आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (07-05-2025) बुधवार ( Wednesday) मेष राशि Mesh Rashi 07-05-2025 ♈ मेष : मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृषभ राशि Vrushabh Rashi 07-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन राशि Mithun Rashi 07-05-2025 ♊ मिथुन : आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क राशि Kark Rashi 07-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह राशि Singh Rashi 07-05-2025 ♌ सिंह : कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या राशि Kanya rashi 07-05-2025 ♍ कन्या : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला राशि Tula Rashi 07-05-2025 ♎ तुला : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक राशि Vrushchik Rashi 07-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनुराशि Dhanu Rashi 07-05-2025 ♑ धनु : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल (06-05-2025) मेष06-05-2025 ♈ मेष आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृष 06-05-2025 ♉वृषभ आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई का योग बन रहा है। किसी अच्छे इंस्टिट्यट में दाखिला मिल सकता है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 06-05-2025 ♊ मिथुन : खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 06-05-2025 ♋ कर्क आज आपका दिन बंपर लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे। सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। गरीबों में वस्त्रो का दान करें।भाग्यशाली दिशा: पूर्वभाग्यशाली संख्या: 7भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह 06-05-2025 ♌ सिंह बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर-ज़रूरी चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग कन्या06-05-2025 ♍ कन्या आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग तुला 06-05-2025 ♎ तुला बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। कोई पौधा लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक 06-05-2025 ♏ वृश्चिक आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको विदेश दौरे में किसी पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। पीपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु 06-05-2025 ♑ धनु रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 06-05-2025 ♑ मकर आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल):Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 5 मई का राशिफल मेष राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. वृषभ राशि, आज का राशिफल आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे. पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है. मिथुन राशि, आज का राशिफलआप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे. इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है. कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. कर्क राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सिंह राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी. किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें. कन्या राशि, आज का राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है. न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज न लें. परिवार में वाद-विवाद होगा. पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. तुला राशि, आज का राशिफल आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. लंबी यात्रा का योग है. आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. कोई इच्छा पूरी होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक राशि, आज का राशिफल आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम बनाए रखें. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धनु राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. मकर राशि, आज का राशिफल आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी. परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. कुंभ राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा. परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं. मीन राशि, आज का राशिफल आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा. कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.
आज का पंचांग Aaj ka panchang
वैदिक हिंदू पंचांग Hindu panchang दिनांक – 26 अप्रैल 2025, 26/4/2025 दिन – शनिवार Saturday विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र) पक्ष – कृष्ण तिथि – त्रयोदशी सुबह 08:27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद सुबह 06:27 तक तत्पश्चात रेवती योग – वैधृति सुबह 08:42 तक तत्पश्चात विष्कंभ राहुकाल – सुबह 09:24 से सुबह 11:00 तक सूर्योदय – 06:12 सूर्यास्त – 07:00 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि,पंचक,चतुर्दशी क्षय तिथि विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’) शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’) हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण) नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 27 अप्रैल 2025 रविवार को दर्श अमावस्या एवं वैशाख अमावस्या है। घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं । अमावस्या अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण) धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा। विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें। आहुति मंत्र १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः ५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नम:
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन वाणी – व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने वाला रहेगा, साथ ही परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंध मजबूत होंगे और य दि आप ससुराल पक्ष से किसी से पैसा उधार लेते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। निवेश करते समय भी आप खूब दिमाग लगाएंगे। वृषभ राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल किसी पुरानी समस्या के बढ़ने के कारण आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। यदि आप काम के लिए बैंक से लोन दे रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने व्यवसायिक काम में कोई भी बदलाव बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत है। मिथुन राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी गलती छिपाने के लिए कार्यस्थल पर झूठ बोल सकते हैं, जो आपके सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई काम आसानी से पूरा कर लेंगे। मन में उलझन के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से पूछकर वाहन न चलाएं, क्योंकि अचानक खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से फोन कॉल के जरिए आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो बाजार की चाल को ध्यान में रखकर निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी संतान आपसे कोई नई चीज मांग सकती है। अगर आपका पैसों से जुड़ा कोई काम रुका हुआ था तो वह पहले पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सिंह राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। यह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अगर संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा है तो आपको अपने पिता से सलाह लेनी चाहिए। आप नया घर आदि खरीद सकते हैं। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई पुराना लेन-देन चल रहा था तो उसे आप आसानी से सुलझाने का प्रयास करेंगे। कन्या राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं में गति आएगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबित था तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जो आपके तनाव का कारण बनेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात पक्की हो सकती है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा के लिए भी आपको कुछ समय निकालना होगा। तुला राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके आय के स्रोतों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपना खोया हुआ धन मिल सकता है और आपको थोड़ा सोच-समझकर ही संपत्ति के मामले में कदम उठाना चाहिए। आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आप ईश्वर की आराधना में बहुत रुचि लेंगे। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाएंगे। किसी बात को लेकर आपका अपने बॉस से झगड़ा हो सकता है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल भी ढील न दें। वृश्चिक राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपको बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लेना होगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो आप इसके लिए अपने वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी बहुत रुचि रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको इसमें एकता बनाए रखनी चाहिए। धनु राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। अपनी आमदनी को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी अजनबी से कोई लेन-देन न करें। मकर राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी बड़ी प्रॉपर्टी के संकेत दे रहा है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे तो आपकी इच्छा पूरी होगी और किसी कानूनी मामले में भी आपको जीत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पिता से काम के बारे में बात कर सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। कुंभ राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी गलत काम की ओर बढ़ सकते हैं। किसी गलत बात पर अपने बॉस से सहमत न हों। परिवार के किसी सदस्य से आपकी बेवजह बहस हो सकती है। आज किसी दूसरे के मामले में ज्यादा न बोलें। मीन राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। व्यापार में नुकसान के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका बच्चा नई नौकरी मिलने के बाद कहीं बाहर घूमने जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने आस-पास रहने वाले शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। अगर आपने अपनी माता से कोई वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करना होगा। आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। राशिफल,आज का राशिफल,Rashifal
आज का पंचांग Aaj ka panchang
वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 23 अप्रैल 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत – 2082 शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी शाम 04:43 तक तत्पश्चात एकादशी नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात शतभिषा योग – शुक्ल शाम 06:51 तक तत्पश्चात ब्रह्म राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:13 तक सूर्योदय – 06:14 सूर्यास्त – 06:59 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे व्रत पर्व विवरण- पंचक एकादशी व्रत के लाभ 23 अप्रैल 2025 बुधवार को शाम 04:43 से 24 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 02:32 तक एकादशी है। विशेष – 24 अप्रैल, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे। एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है । जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है । परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ । भगवान शिवजी ने नारद से कहा है :एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है । एकादशी के दिन करने योग्य एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l एकादशी के दिन ये सावधानी रहे महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए | Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
क्या आपकी जन्मकुंडली में है दो विवाह के योग? तलाख कब होगा,कैसे होगा?
जो शादियां नही चल पाती उनमें अंतः तलाक होने की स्थिति बनती है और तलाक केस के द्वारा कानूनी रूप से दोनो अलग होना चाहते है तो आज इसी बारे में बात करते है अगर तलाक केस चल रहा है और आयु अभी कम है दूसरी शादी लायक आयु है तो तलाक केस कब तक खत्म होगा और तलाक से मुक्ति पाकर स्वतंत्र रूप से वैवाहिक जीवन में आगे कब बढ़ पाएंगे कुंडली का 7वा भाव वैवाहिक जीवन का होने से तलाक का भी है जब 7वे भाव स्वामी और 7वा भाव बहुत ज्यादा पाप ग्रहों से पीड़ित होगा या है या 7वे भाव/7वे भाव स्वामी अशुभ स्थिति में है तब तलाक की स्थिति बनेगी।अब 7वे भाव स्वामी बलवान है और 7वा भाव भी बलवान है और पाप ग्रह शुभ स्थिति में 7वे भाव/7वे भाव को पीड़ित कर रहे है तब तलाक जल्दी व आसानी से होगा साथ ही 7वे भाव और 7वे भाव स्वामी बहुत अशुभ योगो में है या बहुत खराब स्थिति में है तब तलाक होने में दिक्कत रहेगी, साथ ही दिक्कत व देर से तलाक होगा।। छठा भाव मुकादमें का होता है छठा भाव छठे भाव स्वामी बलवान और शुभ स्थिति में है तब मुकादमा जातक जातिका के पक्ष में रहेगा।बाकी पुरुष की कुंडली मे धनभाव ज्यादा पीड़ित हैं तब पत्नी को धन ज्यादा देना पड़ेगा तलाक केस जिसके फल स्वरूप धन नुकसान रहेगा बाकी स्त्री की कुंडली का ग्यारहवा भाव ज्यादा बलवान है तब धन लाभ पति से तलाक के बदले अच्छा मिलेगा। अब कुछ उदाहरणों से समझते है तलाक केस कब तक खत्म होगा और पति पत्नी को आर्थिक रूप से तलाक में नुकसान रहेगा/फायदा , दिक्कत से होगा या आसानी से तलाक हो जाएगा समझते है , उदाहरण_अनुसार_ १) वृष_लग्न:- वृष लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी मंगल राहु केतु या शनि से पीड़ित होकर बैठे है तब केवल वैवाहिक जीवन मे दिक्कत बनी रहेंगी जबकि अब विवाह स्वामी मंगल और 7वा भाव दोनो ही शनि राहु केतु तीनो से पीड़ित है तब तलाक होगा ही होगा।अब मंगल और विवाह का कारक पुरुष कुंडली है तो शुक्र और स्त्री कुंडली है तो गुरु बलवान है और छठा भाव(मुक़ादमे भाव) भी बलवान है तब तलाक जल्दी होगा जब 7वे भाव में बैठे ग्रह या 7वे भाव स्वामी मंगल या मंगल से सम्बंध किये ग्रह की दशा अन्तर्दशाये आएगी।। २) मकर_लग्न:- मकर लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी चन्द्रमा किसी तरह से शनि राहु केतु मंगल इनमे से दो ग्रहो से भी पीड़ित है या फिर चन्द्रमा अस्त आदि होकर किसी अशुभ योग में होकर पीड़ित है तब तलाक होगा तलाक का कोर्ट केस चलेगा।अगर लाभ भाव(ग्यारहवा भाव)बलवान स्थिति में है तब स्त्री को तलाक के बाद धन लाभ होगा और पुरूष की कुंडली का दूसरा भाव मजबूत है तब धन ज्यादा तलाक में नही देना पड़ेगा जबकि धन भाव कमजोर हुआ तब तलाक में पैदा ज्यादा देना होगा।मंगल और 7वा भाव बलवान है तब तलाक जल्दी हो जाएगा और अशुभ स्थिति में है ज्यादा ही तब तलाक बहुत दिक्कत से होगा।तलाक होगा 7वे भाव संबधी महदशा अन्तर्दशाये आने पर।। ३) कुम्भ_लग्न:- कुम्भ लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी सूर्य और विवाह के कारक शुक्र या गुरु किसी भी तरह अशुभ योगो में है या पाप ग्रहों शनि राहुकेतु मंगल से पीड़ित है तब तलाक होगा, अब 7वे भाव और 7वे भाव स्वामी सूर्य को कोई शुभ या शुभ ग्रहों का सहयोग है तब तलाक जल्दी और आसानी से कुछ उपाय करके हो जाएगा बाकी सूर्य और 7वा भाव ज्यादा ही पीड़ित हुआ तब तलाक होने में दिक्कत होगी देर से और परेशानियों के बाद 7वे भाव संबधि दशा आने पर तलाक होगा। पति -पत्नी के बीच कलह के कारण Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
पति -पत्नी के बीच कलह के कारण
ज्योतिष के अनुसार पति पत्नी के जीवन में कलह के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं। 1-लड़के या लड़की की पत्री में सप्तम भाव में शनि का होना या गोचर करना। 2-कुंडली में सप्तम या सातवाँ घर विवाह और दाम्पत्य जीवन से सम्बन्ध रखता है। यदि इस घर पर पाप ग्रह या नीच ग्रह की दृष्टि रहती है तो आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 3-किसी पाप ग्रह की सप्तम या अष्टम भाव पर दृष्टि होना या राहु, केतु अथवा सूर्य का वहां बैठना राहु, सूर्य और शनि पृथकतावादी ग्रह हैं, जो सप्तम और द्वितीय भावों पर विपरीत प्रभाव डालकर वैवाहिक जीवन को नारकीय बना देते हैं। 4- पति-पत्नी की एक सी दशा या शनि की साढ़े साती का चलना भी कलह एवं तलाक का एक कारण होता है।शुक्र की गुरु में दशा का चलना या गुरु में शुक्र की दशा का चलना भी एक कारण है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ज्योतिषीय सलाह आवश्यक है। कालसर्प दोष ( Kaalsarp yog ) Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। मिथुन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बाॉस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कर्क राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा। सिंह राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कन्या राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें। तुला राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। वृश्चिक राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है। धनु राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। मकर राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुंभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। मीन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 22 अप्रैल 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – नवमी शाम 06:12 तक तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – श्रवण दोपहर 12:44 तक तत्पश्चात् घनिष्ठा योग – शुभ रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात् शुक्ल राहुकाल – दोपहर 03:51 से शाम 05:27 तक सूर्योदय – 06:13 सूर्यास्त – 07:03 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:29 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:04 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 23 से रात्रि 01:00 अप्रैल 23 तक व्रत पर्व विवरण – पृथ्वी दिवस विशेष – नवमी को लौकी खाना गौमाँस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) बाल कटवाने का सही तरीका रविवार को जो लोग बाल कटवाते हैं, उनके धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है। सोमवार को पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए । मंगलवार को आयुष्य क्षीण होता है । बुधवार को धन-लाभ होता है । गुरुवार को बाल कटवाने से मान और लक्ष्मी अथवा धन-दौलत में बरकत क्षीण होने लगती है । अगर शुक्रवार को क्षौर कर्म कराते हैं तो धन-लाभ व यश-लाभ बढ़ता है | और शनिवार को बाल कटवाने से आयुष्य क्षीण होता है, अकाल मृत्यु अथवा दुर्घटना का भय रहेगा । Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,