समय खराब चल रहा कब होगा सही
समय खराब चल रहा कब होगा सही? जीवन मे कभी कभी ग्रहो की दशाएँ खराब या प्रतिकूल आ जाने पर समय खराब चलने लगता है जिससे जीवन दुख, असफलताओं, परेशानियों से भर जाता है आदि ऐसा खराब ग्रह दशाओं के आ जाने पर होता है और तब तक ऐसा समय चलता रहता है जब तक खराब ग्रह दशाय आपके ऊपर चलती रहती है ऐसी स्थिति में अब या तो खराब ग्रहो की दशाएँ समाप्त होने पर समय अच्छा हो पाता है और वह भी तब जब खराब ग्रह दशा समाप्त होने के बाद अगर अनुकूल शक्तिशाली ग्रह दशाएँ आ रही हो तब सब तरह से समय सुखद हो पाता है बाकी अगर समय लंबे समय तक खराब चल रहा है या लंबे समय तक समय खराब चलने के योग बने हुए है तब केवल और केवल उपाय करने से समय जल्दी अच्छा हो पायेगा, परेशानियां, दुःख, समस्याएं आदि दूर हो पाएंगे।अब कुछ उदाहरणो से समझते हैं अगर समय खराब चल रहा है तो सही कब तक होगा आदि?? उदाहरण_कर्क लग्न में माना किसी भी ग्रह की महादशा अन्तरदशाये शुरू हुई है माना कैरियर रोजगार स्वामी मंगल की महादशा में कर्क लग्न में धन/परिवार स्वामी सूर्य की अन्तर्दशा शुरू हो गई है अब मंगल और सूर्य एक दूसरे से कुंडली मे छठे और आठवें भाव की दूरी पर बैठे है ऐसी स्थिति में यह समय खराब रहेगा, धन परिवार रोजगार और मानसिक अशांति को लेकर, अब यहाँ जब यह मंगल में सूर्य दशा खत्म होगी और सूर्य के बाद जो चन्द्र की अंतर्दशा समय शुरू होगा और चंद्र अच्छी स्थिति में है मंगल के अनुसार भी अच्छी स्थिति में अन्तर्दशा स्वामी चन्द्र बैठा है तब चन्द्र अन्तर्दशा लगते समय अनुकूल होगा, बाकी इससे पहले समय ठीक हो जाये इसके लिए उपाय करने से राहत मिल पाएगी। उदाहरण_वृश्चिक लग्न में माना किसी ग्रह की महादशा चल रही हो और वह ग्रह दूषित या पीड़ित है जैसे कि वृश्चिक लग्न में माना सूर्य और चन्द्र की दशाएँ चल रही है सूर्य चन्द्र जो कि यहाँ कैरियर रोजगार और भाग्य के स्वामी है और सूर्य चन्द्र और सूर्य चन्द्रमा के भाव मतलब घर भी राहु केतु से पीड़ित है तब यहाँ सूर्य चन्द्रमा जब तक दशाओं में चलते रहेंगे कैरियर, रोजगार में परेशानियां, भाग्य का साथ शून्य होकर परेशानिया इस तरह की बनी रहेगी, यहाँ ज्यादा से ज्यादा उपाय करने और सूर्य चन्द्रमा को बलवान करने से परेशानिया खत्म होगी, बिना उपाय समस्या तब खत्म होगी जब इन ग्रहो की दशाय खत्म होकर अच्छे शुभ फल देने वाले ग्रह की महादशाये अन्तर्दशाये शुरू होंगी। उदाहरण_धनु लग्न है और समय खराब चल रहा है तब इसका कारण है कुंडली मे चल रही खराब दशाय जैसे माना यहाँ 7वे भाव स्वामी बुध की महादशा या अन्तर्दशा चल रही है या चल रही हो और बुध के साथ राहु बैठा हो और 7वे भाव पर भी किसी पाप ग्रह की दृष्टि कुंडली में यहाँ हो और शुभ ग्रह की दृष्टि भी हो जिस वजह से जब यहाँ अब बुध जो कि 7वे भाव(विवाह भाव) का स्वामी है और पीड़ित है ऐसी स्थिति में बुध दशा जब तक चलेगी वैवाहिक जीवन किसी न किसी कारण से परेशानियों वाला, दुखद बना रहेगा क्योंकि 7वे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि भी ऊपर लिखी है इस कारण जब बुध की दशा खत्म हो जाएगी तब यहाँ वैवाहिक जीवन मे बनी जिस भी कारण से समस्याए है वह खत्म हो पाएगी, बाकी उपाय करना यहाँ समस्याए जल्दी खत्म करके वैवाहिक जीवन ठीक कर देंगा |
आज का दैनिक राशिफल Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (23-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)23-06-2025 ♈ मेष : वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृष (Tauras)23-06-2025 ♉वृषभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन (Gemini)23-06-2025 ♊ मिथुन : किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कर्क (Cancer)23-06-2025 ♋ कर्क : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह (Leo)23-06-2025 ♌ सिंह : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या(Vergo)23-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)23-06-2025 ♎ तुला : आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक (Scorpio)23-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)23-06-2025 ♑ धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)23-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहना
आज का राशिफल Rashifal,Horoscope
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (22-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष22-06-2025 ♈ मेष : अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग वृष 22-06-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कलाकारों को आज बड़ा मौका मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा, आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज जंक फूड खाने से बचें।छोटे बच्चों को कलम गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग मिथुन 22-06-2025 ♊ मिथुन : सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अटके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल कर्क 22-06-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। ज्यादातर समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल सिंह 22-06-2025 ♌ सिंह : आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: गहरा पीला कन्या22-06-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील मिल सकती है।छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सटीक जवाब दें, सफलता मिलेगी।इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है।आज आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग तुला 22-06-2025 ♎ तुला : आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा वृश्चिक 22-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेकर बाहर जाएं।आज आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं।इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग धनु 22-06-2025 ♑ धनु : आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 22-06-2025 ♑ मकर : जिस काम का आपको लंबे समय से इंतजार था, वो आज पूरा हो जाएगा।इस राशि के इंजीनियर्स की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज नए व्यवसाय को शुरू करने में बड़ा भाई मदद भी कर सकता है। नौकरी करने वालों को आज पदोन्नती भी मिल सकती है।आज अच्छी सेहत के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएँ, गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कुंभ 22-06-2025 ♒ कुंभ : आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली
यदि शराब पीने की आदत है,कोशिश करने पर भी नही छूट रही है तो आपकी जन्मकुंडली में स्थित कुछ ग्रहों के उपाय करके शराब पीने की आदत छूट सकती है
पति या आपका बच्चा या घर का कोई सदस्य बहुत शराब पीता हैं तो क्या शराब छोड़ने के योग हैं तो कब तक और क्या उपाय से शराब छूट जाएगी? शराब पीना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नही होता तो ज्यादा शराब पीने से घर भी बर्बादी की स्थिति में रहकर दुख, परेशानियां, दुर्भाग्य ऐसे घर मे आने लगते है या फिर घर मे कही न कही गृहक्लेश आदि दिक्कत होती है तो आज इसी बारे में बात करते है अगर आप या आपके परिवार में कोई बहुत शराब पीता है जिस कारण उसका खुद का जीवन और आपकी आपके घर परिवार की सुख शांति भंग होती जा रही है तो क्या शराब ऐसे व्यक्ति की छूट पाएगी हमेशा के लिए या नही या कभी ऐसा व्यक्ति खराब पीना छोड़ सकता है तो कब और क्या कोई करने से शराब छूट जाएगी और ऐसा व्यक्ति शराब छोड़कर अपने जीवन मे आगे बढेगा तो कैसे और क्या करे कि शराब छोड़ दे व्यक्ति आदि समझते है?? कुंडली का दूसरा भाव खाने पीने का है तो लग्न लग्नेश खुद है हम, शनि राहु तो दुषित चन्द्र शुक्र यह खराब के कारक ग्रह है चन्द्र शुक्र जलीय ग्रह है इसीलिए।अब जब दूसरे भाव स्वामी और दूसरे भाव पर कही न कही शराब के कारक ग्रहो शनि राहु का प्रभाव पड़ रहा हो या यह ग्रह बैठे हो दूसरे भाव मे या दूसरे भाव स्वामी से शनि राहु का सम्बंध हो साथ ही लग्न लग्नेश भी शनि राहु के दृष्टि आदि के प्रभाव या सम्बन्ध में है चन्द्रमा या शुक्र भी शनि राहु से पीड़ित या कुंडली मे दूषित है तब ऐसा व्यक्ति शराब बहुत पीता है, शराब के लिये दीवाना रहेगा, दिन रात शराब ऐसे व्यक्ति के मुंह मे रहती है। अब ऐसे समय मे दूसरे भाव स्वामी या दूसरे भाव मे बैठे ग्रहो की या दूसरे भाव/दूसरे भाव स्वामी से सम्बन्ध किये ग्रहो की महादशा अन्तर्दशाये शराब बहुत ज्यादा मुह लगी रहेगी।अब शराब यहाँ छूट पाएगी या नही समझते है जिससे व्यक्ति अपने ऊपर और अपने परिवार के ऊपर ध्यान दे और घर संभाले आदि?? अब उपरोक्त शराब योगो में दूसरे भाव पर ,दूसरे भाव स्वामी पर शुभ स्थिति में कुंडली मे बैठे गुरु की शुभ दृष्टि पड़ रही है और लग्न या लग्नेश भी शुभ ग्रह गुरु के नियंत्रण में है तब और कही न कही कुंडली मे शनि और राहु शुभ स्थिति में है तब यहाँ जातक शराब छोड़ देगा, उपाय करने या उपाय करने से ऐसे व्यक्ति के लिए. बाकी जन्मकुंडली दूसरे भाव स्वामी और जन्मकुंडली लग्न स्वामी नवमांश कुंडली मे गुरु बुध शुभ शुक्र से सम्बन्ध बनाकर या प्रभाव में है तब भी शराब ऐसा जातक छोड़ देगा उपाय करने से ऐसे जातक के लिए . बाकी ज्यादा से ज्यादा दूसरे भाव व लग्न पर शुभ ग्रहों की दृष्टि होगी तब भी शराब छूटेगी लेकिन उपाय से। अब कुछ उदाहरणो सेसमझते है अगर कोई व्यक्ति बहुत शराब पीता है तो क्या शराब छूट पाएगी या नही और छूटेगी तो कैसे?? उदाहरण_अनुसार_ मेष_लग्न1:-मेष लग्न में दूसरे भाव स्वामी शुक्र से शनि राहु या राहु का सम्बन्ध है और शनि दूसरे भाव मे बैठा या दूसरे भाव को देख रहा है साथ ही लग्नेश मंगल भी राहु केतु की दृष्टि या प्रभाव में कुंडली मे है चन्द्र भी कमजोर है तब शराब बहुत पीएंगे ऐसे जातक, ज्यादातर दिन रात का समय शराब में निकलता है।ऐसी स्थिति में अब लग्नेश मंगल का सम्बन्ध गुरु से है और दूसरे भाव पर गुरु की दृष्टि है या दूसरे भाव स्वामी शुक्र का सम्बन्ध गुरु से हैं तब शराब,शराब छुड़ाने के उपाय करने से शराब छूट जाएगी धीरे धीरे अगर गुरु इस तरह सहयोग नही कर रहा है तब शराब नही छूटेगी, पर उपाय किये जा सकते है उपाय से शराब पीने में कमी आएगी।। उदाहरण अनुसार_ मिथुन_लग्न2:-मिथुन लग्न में दूसरे भाव स्वामी चन्द्रमा व दूसरा भाव दोनो ही राहु केतु से और लगन लग्नेश बुध भी कही न कही मंगल या राहु केतु से सम्बन्ध में है तब शराब पीने की आदत ऐसे व्यक्ति खत्म न होकर शराब पीने की लत बढ़ती जाएगी, पर अगर दूसरे भाव और दूसरे भाव स्वामी चन्द्रमा पर गुरु की दृष्टि होगी तब शराब छूट जाएगी बाकी लग्न स्वामी बुध बहुत बलवान होगा तब शराब छूटने में ज्यादा सहयोग मिलेगा।। उदाहरण_अनुसार_ सिंह_लग्न3:-सिंह लग्न में दूसरे भाव स्वामी बुध और दूसरा भाव चन्द्रमा सहित शनि राहु केतु के साथ सम्बन्ध में है और लग्न या लग्नेश सूर्य भी कही न कही राहु केतु या शनि से सम्बंध या शनि राहु केतु की दृष्टि में है तब शराब पीने की बहुत ज्यादा लत जातक को लगी रहेगी, शराब पीने की वजह से जीवन दुखद बनता जाएगा।ऐसी स्थिति में अब दूसरे भाव, दूसरे भाव स्वामी बुध का सम्बंध गुरु से भी है या गुरु की दृष्टि दूसरे भाव और दूसरे भाव स्वामी बुध से है ,साथ ही लग्न पर भी शुभ ग्रह गुरु या शुक्र की दृष्टि है तब शराब ऐसा जातक छोड़ देगा छोटे मोटे उपाय कर लेने से। अगर शराब पीने के या बहुत ज्यादा शराब पीने के योग कुंडली मे योग बने हुए है जिस कारण आपके घर परिवार में कोई व्यक्ति बहुत पीता है लेकिन दूसरे भाव/दूसरे भाव स्वामी और लग्न पर गुरु या अन्य शुभ ग्रहों की दृष्टि नही है तब कभी शराब नही छूट पाएगी बाकी शराब छूटने या छुड़ाने के योग है तब निश्चित ही शराब छूटेगी और सही रास्ते पर जीवन आगे बढ़ेगा।
जन्म कुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग
जन्मकुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग Janm kundali ke anusar mahadhani yog 1.) मंगल चौथे, सूर्य पांचवें और गुरु ग्यारहवें या पांचवें भाव में होने पर व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से, कृषि या भवन से आय प्राप्त होती है, जो निरंतर बढ़ती जाती है। 2) गुरु जब दसवें या ग्यारहवें भाव में और सूर्य और मंगल चौथे और पांचवें भाव में हो या ग्रह इसकी विपरीत स्थिति में हो तो व्यक्ति प्रशासनिक क्षमताओं के द्वारा धन अर्जित करता है। 3 ) गुरु जब कर्क, धनु या मीन राशि का और पांचवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति पुत्र और पुत्रियों के द्वारा अपार धन लाभ पाता है। 4 ) बुध, शुक्र और शनि जिस भाव में एक साथ हो वह व्यक्ति को व्यापार में बहुत उन्नति कर धनवान बना देता है। 5 ) दसवें भाव का स्वामी वृषभ राशि या तुला राशि में और शुक्र या सातवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति विवाह के द्वारा और पत्नी की कमाई से बहुत धन पाता है। 6) शनि जब तुला, मकर या कुंभ राशि में होता है, तब अकाउंटेंट बनकर धन अर्जित करता है। 7 ) बुध, शुक्र और गुरु किसी भी ग्रह में एक साथ हो तब व्यक्ति धार्मिक कार्यों द्वारा धनवान होता है। जिनमें पुरोहित, पंडित, ज्योतिष, कथाकार और धर्म संस्था का प्रमुख बनकर धनवान हो जाता है। 8 ) कुंडली के त्रिकोण घरों या केन्द्र में यदि गुरु, शुक्र, चंद्र और बुध बैठे हो या फिर 3, 6 और ग्यारहवें भाव में सूर्य, राहु, शनि, मंगल आदि ग्रह बैठे हो तब व्यक्ति राहु या शनि या शुक्र या बुध की दशा में असीम धन प्राप्त करता है। 9) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हो और ग्यारहवें भाव में केतु को छोड़कर अन्य कोई ग्रह बैठा हो, तब व्यक्ति व्यापार-व्यवसाय के द्वारा अतुलनीय धन प्राप्त करता है। यदि केतु ग्यारहवें भाव में बैठा हो तब व्यक्ति विदेशी व्यापार से धन प्राप्त करता है। 10) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हों और ग्यारहवें भाव में शनि या मंगल या राहु बैठा हो तो व्यक्ति खेल, जुआ, दलाली या वकालात आदि के द्वारा धन पाता है। यदि ग्रह कमजोर हो गए जन्मकुंडली में या लग्नेश कमजोर है तो पूर्ण फल प्राप्त नही हो पाएगा |
जन्मकुंडली में स्थित किन ग्रहों के कारण होती है जेल यात्रा
आज बात करते है क्या जेल जाने या जेल के योग कुंडली मे बने हुये है क्या अगर जेल के योग है तब किसी न किसी कारण से जेल होगी ही होगी चाहे कोई अपराध कानूनी रूप से किया गया हो या न किया गया हो, अपराध नही भी किया गया होगा यो जूठे इल्जाम के कारण जेल जाने के योग बन जाएंगे अगर जेल योग है तो ,अगर जेल योग नही है तब कभी भी जेल नही हो सकती। बाकी सब छठा भाव और छठे भाव स्वामी मुक़ादमे का भी है| अगर छठा भाव और छठे भाव स्वामी दोनो बहुत पीड़ित है राहु केतु शनि से या शनि राहु केतु कोई अशुभ योग छठे भाव में या छठे भाव स्वामी के साथ बनाकर बैठे है तब ऐसी स्थिति में छठे भाव/छठे भाव स्वामी की दशा में मुक़ादमे किसी न किसी कारण के हमारे ऊपर हो जाते है जो आगे चलते रहते है अब छठा भाव स्वामी बलवान है और शुभ ग्रहों की दृष्टि भी है तब मुकादमा छठे भाव सम्बन्धी दशा में खत्म हो जाएगा बाकी छठा भाव कमजोर होकर पीड़ित है तब मुकदमेबाजी लंबी चलेगी।। अब जेल के लिए बात करते है कुंडली का लग्न/लग्नेश हम स्वयं होते है तो कुंडली के छठे भाव और बारहवें भाव जेल के है तो शनि राहु केतु पाप ग्रह जेल के कारक है तो राहु झूठे इल्जाम में जेल कराने वाला ग्रह तो शनि और कहीं कही मंगल अपराध के कारण जेल कराएंगे।। अब समझते है कुछ उदाहरणो से अगर जेल योग बना हुआ है तो क्या जेल होगी और किन ग्रहों की दशा में किस कारण से व क्या कोई मुकादमा चल रहा है तो कब तक उस मुक़ादमे से छुटकारा मिलकर शुभ फल मुक़ादमे में मिलेंगे और मुकादमा आपके पक्ष में रहेगा आदि?? मीन_लग्न1:- मीन लग्न में लग्न स्वामी गुरु 8वे भाव मे जाकर छठे भाव स्वामी सूर्य या 12वे भाव स्वामी शनि के साथ संबंध बनाकर बैठे है या लग्नेश गुरु छठे बारहवें भाव मे सूर्य राहु/केतु शनि सहित बैठे है तब जेल जाना पड़ेगा, बाकी अब आगे छठे भाव/छठे भाब स्वामी दोनो(मुक़ादमे भाव)सूर्य राहु केतु शनि से पीड़ित या सम्बन्ध में है तब मुकादमेबाजी में रहना पड़ेगा छठे भाव स्वामी सूर्य बलवान है अनुकूल स्थिति में है तब मुकादमा अंत लाभकारी रहेगा जल्दी खत्म हो जाएगा।। कर्क_लग्न2:- कर्क लग्न में लग्नेश चन्द्रमा 8वे भाव मे छठे भाव स्वामी गुरु के साथ सम्बन्ध में हो या है और ऐसे चन्द्र गुरु पर या लग्न पर शनि या राहु केतु पर पाप ग्रहों की दृष्टि है तब जेल जाने या जेल तक पंहुचने की स्थिति जीवन मे बनेगी।बाकी कुंडली का छठा भाव और छठे भाव स्वामी गुरु दोनो राहु केतु के प्रभाव और सम्बन्ध में है तब मुकादमेबाजी रहेगी जीवन मे ,अब छठे भाव स्वामी गुरु व छठा भाव बलवान है तब मुक़ादमे में सफलता मिलकर शुभ मिलेंगे मुकादमा अनुकूल रहेगा।। तुला_लग्न3:- तुला लग्न में लग्नेश शुक्र शनि या राहू, केतु से पीड़ित होकर छठे भाव मे हो या छठे भाव स्वामी गुरु सहित 8वे या 12वे भाव मे हो तब जेल जाने की स्थिति जीवन मे बनेगी अगर शुक्र बहुत बलवान है और लग्न पर कुंडली के योगकारक ग्रह शनि सहित बुध चन्द्र की दृष्टि है तब जेल ज्यादा लंबे समय के लिए नही होगी बाकी अब छठे भाव स्वामी गुरु और छठा भाव दोनो कमजोर होकर अशुभ राहु केतु प्रभाव और सम्बन्ध में हैं तब मुक़ादमे चलेंगे।अब गुरु पर छठे भाव पर शुभ ग्रहों शुक्र चन्द्र बुध का प्रभाव या संबध है गुरु नवमांश कुंडली में बलवान है तब मुकदमा जल्दी खत्म होगा और पक्ष में रहेगा मुकादमा चाहे किसी भी सम्बन्ध में हो।। इस तरह जीवन मे जेल और मुक़ादमेबाजी होना तय है या नही यह आपकी कुंडली के छठे भाव सहित लग्न लग्नेश की स्थिति बता देगी अगर जेल और मुक़ादमे के योग है तब जेल जाने से बचने और मुकादमों में सफलत या मुकादमों से बचने के उपाय समय रहते उपाय करना जीवन मे इन संकटो से बचा लेगा।
गर्भ पर ग्रहों का प्रभाव Garbh par Graho ka Prabhav
गर्भ पर ग्रहों का प्रभाव एक स्वस्थ गर्भ मे बच्चा लगभग 9 महीने और 9 दिन रहता है और अलग-अलग महीने में अलग-अलग ग्रह अपनी किरणों से गर्भ को प्रभावित करती हैं। हर ग्रह अपने स्वभाव के अनुरूप बच्चे के शरीर के भागो को विकसित करता है। अगर कोई ग्रह गर्भ मे पल रहे बच्चे के समय कमजोर है तो उपाय से उसको ठीक किया जा सकता है। 1. गर्भ से 1 महीने तक शुक्र का प्रभाव रहता है, अगर गर्भावस्था के समय शुक्र कमजोर है तो शुक्र को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। अगर शुक्र मजबूत होगा तो बच्चा स्वस्थ व सुंदर होगा । और उस समय स्त्री को स्वास्थ्यवर्धक व चटपटी चीजे खानी चाहिए। देवी मां की पूजा उपासना करनी चाहिए। और इस समय के दौरान शास्त्रों में कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं जिनका जप करना चाहिए। 2. दूसरे महीने मंगल का प्रभाव रहता है। मंगल ग्रह का प्रभाव बच्चों के शरीर और शक्ति को प्रभावित करता है। इस माह में मीठे फल एवं मिठाइयां खाकर मंगल को मजबूत करें तथा लाल वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस समय मंगल ग्रह के कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। 3. तीसरे महीने गुरु का प्रभाव रहता है। जो बच्चे के ज्ञान व बुद्धि को प्रभावित करता है। इस माह में दूध और केसर से बनी मिठाई या पकवान का सेवन करे तथा पीले वस्त्र ज्यादा धारण करे। शास्त्रोक्त गुरु ग्रह के कुछ विशेष उपाय हैं उन्हें भी करना चाहिए। 4. चौथे महीने सूर्य का प्रभाव रहता है जो बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस माह में फलों के रसों का सेवन करें तथा महरून वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस समय के दौरान सूर्य ग्रह के शास्त्रोंक्त उपाय जरूर करें। 5. पांचवे महीने चंद्र का प्रभाव रहता है जो बच्चे को मन को और माता की साथ संबंध हो को प्रभावित करता है। इस माह में दूध, दही, छाछ तथा चावल तथा सफ़ेद चीजों का सेवन करे तथा सफ़ेद वस्त्र ज्यादा धारण करे। और चंद्रमा के शास्त्रोक्त उपाय करें। 6. छटे महीने शनि का प्रभाव रहता है जो बच्चे के कुछ विशेष अंगों को प्रभावित करता है। इस माह में कसैली चीजों केल्शियम और रसों के सेवन करे तथा आसमानी वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस महीने में शनि ग्रह के कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। 7. सातवे महीने बुध का प्रभाव रहता हैं जो बच्चे की बुद्धि को प्रभावित करता है। इस माह में हरी सब्जियां, जूस और फलों का खूब सेवन करे तथा हरे रंग के वस्त्र ज्यादा धारण करे। और कुछ शास्त्र सम्मत बुध ग्रह के उपाय भी इस महीने में करने चाहिए। इस समय के दौरान प्रतिदिन श्री गणेश भगवान को ‘दूर्वा’ अर्पित करें 8. आठवे महीने गर्भ पर चंद्र का प्रभाव ज्यादा रहता है जो बच्चे के मन को प्रभावित करता है। इस समय सफेद वस्तुओं का प्रयोग ज्यादा करें। और ” नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें/ जल को हमेशा मंत्रों से अभिमंत्रित करके पिएं। 9. नौवें महीने सूर्य का प्रभाव रहता है जो बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस माह में गायत्री मंत्र का जप करें/इस दौरान घर में एक छोटा सा गायत्री यज्ञ-हवन करें। और सूर्य से संबंधित उपाय करें और दान- पुण्य इत्यादि जरूर करें। यदि किसी महीने में गोचर के समय संबंधित ग्रह अस्त, वक्री इत्यादि है तो उस समय के दौरान उस ग्रह के उपचार जरूर करें, जिससे कि ग्रह का शुभ प्रभाव गर्भस्थ शिशु को प्राप्त हो सके | ध्यान रहे जितना गर्भ ग्रहों की किरणों से तपेगा /और जितना शास्त्रोक्त नियमों का पालन होगा उतना ही बच्चा स्वस्थ और मेधावी होगा और बच्चे का भविष्य अच्छा होगा।।
आज का दैनिक राशिफल Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka rashifal (11-06-2025) Daily Rashifal Daily Horoscope मेष11-06-2025 ♈ मेष : बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष 11-06-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे। परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन आज मौज-मस्ती में बीतेगा। संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मिथुन 11-06-2025 ♊ मिथुन : आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। मातहत और सहकर्मियों का रुख़ बहुत मददगार रहेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 11-06-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे काम बनेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह 11-06-2025 ♌ सिंह : भावनात्मक तौर पर बहुत अच्छा दिन नहीं होगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली अंक: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कन्या11-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठाबढ़ेगी। आज आप किसी नए बिजनेस से जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। बिजनेस की दृष्टी से आज जहां भी आप निवेश करेंगे, वहां आपको सफलता जरुर मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। चिड़ियों को दाना ड़ालें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 11-06-2025 ♎ तुला : उदास और अवसादग्रस्त न हों। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक 11-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज पिता से बात करते समय वाणी पर संयम रखें, दिल को ठेंस पहुंचाने वाली कोई बात ना करें। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शुभ है, नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग धनु 11-06-2025 ♑ धनु : अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीज़ें आज आपके मुताबिक़ नहीं होंगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर 11-06-2025 ♑ मकर : आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। पिता के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनकी तलाश जल्दी पूरी होने वाली है। आपको सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला कुंभ 11-06-2025 ♒ कुंभ : आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal (23-05-2025) Daily Rashifal मेष23-05-2025 ♈ मेष : आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : हल्का लाल वृष 23-05-2025 ♉वृषभ : आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या : 3 भाग्यशाली रंग : हल्का हरा मिथुन 23-05-2025 ♊ मिथुन : आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपको और अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको अपने सामान्य कुशल तरीके से इन से निपटना होगा ताकि ये आपके करियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि कर सके। नौकरी के क्षेेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : पीला रंग कर्क 23-05-2025 ♋ कर्क : आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 7 भाग्यशाली रंग : हल्का नीला सिंह 23-05-2025 ♌ सिंह : आज आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत करने वाला है। उचित मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज सारे काम अपनी इच्छा अनुसार होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या : 8 भाग्यशाली रंग : भूरा रंग कन्या23-05-2025 ♍ कन्या : आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। कुछ कोर्ट कचहरी से जुड़े सभी प्रकार के मामले आते पनप ने वाले हैं। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग तुला 23-05-2025 ♎ तुला : आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 6 भाग्यशाली रंग : पीला रंग वृश्चिक 23-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे। इससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल जायेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सफलता आपके बेहद करीब है। आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे, जिससे और दिन की अपेक्षा आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या : 5 भाग्यशाली रंग : नीला रंग धनु 23-05-2025 ♑ धनु : निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं। बदलाव के चलते कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग मकर 23-05-2025 ♑ मकर : चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के
शनि,राहू के कारण करना पडता है दरिद्रता का सामना !
शनि और राहू यह दो ग्रह ऐसे हैं जो अपनी अशुभता पर आ जाए तो व्यक्ति को दुसरो पर निर्भर यानी मंगता बना देते हैं। क्युकी जब कोई भी ऐसा बोलता है कि उसको कोई नौकरी नहीं मिल रही, समाज में सम्मान नहीं मिल रहा और पैसे से खाली होने की वजह से परिवार के साथ भी झगड़े की स्थिति बनी रहती है। उस व्यक्ति पर कही ना कही शनि राहू दशा का प्रभाव या शनि साडेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है। इसी लिए आज आपको नौकरी कारोबार की समस्या और पारिवारिक कलह दूर करने के लिए शनि राहू अशुभता दूर करने के लिए उपाय बताये जा रहे हैं। ख़ास कर अगर जन्म कुंडली में सूर्य शनि युति, मंगल राहू युति या शनि राहू की स्थिति मेष, सिंह या वृश्चिक राशि में है और आपकी समस्या आर्थिक या पारिवारिक सुख से संबंधित है तो आपको शनि राहू के लिए उपाय जरुर करने चाहिए। १) शनि की अशुभता दूर करने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सूर्य अस्त के बाद नीले आसन पर बैठें अपने सामने सरसों के तेल का दीपक 4 लॉन्ग डाल कर जलाएं। और शनि मंत्र “ऊँ शं शनैश्चराय नम:” 108 बार जप करें। सिर्फ इतना सा उपाय 4 शनिवार करने से ही आपको सकरात्मक प्रभाव देखने में मिलेगे। २) यदि आप राहू की अशुभता से परेशान हैं तो जूठे बर्तन राहू के कारक हैं और मंगल मिटटी है। इस लिए जूठे बर्तन धोने के लिए साबुन के साथ कुछ राख, मिटटी या रेत का इस्तेमाल करें। इस छोटे से उपाय से ही राहू की अशुभता दूर होगी और परिवार में शांति का माहोल बनेगा। यहाँ एक बात का और ध्यान रखें कि जूठे बर्तन सुबह धोने के लिए बिलकुल ना छोड़ें बल्कि रात को ही बर्तन धोकर सोना चाहिए।