Enable Notifications OK No thanks

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

दिनांक:- 12 सितंबर 2025, शुक्रवार, Friday आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal(12-09-2025) Daily Rashifal, Daily Horoscope, Horoscope मेष12-09-2025 ♈ मेष :आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला वृष 12-09-2025 ♉ वृषभ :आज धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल मिथुन 12-09-2025 ♊ मिथुन :आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला कर्क 12-09-2025 ♋ कर्क :आज का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। विद्यार्थी मेहनत का फल पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हरा सिंह 12-09-2025 ♌ सिंह :आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: आसमानी कन्या12-09-2025 ♍ कन्या :आज परिश्रम का उचित फल मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नारंगी तुला 12-09-2025 ♎ तुला :आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। नौकरी में उन्नति के अवसर हैं। व्यापार में स्थिरता और लाभ मिलेगा। परिवार में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा वृश्चिक 12-09-2025 ♏ वृश्चिक :आज नए विचार और योजनाएँ आपको आगे बढ़ाएँगी। नौकरी में अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: गुलाबी धनु 12-09-2025 ♐ धनु :आज कार्यों में तेजी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में बड़ा मुनाफा संभव है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता पाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: बैंगनी मकर 12-09-2025 ♑ मकर :आज मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे अंक पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: सफेद कुंभ 12-09-2025 ♒ कुंभ :आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएँ लाभकारी होंगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी मीन 12-09-2025 ♓ मीन :आज नए अवसर और लाभ मिलेंगे। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में फायदा होगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे अंक पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (03-09-2025) Daily Horoscope,Daily Rashifal मेष (Aries)03-09-2025 ♈ मेष :आज का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सराहना मिलने की संभावना है। व्यापार में नया निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में सुकून और खुशियां रहेंगी। दांपत्य जीवन में तालमेल मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा वृष (Tauras)03-09-2025 ♉ वृषभ :आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें संभाल लेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमी से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला मिथुन (Gemini)03-09-2025 ♊ मिथुन :आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला कर्क (Cancer)03-09-2025 ♋ कर्क :आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। नौकरी में नए काम की शुरुआत होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। धन संबंधी लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला सिंह (Leo)03-09-2025 ♌ सिंह :आज का दिन साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। परिवार में शांति और सुख बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला कन्या (Vergo)03-09-2025 ♍ कन्या :आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में सौहार्द और सामंजस्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धन लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हरा तुला (Libra)03-09-2025 ♎ तुला :आज आपके आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षा होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: पीला वृश्चिक (Scorpio)03-09-2025 ♏ वृश्चिक :आज आपको काम में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: बैंगनी धनु (Sagitarious)03-09-2025 ♐ धनु :आज का दिन आपकी योजनाओं को सफल बनाएगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला मकर (Capricorn)03-09-2025 ♑ मकर :आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: काला कुंभ (Aquarius)03-09-2025 ♒ कुंभ :आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी होंगी। परिवार में सौहार्द रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: नीला मीन (Pisces)03-09-2025 ♓ मीन :आज का दिन नए अवसर और सफलता लेकर आएगा। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद

श्री गणेशमहिम्न: स्तोत्र (श्रीपुष्पदन्तविरचितं)

भगवान श्री गणेश का अद्भुत स्तोत्र जिसके पठन के प्रभाव से होती है आपकी यात्रा सफल और होता है यात्रा का उद्देश्य सफल ! श्री गणेशमहिम्न: स्तोत्र (श्रीपुष्पदन्तविरचितं) भगवान् शिव एवं गणपति के अनन्य भक्त श्रीपुष्पदन्तजी द्वारा विरचित इस स्तोत्र में भगवान् गणेश की महिमा का विस्तृत वर्णन इकत्तीस (31) श्लोकों में किया गया है । स्तोत्र पाठ के लाभ :आत्मानन्द की प्राप्ति । यात्रा की निर्विघ्न पूर्ति तथा उद्देश्य की प्राप्ति । मोक्ष प्राप्ति । विद्या-ऐश्वर्य तथा धन की प्राप्ति । सुलक्षणा पत्नी एवं सुपुत्र की प्राप्ति । श्रीगणेशमहिम्न: स्तोत्र हिन्दी अर्थ सहित।। अनिर्वाच्यं रूपं स्तवननिकरो यत्र गणित स्तथा वक्ष्ये स्तोत्रं प्रथमपुरुषस्यात्र महतः। यतो जातं विश्वं स्थितमपि सदा यत्र विलयः स कीदृग्गीर्वाणः सुनिगमनुतः श्रीगणपतिः ॥१॥ श्रीगणेशजी का रूप अनिर्वचनीय है और जिनकी अनेक स्तुतियाँ की गयी हैं तथापि उन महत्तम परम पुरुष का स्तवन् करने को मैं उद्यत हूँ। जिनसे संसार की उत्पत्ति, स्थिति तथा संहारादि कार्य सदा होते रहते हैं, उन वेदवन्दित भगवान् श्रीगणपति की स्तुति वाणी से कैसे सम्भव है ? गणेशं गाणेशाः शिवमिति च शैवाश्च विबुधा, रविं सौरा विष्णुं प्रथमपुरुषं विष्णुभजकाः। वदन्त्येके शाक्ता जगदुदयमूलां परशिवां, न जाने किं तस्मै नम इति परं ब्रह्म सकलम् ॥२॥ जिन्हें भगवान् गणेश के भक्त गणेश कहते हैं, शिव के विद्वान् भक्त शिव कहते हैं, सूर्य के भक्त सूर्य कहते हैं, विष्णु के भक्त प्रथम पुरुष विष्णु कहते हैं, शक्ति की उपासना करने वाले जगत् की उत्पत्ति का मूल पराशक्ति शिवा कहते हैं, मुझे ज्ञात नहीं वे वस्तुतः क्या हैं ? उन सम्पूर्ण कलायुक्त परब्रह्म को मेरा नमस्कार है । तथेशं योगज्ञा गणपतिमिमं कर्म निखिलं, समीमांसा वेदान्तिन इति परं ब्रह्म सकलम् । अजां साङ्ख्यो ब्रूते सकलगुणरूपां च सततं प्रकर्तारं न्यायस्त्वथ जगति बौद्धा धियमिति ॥३॥ इन श्री गणपति को ही योग के तत्त्व को जानने वाले ईश्वर कहते हैं, पूर्वमीमांसक सम्पूर्ण कर्म कहते हैं, (उत्तर मीमांसक) वेदान्ती लोग पूर्ण परब्रह्म कहते हैं, सांख्यवादी सर्वगुणमयी अनादि प्रकृति कहते हैं, नैयायिक लोग संसार का कर्ता मानते हैं और बौद्ध लोग बुद्धि कहते हैं । कथं ज्ञेयो बुद्धेः परतर इयं बाह्यसरणिर्यथा धीर्यस्य स्यात्स च तदनुरूपो गणपतिः । महत्कृत्यं तस्य स्वयमपि महान् सूक्ष्ममणुवद् धृतिर्ज्योतिर्बिन्दुर्गगनसदृशः किञ्च सदसत् ॥४॥ उस परतर परमात्मा के वास्तविक रूप का ज्ञान बुद्धिगम्य नहीं है, क्योंकि यह बुद्धि के बाहर की बात है। जिसकी जैसी धारणा होती है, उसे गणपति उसी रूप में प्राप्त होते हैं। उनके कृत्य महान् हैं, वे स्वयं भी महत्तम तथा अणु से भी सूक्ष्मतम हैं। धृति, ज्योति, बिन्दु, आकाश आदि सब उन्हीं के रूप हैं। वे ही सत् तथा असत् रूप से सर्वत्र विद्यमान हैं । अनेकास्योऽपाराक्षिकरचरणोऽनन्तहृदय-स्तथा नानारूपो विविधवदनः श्रीगणपतिः । अनन्ताह्व: शक्त्या विविधगुणकर्मैकसमये त्वसङ्ख्यातानन्ताभिमतफलदोऽनेकविषये ॥५॥ श्री गणपति अनेक मुखों से युक्त हैं, अपार नेत्र, हाथ तथा चरणों वाले हैं, वे अनन्त हृदय वाले हैं, विविध रूपों वाले हैं, विविध प्रकार के मुखों वाले हैं, उनके न नामों का अन्त है और न शक्ति का अन्त है, क्योंकि नाना प्रकार के गुण एवं कर्मों का सम्पादन वे एक काल में करते हैं । अपने भक्तों को अनेक प्रकार के असंख्य, अनन्त मनोवांछित फल वे एक साथ प्रदान करते रहते हैं । न यस्यान्तो मध्यो न च भवति चादिः सुमहता- मलिप्तः कृत्वेत्थं सकलमपि खंवत् स च पृथक् । स्मृतः संस्मतॄणां सकलहृदयस्थः प्रियकरो नमस्तस्मै देवाय सकलसुरवन्द्याय महते ॥६॥ परमात्मास्वरूप श्रीगणेशजी का न आदि है, न अन्त है और न मध्य है। वे सब कुछ करते हुए भी आकाश की तरह अलिप्त रहते हैं । वे स्मरण करने वाले भक्तों द्वारा सदा वन्दित होकर उनके हृदयों में अन्तर्यामी रूप से विराजमान रहते हैं तथा उनका कल्याण करते रहते हैं। सभी देवताओं के वन्दनीय उन महान् देव को मेरा नमस्कार है । गणेशाद्यं बीजं दहनवनितापल्लवयुतं मनुश्चैकार्णोऽयं प्रणवसहितोऽभीष्टफलदः । सबिन्दुश्चाङ्गाद्यां गणकऋषिछन्दोऽस्य च निचृत्, स देवः प्राग्बीजं विपदपि च शक्तिर्जपकृताम् ॥७॥ हे गणेश ! आपका मूल बीजमन्त्र (गं) एकाक्षर है, जो बिन्दु, अंगादि और प्रणव के सहित अभीष्ट फल को प्रदान करता है। इस मन्त्र के ऋषि गणक, छन्द निचृत् एवं देवता गणपति हैं। विपत्तिकाल में बीजाक्षर सहित इस मन्त्र (ॐ गं गणपतये नमः) का जप करने से भक्तों को शक्ति प्राप्त होती है । गकारो हेरम्बः सगुण इति पुन्निर्गुणमयो, द्विधाऽप्येको जातः प्रकृतिपुरुषो ब्रह्म हि गणः । स चेशश्चोत्पत्तिस्थितिलयकरोऽयं प्रथमको, यतो भूतं भव्यं भवति पतिरीशो गणपतिः ॥८॥ गकार हेरम्ब (माता अम्बा के पुत्र) सगुण प्रकृति तत्त्व हैं और निर्गुण पुरुषतत्त्व भी हैं। एक होते हुए भी प्रकृति और पुरुष रूप में दो प्रकार से विभक्त हुआ वह ब्रह्म ही गण है। वे ही परमात्मा उत्पत्ति, स्थिति तथा प्रलय करने वाले हैं, वे गणपति ही आदिदेव हैं, जिनसे भूत, भविष्य तथा वर्तमान होते हैं, ये गणपति सबके पति तथा ईश हैं । गकारः कण्ठोर्ध्वं गजमुखसमो मर्त्यसदृशो णकारः कण्ठाधो जठरसदृशाकार इति च । अधोभागः कट्यां चरण इति हीशोऽस्य च तनु- र्विभातीत्थं नाम त्रिभुवनसमं भूर्भुवः सुवः ॥९॥ गजमुखाकार ‘ग’ कण्ठ के ऊर्ध्वभाग में स्थित मृत्युलोक सदृश है, ‘णकार’ जठराकार होकर कण्ठ के अधोभाग में स्थित है और शकार कटि के अधोभाग में चरण बनकर स्थित है। इस प्रकार श्रीगणपति का गणेश नाम भूर्भुवः तथा सुवरूप त्रिभुवन के समान सुशोभित हो रहा है । गणेशेति त्र्यर्णात्मकमपि वरं नाम सुखदं, सकृत्प्रोच्चैरुच्चारितमिति नृभिः पावनकरम् । गणेशस्यैकस्य प्रतिजपकरस्यास्य सुकृतं, न विज्ञातो नाम्नः सकलमहिमा कीदृशविधः ॥१०॥ तीन वर्णों का जो यह ‘गणेश’ ऐसा सुखद एवं सुन्दर नाम है, वह मनुष्यों के द्वारा एक बार भी उच्च स्वर से उच्चारण किये जाने पर उन्हें पवित्र कर देता है। एक बार भी ‘गणेश’ नाम का जप करने वाले का पुण्य फल नहीं जाना जा सकता है, तो उनके नाम की सम्पूर्ण महिमा कितनी है, इसे कौन जान सकता है । गणेशेत्याह्वां यः प्रवदति मुहुस्तस्य पुरतः, प्रपश्यंस्तद्वक्त्रं स्वयमपि गणस्तिष्ठति तदा । स्वरूपस्य ज्ञानं त्वमुक इति नाम्नास्य भवति, प्रबोधः सुप्तस्य त्वखिलमिह सामर्थ्यममुना ॥११॥ जिस भक्त की जिह्वा में ‘गणेश’ ऐसा नाम उच्चरित होता है, सम्पूर्ण गणरूपा सृष्टि उसके सामने उसके मुख की ओर बार-बार निहारती रहती है। इस नाम जप में स्वरूप ज्ञान कराने का ऐसा सामर्थ्य है – जैसे किसी सोये हुए व्यक्ति को उसका नाम लेकर पुकारने पर हो जाता है । गणेशो विश्वेऽस्मिन्स्थित इह च विश्वं गणपतौ गणेशो यत्रास्ते धृतिमतिरमैश्वर्यमखिलम् । समुक्तं नामैकं गणपतिपदं मङ्गलमयं तदेकास्यं दृष्टेः सकलविबुधास्येक्षणसमम् ॥१२॥ ब्रह्मरूप श्रीगणपति सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हैं एवं सम्पूर्ण विश्व उन गणपति में व्याप्त है। जहाँ मूर्तिमान् श्रीगणेशजी अधिष्ठित होते हैं, वहाँ नैसर्गिक

मेरी आर्थिक स्थिति कब तक और कैसे सुधरेगी

मेरी आर्थिक स्थिति कब सुधरेगी 20260129 105920 0000

आर्थिक स्थिति कब तक सही होगी? अच्छा रुपये पैसा कमा रहे है लेकिन अचानक आर्थिक रूप से स्थिति कमजोर होने लगे या अचानक कुछ समय से आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी है तब यही चिंता सताने लगती हैं कब तक कैसे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और क्या उपाय कर ले जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाये आदि तो आज इसी बारे में बात करते है। कुंडली का दूसरा और ग्यारहवाँ भाव और इन भावो के स्वामी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी तरह जानकारी देते है दूसरा भाव पैसा जुड़ने का है तो ग्यारहवाँ भाव कमाई का है।अब दूसरे भाव स्वामी कुंडली मे पीड़ित हैं या पाप ग्रहों से या कुंडली के अशुभ योगों से सम्बन्ध में है तब जब दूसरे भाव स्वामी की दशा अन्तर्दशा शुरू होती हैं तब आर्थिक रूप से धन की हानि, जुड़ा हुआ रुपये पैसा भी निकल जाता है।अब ग्यारहवाँ भाव और ग्यारहवे भाव स्वामी होते है कमाई के, धन आगमन के, अब ग्यारहवें भाव स्वामी और ग्यारहवाँ भाव कुंडली मे अच्छी स्थिति में है लेकिन किसी तरह के अशुभ योगों में ग्यारहवें भाव स्वामी हैं तब ऐसी स्थिति में अचानक जब ग्यारहवे भाव स्वामी ग्रहो की दशाएँ शुरू होते ही कमाई में गिरावट, धन स्थिति कमजोर होने लगती है और जब तक ग्रहदशाये खराब चलती हैं , कमाई और धन की कमजोर बनी रहती है। ऐसी स्थिति में ग्यारहवे भाव स्वामी या ग्यारहवे भाव से सम्बन्ध बना रहे अनुकूल ग्रहो की दशाएँ शुरू होंगी तब धीरे धीरे आर्थिक स्थिति अनुकूल और अच्छी होनी चालू होगी, इसके अलावा उपाय कर लेने के बाद स्थिति धन की अनुकूल होनी चालू होगी। अब कुछ उदाहरणों से समझते है उदाहरण वृष लग्न में ग्यारहवे भाव स्वामी गुरु तो दूसरे भाव स्वामी बुध है अब गुरु और बुध दोनों अगर कुंडली में अच्छी स्थिति में है और दूसरे/ग्यारहवे भाव भी अच्छी स्थिति में है तब यहाँ ग्यारहवे और दूसरे भाव स्वामी की अनुकूल दशा अन्तर्दशाये शुरू होंगी तब आर्थिक स्थिति ठीक होनी चालू होंगी, इसके अलावा उपाय करने से भी आर्थिक स्थिति को अनुकूल किया जा सकता है। उदाहरण सिंह लग्न में दूसरे और ग्यारहवे भाव स्वामी बुध कुंडली मे बलवान स्थिति में अगर है और दूसरा/ग्यारहवाँ भाव भी अच्छी स्थिति में हैं तब आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी पर किसी कारण से अशुभ ग्रहदशाये कुंडली मे शुरू हो गई है तब अशुभ ग्रहदशाओ के कारण दिक्कते आर्थिक रूप से आएगी जब तक समय खराब ग्रहो का रहेगा तब तक, फिर जब दूसरे और ग्यारहवे भाव सम्बन्धी अनुकूल ग्रहो की दशाएँ शुरू होंगी तब आर्थिक स्थिति खुद सही होने लगेगी इसके अलावा उपाय आर्थिक ग्रहो संबंधी करने से स्थिति में सुधार होने लगेगा। उदाहरण कुम्भ लग्न में दूसरे और ग्यारहवे भाव स्वामी गुरु कुंडली मे मजबूत है और दूसरा और ग्यारहवे भाव भी मजबूत है तब आर्थिक स्थिति इस हिसाब से कुंडली मे ठीक है पर यहाँ ग्रहो का गोचर दूसरे और ग्यारहवे भाव पर अशुभ आ गया हैं और ग्रहदशा भी अशुभ फल देने वाले ग्रहो की इस समय आ गई हैं तब आर्थिक स्थिति में बाधा और धन कमाई होने में दिक्कते बनने लगेगी आदि, अब दूसरा भाव ग्यारहवाँ भाव और गुरु बलवान है कुंडली मे अब जब दूसरे ,ग्यारहवे भाव स्वामी या इन भावों से सम्बंधित ग्रहो की जब अनुकूल/शुभ फल देने वाले ग्रहो की दशाएँ शुरू होंगी तब आर्थिक स्थिति सही होनी और आर्थिक रूप से सुधार होना शुरू होगा। अगर लंबे समय तक ग्रहदशाओ के खराब रहने के कारण आर्थिक स्थिति खराब या कमजोर होती जा रही है तब उपाय आर्थिक ग्रहो संबंधी करने से आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होने लगेगी।

आज का राशिफल Horoscope

आज का राशिफल Aaj ka rashifal (12-07-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope, Saturday, शनिवार मेष (Aries_)12-07-2025 ♈ मेष : आज व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आशातीत सफलता प्राप्ति संभव है। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल वृष (Tauras)12-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मिथुन (Gemini)12-07-2025 ♊ मिथुन : बोझिल और आलसी रवैये के चलते आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती हैं। आज आप दफ्तर ऑफिस की किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आपके सुझाव फायदेमंद होंगे। आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाद-विवाद में आपकी विजय होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कर्क (Cancer)12-07-2025 ♋ कर्क : आप ऑफिस में कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं। इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अचानक फायदा हो सकताहै। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। दुर्घटना या चोट लगने के योग बन रहे हैं। आपको संभलकर रहना होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग सिंह (Leo)12-07-2025 ♌ सिंह : आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी कुछ चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कन्या (Vergo)12-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा तुला (Libra)12-07-2025 ♎ तुला : आज आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। व्यापार के लिए यात्रा फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृश्चिक (Scorpio)12-07-2025 ♏ वृश्चिक : बिजनेस में फायदे के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकतेहैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर हो सकती हैं। आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पार्टनर से भी आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)12-07-2025 ♐ धनु : आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मकर (Capricorn)12-07-2025 ♑ मकर : आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग कुंभ (Aquarius)12-07-2025 ♒ कुंभ : आज आप दुविधा में रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (10-07-2025) गुरुवार,Thursday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)10-07-2025 ♈ मेष : कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलम्ब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: मोर नीला वृष (Tauras)10-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन (Gemini)10-07-2025 ♊ मिथुन : आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। दिन के दूसरे प्रहर में तनाव और बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में अधीनस्थ प्रसन्न रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद कर्क (Cancer)10-07-2025 ♋ कर्क : आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह (Leo_)10-07-2025 ♌ सिंह : परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल होंगे। जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे कुछ सकारात्मक विकास देखेंगे। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उन्हें अधिक स्थापित करने में मदद करेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या (Vergo)10-07-2025 ♍ कन्या : आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे।आप हर संभव जरूरतमंद की मदद की कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा के मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग तुला (Libra)10-07-2025 ♎ तुला : आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। उन्नति होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)10-07-2025 ♏ वृश्चिक : पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा धनु (Sagitarious)10-07-2025 ♑ धनु : आपके प्रभाव का दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेंगे, जो लंबे समय में फायदेमंद सिद्ध होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी या चर्चा के माध्यम से आप आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगें। वित्तीय क्षेत्र में वांछित लाभ होगा। आप शेयर बाजार वाहन, संपत्ति या बचत योजनाओं में निवेश पर विचार करेंगे। कुछ जरूरी खर्च टल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर (Capricorn)10-07-2025 ♑ मकर : आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)10-07-2025 ♒ कुंभ : आज भूमि व भवन संबंधी कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी का आपके कार्य में

गुरुपूर्णिमा Gurupurnima

सभी देशवासियों को गुरुपूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जयंती की असीम एवं हार्दिक शुभकामनाएं………..! हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाये जाने का विधान है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन महान गुरु महर्षि वेदव्यास जिन्होंने ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना की उनका जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन गुरु पूजन करने का खास महत्व है। साथ ही इस शुभ अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।जहां इस दिन को वेद व्यास जी की जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं लोग गुरु पूजन करते हैं। साथ ही गुरु को उपहार में फल, वस्त्र और मिष्ठान देते हैं। वहीं इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा घर पर कराना शुभ रहता है। गुरु पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व- गुरु पूर्णिमा २०२५ तिथि-ज्योतिष पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत १० जुलाई को रात ०१ बजकर ३७ मिनट पर होगी और अगले दिन यानी ११ जुलाई रात को ०२ बजकर ०७ मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार से १० जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा २०२५ शुभ मुहूर्त -ब्रह्म मुहूर्त- सुबह ४:१०-४:५० बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- सुबह ११:५९- १२:५४ बजे तक। विजय मुहूर्त- दोपहर १२:४५- ०३:४० बजे तक। गोधूलि मुहूर्त- शाम ०७:२१- ०७:४१ बजे तक। गुरु पूर्णिमा का महत्व-गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं को नमन किया जाता है। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन मास प्रारंभ हो जाता है, जिसका उत्तर भारत में बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर गुरु पूर्णिमा के पर्व को मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास ने कई वेदों और पुराणों की रचना की । इस खास अवसर पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेद व्यास जी की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व है। वहीं गुरु की हमारे जीवन में महत्व को समझाने के लिए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं और उनका आर्शीवाद लेते हैं। ।। श्री गुरुवे नमः ।।

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (09-07-2025) बुधवार,Wednesday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)09-07-2025 ♈ मेष : आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में आयी आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय नेत्र संबंधी सलाह लेना श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष (Tauras)09-07-2025 ♉वृषभ : आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने सहयोग से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला मिथुन (Gemini)09-07-2025 ♊ मिथुन : आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा कर्क (Cancer)09-07-2025 ♋ कर्क : अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है। किसी भी तरह का निवेश पार्टनर की सलाह लेकर ही करें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा सिंह (Leo)09-07-2025 ♌ सिंह : आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कन्या (Vergo)09-07-2025 ♍ कन्या : आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग तुला (Libra)09-07-2025 ♎ तुला : आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। पुरानी बातों को भूलना भी जरूरी है। घर से बाहर निकल कर देखिए, दुनिया बहुत हसीन है। मस्ती करें और हर पल का लुत्फ उठाएं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)09-07-2025 ♏ वृश्चिक : चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी हो सकती है। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों के रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु (Sagitarious)09-07-2025 ♑ धनु : आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे चमकाने में भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आप अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली प्राप्त करने के लिए नए नवीन उपाय खोज सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)09-07-2025 ♑ मकर : आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। पर्स के चोरी होने का या गिर जाने का खतरा बना हुआ है। सोसाईटी में आज आपको पहले किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)09-07-2025 ♒ कुंभ : आज नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने

आज का राशिफल Rashifal

आज का राशिफल Aaj ka rashifal (08-07-2025) मंगलवार,Tuesday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)08-07-2025 ♈ मेष : सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)08-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका मन आपको आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आज हर कदम पर जीवन में आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए आज सोच-विचार कर कुछ कर दिखाने का दिन है। आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन (Gemini)08-07-2025 ♊ मिथुन : कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। मोबाइल फ़ोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज़्यादा इस्तमाल से बचें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क (Cancer)08-07-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। शाम को परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा, कहीं घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ नया बदलाव लाने की सोचेंगे। बिजनेसमैन को आज किसी अटकी हुई डील पूरी होने से काफी फायदा हो सकता है। ठाकुर जी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं, सभी मुश्किलें समाप्त हो जायेंगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)08-07-2025 ♌ सिंह : किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)08-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन पॉजिटिविटी से भरा रहेगा, आपकी सभी परेशानियों से आपको आज छुटकारा मिलेगा। आज इंजीनियर्स को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। आज किसी सगे संबंधी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माँ दुर्गा की पूजा करें, सभी दुःखों का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला (Libra)08-07-2025 ♎ तुला : आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक (Scorpio)08-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज किसी बात पर दोस्त के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। आज हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, अकारण वाहन का प्रयोग ना करें। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु (Sagitarious)08-07-2025 ♑ धनु : अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)08-07-2025 ♑ मकर : आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुराने रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे, आपको सच्ची लगन से प्रयास करना होगा…कारोबारियों को आज अचानक कहीं से धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के आईटी के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी बड़ी कंपनी में जॉब का सुनहरा अवसर मिल सकता है। घर से बाहर निकलते समय पानी पी कर निकलें। गौरी-गणेश की पूजा करें, सभी दुःख दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)08-07-2025 ♒ कुंभ : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से

गुरु पूर्णिमा के दिन कौन से पाठ को श्रद्धा पूर्वक पढ़ने से होती है अभीष्ट लक्ष्य की प्राप्ति !

गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा। 10 जुलै 2025, गुरुवार, Thursday, 10/7/2025 Guru Purnima गुरु पूर्णिमा अपने गुरु की पूजा करने का दिन है, चाहे वे आध्यात्मिक हों या शैक्षणिक गुरु। भक्त और छात्र इस दिन अपने गुरुओं को श्रध्दा पुर्वक पूजते हैं। गुरु जिसका अर्थ है जो अंधकार या अज्ञान को दूर करता है। गुरु एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग केवल सांसारिक ज्ञान के शिक्षक को संदर्भित करने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि वह व्यक्ति जो आत्म-परिवर्तन और अंततः आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जा सकता है। गुरु शब्द का प्रयोग श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जाता है और इसे हमेशा पवित्रता और सर्वोच्च ज्ञान के साथ जोड़ा जाता है। इसे अक्सर गुरुदेव के रूप में प्रयोग किया जाता है, जो एक प्रबुद्ध गुरु को संदर्भित करता है। गुरु मानवता का मार्गदर्शन करते हैं और प्राचीन ज्ञान और शिक्षाओं के माध्यम से समकालीन दुनिया में जीवन को समझने में मानव जाति की मदद करते हैं। सदाशिव समारंभं शंकराचार्य मध्यमाम् । अस्मदाचार्य पर्यंतां वंदे गुरु परंपराम् ॥ भगवान सदाशिव से शुरू होने वाली, मध्य में आदि शंकराचार्य से लेकर मेरे तात्कालिक गुरु तक जारी रहने वाली परंपरा को नमन। ||श्री गुरु अष्टकम् || शरीरं सुरूपं तथा वा कलत्रंयशश्चारु चित्रं धनं मेरु तुल्यम् । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 1 ॥ कलत्रं धनं पुत्र पौत्रादिसर्वंगृहो बांधवाः सर्वमेतद्धि जातम् । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 2 ॥ षड्क्षंगादिवेदो मुखे शास्त्रविद्याकवित्वादि गद्यं सुपद्यं करोति । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 3 ॥ विदेशेषु मान्यः स्वदेशेषु धन्यःसदाचारवृत्तेषु मत्तो न चान्यः । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 4 ॥ क्षमामंडले भूपभूपलबृब्दैःसदा सेवितं यस्य पादारविंदम् । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 5 ॥ यशो मे गतं दिक्षु दानप्रतापात्जगद्वस्तु सर्वं करे यत्प्रसादात् । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 6 ॥ न भोगे न योगे न वा वाजिराजौन कंतामुखे नैव वित्तेषु चित्तम् । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 7 ॥ अरण्ये न वा स्वस्य गेहे न कार्येन देहे मनो वर्तते मे त्वनर्ध्ये । मनश्चेन लग्नं गुरोरघ्रिपद्मेततः किं ततः किं ततः किं ततः किम् ॥ 8 ॥ गुरोरष्टकं यः पठेत्पुरायदेहीयतिर्भूपतिर्ब्रह्मचारी च गेही । लमेद्वाच्छिताथं पदं ब्रह्मसंज्ञंगुरोरुक्तवाक्ये मनो यस्य लग्नम् ॥ 9 ॥ श्री गुर्वष्टकम् (गुरु अष्टकम्) हिन्दी अनुवाद 1.) यदि आपके पास शरीर सुन्दर हो, पत्नी सुन्दर हो, यश उत्तम और विविध हो, तथा धन मेरु पर्वत के समान हो; किन्तु यदि आपका मन गुरु के चरण कमलों में आसक्त न हो, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 2.) आपके पास पत्नी, धन, पुत्र, पौत्र आदि ये सब; घर, सम्बन्धी – ये सब हो सकते हैं; किन्तु यदि मन गुरु के चरण कमलों में आसक्त न हो, तो फिर क्या अर्थ अर्थ, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ अर्थ, फिर क्या अर्थ है? 3.) वेद तथा उनके छह सहायक शास्त्रों का ज्ञान भी उसके होठों पर हो; काव्य-कौशल में निपुण हो; तथा वह अच्छा गद्य और काव्य रच सकता हो; किन्तु यदि उसका मन गुरु के चरण कमलों में आसक्त न हो, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 4.) ‘अन्य देशों में मेरा सम्मान है; अपने देश में मैं सौभाग्यशाली हूँ; ‘सदाचरण में मुझसे बढ़कर कोई नहीं है’ – ऐसा कोई सोच सकता है, लेकिन यदि किसी का मन गुरु के चरणकमलों में आसक्त नहीं है, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 5.) संसार के सम्राटों और राजाओं द्वारा निरंतर किसी के चरणों की पूजा की जा सकती है; लेकिन यदि किसी का मन गुरु के चरणकमलों में आसक्त नहीं है, तो फिर क्या अर्थ अर्थ, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 6.) दान और पराक्रम के कारण मेरी कीर्ति सब ओर फैल गई है; इन गुणों के पुरस्कार स्वरूप संसार की सभी वस्तुएँ मेरे हाथ में हैं; लेकिन यदि मेरा मन गुरु के चरणकमलों में आसक्त नहीं है, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 7) न भोग में, न एकाग्रता में, न घोड़ों की भीड़ में; न प्रियतम के मुख में, न धन में मन टिकता है; परन्तु यदि वह मन गुरु के चरणकमलों में आसक्त न हो, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ अर्थ, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 8.) न तो वन में, न अपने घर में, न ही जो कुछ प्राप्त होना है, न शरीर में, न ही जो अमूल्य है, उसमें मेरा मन लगता है; परन्तु यदि मेरा मन गुरु के चरणकमलों में आसक्त न हो, तो फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है, फिर क्या अर्थ है? 9.) जो पुण्यात्मा व्यक्ति गुरु पूर्णिमा के पावनपर्व पर इस अष्टक का पाठ करता है, तथा जिसका मन गुरु के वचनों पर स्थिर रहता है – चाहे वह तपस्वी हो, राजा हो, विद्यार्थी हो, या गृहस्थ हो, वह अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त करता है, जिसे ब्रह्म कहा जाता है। श्री गुरुवष्टकम् (गुरु अष्टकम्)

Translate »