_लग्न3:-सिंह लग्न में दूसरे भाव स्वामी बुध और दूसरा भाव चन्द्रमा सहित शनि राहु केतु के साथ सम्बन्ध में है और लग्न या लग्नेश सूर्य भी कही न कही राहु केतु या शनि से सम्बंध या शनि राहु केतु की दृष्टि में है तब शराब पीने की बहुत ज्यादा लत जातक को लगी रहेगी, शराब पीने की वजह से जीवन दुखद बनता जाएगा।ऐसी स्थिति में अब दूसरे भाव, दूसरे भाव स्वामी बुध का सम्बंध गुरु से भी है या गुरु की दृष्टि दूसरे भाव और दूसरे भाव स्वामी बुध से है ,साथ ही लग्न पर भी शुभ ग्रह गुरु या शुक्र की दृष्टि है तब शराब ऐसा जातक छोड़ देगा छोटे मोटे उपाय कर लेने से। अगर शराब पीने के या बहुत ज्यादा शराब पीने के योग कुंडली मे योग बने हुए है जिस कारण आपके घर परिवार में कोई व्यक्ति बहुत पीता है लेकिन दूसरे भाव/दूसरे भाव स्वामी और लग्न पर गुरु या अन्य शुभ ग्रहों की दृष्टि नही है तब कभी शराब नही छूट पाएगी बाकी शराब छूटने या छुड़ाने के योग है तब निश्चित ही शराब छूटेगी और सही रास्ते पर जीवन आगे बढ़ेगा।
जन्म कुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग
जन्मकुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग Janm kundali ke anusar mahadhani yog 1.) मंगल चौथे, सूर्य पांचवें और गुरु ग्यारहवें या पांचवें भाव में होने पर व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से, कृषि या भवन से आय प्राप्त होती है, जो निरंतर बढ़ती जाती है। 2) गुरु जब दसवें या ग्यारहवें भाव में और सूर्य और मंगल चौथे और पांचवें भाव में हो या ग्रह इसकी विपरीत स्थिति में हो तो व्यक्ति प्रशासनिक क्षमताओं के द्वारा धन अर्जित करता है। 3 ) गुरु जब कर्क, धनु या मीन राशि का और पांचवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति पुत्र और पुत्रियों के द्वारा अपार धन लाभ पाता है। 4 ) बुध, शुक्र और शनि जिस भाव में एक साथ हो वह व्यक्ति को व्यापार में बहुत उन्नति कर धनवान बना देता है। 5 ) दसवें भाव का स्वामी वृषभ राशि या तुला राशि में और शुक्र या सातवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति विवाह के द्वारा और पत्नी की कमाई से बहुत धन पाता है। 6) शनि जब तुला, मकर या कुंभ राशि में होता है, तब अकाउंटेंट बनकर धन अर्जित करता है। 7 ) बुध, शुक्र और गुरु किसी भी ग्रह में एक साथ हो तब व्यक्ति धार्मिक कार्यों द्वारा धनवान होता है। जिनमें पुरोहित, पंडित, ज्योतिष, कथाकार और धर्म संस्था का प्रमुख बनकर धनवान हो जाता है। 8 ) कुंडली के त्रिकोण घरों या केन्द्र में यदि गुरु, शुक्र, चंद्र और बुध बैठे हो या फिर 3, 6 और ग्यारहवें भाव में सूर्य, राहु, शनि, मंगल आदि ग्रह बैठे हो तब व्यक्ति राहु या शनि या शुक्र या बुध की दशा में असीम धन प्राप्त करता है। 9) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हो और ग्यारहवें भाव में केतु को छोड़कर अन्य कोई ग्रह बैठा हो, तब व्यक्ति व्यापार-व्यवसाय के द्वारा अतुलनीय धन प्राप्त करता है। यदि केतु ग्यारहवें भाव में बैठा हो तब व्यक्ति विदेशी व्यापार से धन प्राप्त करता है। 10) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हों और ग्यारहवें भाव में शनि या मंगल या राहु बैठा हो तो व्यक्ति खेल, जुआ, दलाली या वकालात आदि के द्वारा धन पाता है। यदि ग्रह कमजोर हो गए जन्मकुंडली में या लग्नेश कमजोर है तो पूर्ण फल प्राप्त नही हो पाएगा |
जन्मकुंडली में स्थित किन ग्रहों के कारण होती है जेल यात्रा
आज बात करते है क्या जेल जाने या जेल के योग कुंडली मे बने हुये है क्या अगर जेल के योग है तब किसी न किसी कारण से जेल होगी ही होगी चाहे कोई अपराध कानूनी रूप से किया गया हो या न किया गया हो, अपराध नही भी किया गया होगा यो जूठे इल्जाम के कारण जेल जाने के योग बन जाएंगे अगर जेल योग है तो ,अगर जेल योग नही है तब कभी भी जेल नही हो सकती। बाकी सब छठा भाव और छठे भाव स्वामी मुक़ादमे का भी है| अगर छठा भाव और छठे भाव स्वामी दोनो बहुत पीड़ित है राहु केतु शनि से या शनि राहु केतु कोई अशुभ योग छठे भाव में या छठे भाव स्वामी के साथ बनाकर बैठे है तब ऐसी स्थिति में छठे भाव/छठे भाव स्वामी की दशा में मुक़ादमे किसी न किसी कारण के हमारे ऊपर हो जाते है जो आगे चलते रहते है अब छठा भाव स्वामी बलवान है और शुभ ग्रहों की दृष्टि भी है तब मुकादमा छठे भाव सम्बन्धी दशा में खत्म हो जाएगा बाकी छठा भाव कमजोर होकर पीड़ित है तब मुकदमेबाजी लंबी चलेगी।। अब जेल के लिए बात करते है कुंडली का लग्न/लग्नेश हम स्वयं होते है तो कुंडली के छठे भाव और बारहवें भाव जेल के है तो शनि राहु केतु पाप ग्रह जेल के कारक है तो राहु झूठे इल्जाम में जेल कराने वाला ग्रह तो शनि और कहीं कही मंगल अपराध के कारण जेल कराएंगे।। अब समझते है कुछ उदाहरणो से अगर जेल योग बना हुआ है तो क्या जेल होगी और किन ग्रहों की दशा में किस कारण से व क्या कोई मुकादमा चल रहा है तो कब तक उस मुक़ादमे से छुटकारा मिलकर शुभ फल मुक़ादमे में मिलेंगे और मुकादमा आपके पक्ष में रहेगा आदि?? मीन_लग्न1:- मीन लग्न में लग्न स्वामी गुरु 8वे भाव मे जाकर छठे भाव स्वामी सूर्य या 12वे भाव स्वामी शनि के साथ संबंध बनाकर बैठे है या लग्नेश गुरु छठे बारहवें भाव मे सूर्य राहु/केतु शनि सहित बैठे है तब जेल जाना पड़ेगा, बाकी अब आगे छठे भाव/छठे भाब स्वामी दोनो(मुक़ादमे भाव)सूर्य राहु केतु शनि से पीड़ित या सम्बन्ध में है तब मुकादमेबाजी में रहना पड़ेगा छठे भाव स्वामी सूर्य बलवान है अनुकूल स्थिति में है तब मुकादमा अंत लाभकारी रहेगा जल्दी खत्म हो जाएगा।। कर्क_लग्न2:- कर्क लग्न में लग्नेश चन्द्रमा 8वे भाव मे छठे भाव स्वामी गुरु के साथ सम्बन्ध में हो या है और ऐसे चन्द्र गुरु पर या लग्न पर शनि या राहु केतु पर पाप ग्रहों की दृष्टि है तब जेल जाने या जेल तक पंहुचने की स्थिति जीवन मे बनेगी।बाकी कुंडली का छठा भाव और छठे भाव स्वामी गुरु दोनो राहु केतु के प्रभाव और सम्बन्ध में है तब मुकादमेबाजी रहेगी जीवन मे ,अब छठे भाव स्वामी गुरु व छठा भाव बलवान है तब मुक़ादमे में सफलता मिलकर शुभ मिलेंगे मुकादमा अनुकूल रहेगा।। तुला_लग्न3:- तुला लग्न में लग्नेश शुक्र शनि या राहू, केतु से पीड़ित होकर छठे भाव मे हो या छठे भाव स्वामी गुरु सहित 8वे या 12वे भाव मे हो तब जेल जाने की स्थिति जीवन मे बनेगी अगर शुक्र बहुत बलवान है और लग्न पर कुंडली के योगकारक ग्रह शनि सहित बुध चन्द्र की दृष्टि है तब जेल ज्यादा लंबे समय के लिए नही होगी बाकी अब छठे भाव स्वामी गुरु और छठा भाव दोनो कमजोर होकर अशुभ राहु केतु प्रभाव और सम्बन्ध में हैं तब मुक़ादमे चलेंगे।अब गुरु पर छठे भाव पर शुभ ग्रहों शुक्र चन्द्र बुध का प्रभाव या संबध है गुरु नवमांश कुंडली में बलवान है तब मुकदमा जल्दी खत्म होगा और पक्ष में रहेगा मुकादमा चाहे किसी भी सम्बन्ध में हो।। इस तरह जीवन मे जेल और मुक़ादमेबाजी होना तय है या नही यह आपकी कुंडली के छठे भाव सहित लग्न लग्नेश की स्थिति बता देगी अगर जेल और मुक़ादमे के योग है तब जेल जाने से बचने और मुकादमों में सफलत या मुकादमों से बचने के उपाय समय रहते उपाय करना जीवन मे इन संकटो से बचा लेगा।
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal (23-05-2025) Daily Rashifal मेष23-05-2025 ♈ मेष : आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : हल्का लाल वृष 23-05-2025 ♉वृषभ : आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या : 3 भाग्यशाली रंग : हल्का हरा मिथुन 23-05-2025 ♊ मिथुन : आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपको और अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको अपने सामान्य कुशल तरीके से इन से निपटना होगा ताकि ये आपके करियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि कर सके। नौकरी के क्षेेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : पीला रंग कर्क 23-05-2025 ♋ कर्क : आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 7 भाग्यशाली रंग : हल्का नीला सिंह 23-05-2025 ♌ सिंह : आज आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत करने वाला है। उचित मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज सारे काम अपनी इच्छा अनुसार होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या : 8 भाग्यशाली रंग : भूरा रंग कन्या23-05-2025 ♍ कन्या : आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। कुछ कोर्ट कचहरी से जुड़े सभी प्रकार के मामले आते पनप ने वाले हैं। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग तुला 23-05-2025 ♎ तुला : आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 6 भाग्यशाली रंग : पीला रंग वृश्चिक 23-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे। इससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल जायेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सफलता आपके बेहद करीब है। आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे, जिससे और दिन की अपेक्षा आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या : 5 भाग्यशाली रंग : नीला रंग धनु 23-05-2025 ♑ धनु : निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं। बदलाव के चलते कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग मकर 23-05-2025 ♑ मकर : चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के
शनि,राहू के कारण करना पडता है दरिद्रता का सामना !
शनि और राहू यह दो ग्रह ऐसे हैं जो अपनी अशुभता पर आ जाए तो व्यक्ति को दुसरो पर निर्भर यानी मंगता बना देते हैं। क्युकी जब कोई भी ऐसा बोलता है कि उसको कोई नौकरी नहीं मिल रही, समाज में सम्मान नहीं मिल रहा और पैसे से खाली होने की वजह से परिवार के साथ भी झगड़े की स्थिति बनी रहती है। उस व्यक्ति पर कही ना कही शनि राहू दशा का प्रभाव या शनि साडेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है। इसी लिए आज आपको नौकरी कारोबार की समस्या और पारिवारिक कलह दूर करने के लिए शनि राहू अशुभता दूर करने के लिए उपाय बताये जा रहे हैं। ख़ास कर अगर जन्म कुंडली में सूर्य शनि युति, मंगल राहू युति या शनि राहू की स्थिति मेष, सिंह या वृश्चिक राशि में है और आपकी समस्या आर्थिक या पारिवारिक सुख से संबंधित है तो आपको शनि राहू के लिए उपाय जरुर करने चाहिए। १) शनि की अशुभता दूर करने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सूर्य अस्त के बाद नीले आसन पर बैठें अपने सामने सरसों के तेल का दीपक 4 लॉन्ग डाल कर जलाएं। और शनि मंत्र “ऊँ शं शनैश्चराय नम:” 108 बार जप करें। सिर्फ इतना सा उपाय 4 शनिवार करने से ही आपको सकरात्मक प्रभाव देखने में मिलेगे। २) यदि आप राहू की अशुभता से परेशान हैं तो जूठे बर्तन राहू के कारक हैं और मंगल मिटटी है। इस लिए जूठे बर्तन धोने के लिए साबुन के साथ कुछ राख, मिटटी या रेत का इस्तेमाल करें। इस छोटे से उपाय से ही राहू की अशुभता दूर होगी और परिवार में शांति का माहोल बनेगा। यहाँ एक बात का और ध्यान रखें कि जूठे बर्तन सुबह धोने के लिए बिलकुल ना छोड़ें बल्कि रात को ही बर्तन धोकर सोना चाहिए।
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (10-05-2025) मेष 10-05-2025 Daily Rashifal ♈ मेष : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: मोर नीला वृष 10-05-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आप कोशिश करें तो किए गए लगभग सभी काम से आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज दिन बहुत तेजी से बीतता महसूस होगा। धैर्य और सकारात्मक नजरिया रखें। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए आपके लिये फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। अगर आप व्यापार करते है तो, काम में सुधार भी होगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। वरना बनता हुआ काम रुक सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 10-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद कर्क 10-05-2025 ♋ कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको दुःखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इसे जल्दी छोड़ दें। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। इस राशि की महिलायें अगर मार्केटिंग के लिये जा रही हैं तो आज उन्हें पहली नजर कोई चीज पसंद आ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण आप थोड़े निराश हो सकते हैं। आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट करने के मूड में नही है, बेहतर होगा कि आज कोई ऐसा मुद्दा न उठायें जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह 10-05-2025 ♌ सिंह : मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या 10-05-2025 ♍ कन्या : आज धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरी कामों में किस्मत साथ मिलेगा। जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे। समय अनुकूल है, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रैवेल्स जुड़ें हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग तुला 10-05-2025 ♎ तुला : बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक 10-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपको अपनी बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जा सकता है। पारीवारिक कामों के लिये कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, या फिर घर के किसी बड़े से डिस्कस जरूर कर लें। इस राशि के जो लोग सीविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर के लिये जायेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा धनु 10-05-2025 ♑ धनु : आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर 10-05-2025 ♑ मकर : आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज खुद की परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। आज आपका आत्म विश्वास हाई बना रहेगा। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जिससे प्रभावित होकर कोई आपको अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनको सुयोग्य विवाह का अवसर मिल सकता है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (07-05-2025) बुधवार ( Wednesday) मेष राशि Mesh Rashi 07-05-2025 ♈ मेष : मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृषभ राशि Vrushabh Rashi 07-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन राशि Mithun Rashi 07-05-2025 ♊ मिथुन : आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क राशि Kark Rashi 07-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह राशि Singh Rashi 07-05-2025 ♌ सिंह : कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या राशि Kanya rashi 07-05-2025 ♍ कन्या : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला राशि Tula Rashi 07-05-2025 ♎ तुला : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक राशि Vrushchik Rashi 07-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनुराशि Dhanu Rashi 07-05-2025 ♑ धनु : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल (06-05-2025) मेष06-05-2025 ♈ मेष आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृष 06-05-2025 ♉वृषभ आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई का योग बन रहा है। किसी अच्छे इंस्टिट्यट में दाखिला मिल सकता है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 06-05-2025 ♊ मिथुन : खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 06-05-2025 ♋ कर्क आज आपका दिन बंपर लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे। सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। गरीबों में वस्त्रो का दान करें।भाग्यशाली दिशा: पूर्वभाग्यशाली संख्या: 7भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह 06-05-2025 ♌ सिंह बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर-ज़रूरी चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग कन्या06-05-2025 ♍ कन्या आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग तुला 06-05-2025 ♎ तुला बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। कोई पौधा लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक 06-05-2025 ♏ वृश्चिक आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको विदेश दौरे में किसी पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। पीपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु 06-05-2025 ♑ धनु रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 06-05-2025 ♑ मकर आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल):Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 5 मई का राशिफल मेष राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. वृषभ राशि, आज का राशिफल आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे. पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है. मिथुन राशि, आज का राशिफलआप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे. इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है. कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. कर्क राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सिंह राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी. किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें. कन्या राशि, आज का राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है. न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज न लें. परिवार में वाद-विवाद होगा. पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. तुला राशि, आज का राशिफल आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. लंबी यात्रा का योग है. आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. कोई इच्छा पूरी होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक राशि, आज का राशिफल आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम बनाए रखें. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धनु राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. मकर राशि, आज का राशिफल आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी. परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. कुंभ राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा. परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं. मीन राशि, आज का राशिफल आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा. कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.