जन्म कुंडली में चतुर्थ भाव (4th house in birth chart)
ज्योतिष में चतुर्थ भाव मानसिक शांति, घर, वैभव, परिवार, वाहन, प्रारंभिक शिक्षा और माता का प्रतिनिधित्व करता है। यह भाव भावनाओं, आंतरिक सुरक्षा, भूमि और पैतृक विरासत का भी संकेत देता है। काल पुरुष कुंडली के अनुसार, कर्क राशि स्वाभाविक रूप से चतुर्थ भाव की स्वामी होती है, और चंद्रमा इसका अधिपति ग्रह है।चतुर्थ भाव में चंद्रमा की स्थिति अत्यंत शुभ मानी जाती है। यदि यह पीड़ित न हो, तो व्यक्ति को सकारात्मक सोच, मानसिक शक्ति, गहरी समझ और परिपक्वता का आशीर्वाद मिलता है।यहाँ चंद्रमा व्यक्ति को उसकी माँ के प्रति गहरा लगाव देता है। माँ दयालु हो सकती हैं, दूसरों की मदद करने वाली हो सकती हैं, या सामाजिक सेवा से जुड़ी हो सकती हैं। चतुर्थ भाव में शुभ स्थिति में स्थित चंद्रमा भावनात्मक संतुलन और आंतरिक सुरक्षा प्रदान करता है। हालाँकि, यदि चंद्रमा कमजोर हो या शनि, राहु या मंगल से पीड़ित हो, तो व्यक्ति चिंता, मूड स्विंग( Mood swing) या अवसाद का अनुभव कर सकता है। यदि केतु भी प्रभाव में हो, तो ऐसे ही समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन ध्यान के माध्यम से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। यदि चतुर्थ भाव में चंद्रमा का संबंध बृहस्पति या शुक्र से हो, तो यह व्यक्ति की अंतर्ज्ञान, रचनात्मकता और संवेदनशीलता को बढ़ाता है। ऐसा व्यक्ति गहरी भावनात्मक बुद्धि रखता है और भौतिक संसार से परे चीजों को समझने की क्षमता रखता है।. चतुर्थ भाव में चंद्रमा मनोविज्ञान, सामाजिक सेवा, रियल एस्टेट और इंटीरियर डिजाइन से जुड़े करियर में सफलता दिला सकता है। व्यक्ति घर से काम कर सकता है या अपने मातृभूमि से जुड़ा कोई पेशा अपना सकता है। नाड़ी ज्योतिष में चतुर्थ भाव पिछले जन्म के कर्म और भावनात्मक ऋणों का प्रतिनिधित्व करता है। मजबूत चंद्रमा पारिवारिक रूप से सकारात्मक कर्म दर्शाता है, जबकि कमजोर या पीड़ित चंद्रमा अव्यवस्थित भावनात्मक बोझ का संकेत दे सकता है।यदि चंद्रमा द्विस्वभाव राशि (मिथुन, कन्या, धनु या मीन) में हो, तो व्यक्ति अक्सर स्थान परिवर्तन या यात्रा कर सकता है। नाड़ी ज्योतिष में, यह स्थिति ऐसे करियर का संकेत भी दे सकती है, जिसमें बार-बार यात्रा करनी पड़ती हो। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions
आज का राशिफल, Aaj ka Rashifal, Horoscope Today
मेष राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Aries Horoscope आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। वृषभ राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल,Today Tauras Horoscope आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी। मिथुन राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल,Today Gemini Horoscope आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कर्क राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Cancer Horoscope आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। सिंह राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल Today Leo Horoscope आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा वाला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं। कन्या राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Vergo Horoscope आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं। तुला राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल,Today Libra Horoscope आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। वृश्चिक राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Scorpio Horoscope आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हे किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी। संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। धनु राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Sagitarious Horoscope आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी परिजन से लेनदेन करने से बचना होगा। आप किसी से काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Capricorn Horoscope आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आज आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं। कुंभ राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल, Today Aquarius Horoscope आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज छिपा रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी। मीन राशि 16 अप्रैल 2025 राशिफल Today Pisces Horoscope आज आपके कामों में विघ्न आने से आप परेशान रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 16 अप्रैल 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत ॠतु मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र) पक्ष – कृष्ण तिथि – तृतीया दोपहर 01:16 तक तत्पश्चात चतुर्थी नक्षत्र – अनुराधा 17 अप्रैल प्रातः 05:55 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा योग – व्यतीपात रात्रि 12:19 तक तत्पश्चात वरीयान राहुकाल – दोपहर 12:39 से दोपहर 02:13 तक सूर्योदय – 06:20 सूर्यास्त – 06:57 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे व्रत पर्व विवरण- संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय – रात्रि 09:52) विशेष तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) गर्मियों में स्वास्थ्य-सुरक्षा हेतु क्या करें ? १] गर्मी के कारण जिनको सिरदर्द व कमजोरी होती है वे लोग सूखा धनियां पानी में भिगा दें और घिसके माथे पर लगायें | इससे सिरदर्द और कमजोरी दूर होगी | २] नाक से खून गिरता हो तो हरे धनिये अथवा ताजी कोमल दूब (दूर्वा) का २ – २ बूँद रस नाक में डालें | इससे नकसीर फूटना बंद हो जायेगा | ३] सत्तू में शीतल जल, मिश्री और थोडा घी मिलाकर घोल बनाके पियें | यह बड़ा पुष्टिा दायी प्रयोग है | भोजन थोडा कम करें | ४] भोजन के बीच में २५ – ३५ मि. ली. आँवले का रस पियें | ऐसा २१ दिन करें तो ह्रदय व मस्तिष्क की दुर्बलता दूर होगी | ( शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन वर्जित है | ) ५] २० मि. ली. आँवला रस, १० ग्राम शहद, ५ ग्राम घी – सबका मिश्रण करके पियें तो बल, बुद्धि, ओज व आयु बढ़ाने में मदद मिलती है | ६] मुँह में छाले पड गये हों तो त्रिफला चूर्ण को पानी में डाल के कुल्ले करें तथा मिश्री चूसें | इससे छाले शांत हो जायेंगे | क्या न करें ? १] अति परिश्रम, अति कसरत, अति रात्रि-जागरण, अति भोजन व भारी भोजन नहीं करें | भोजन में लाल मिर्च व गर्म मसालों का प्रयोग न करें | २] गर्मियों में दही भूल के भी नहीं खाना चाहिए | इससे आगे चल के नस-नाड़ियों में अवरोध उत्पन्न होता है और कई बीमारियाँ होती हैं | दही खाना हो तो सीधा नहीं खायें, पहले उसे मथ के मक्खन निकाल लें और बचे हुए भाग को लस्सी या छाछ बना के मिश्री मिला के या छौंक लगा के सेवन करें | ध्यान रहे, दही खट्टा न हो | ३] शीतल पेयों से बचें | फ्रिज का पानी न पियें | धूप में से आकर तुरंत पानी न पियें | मोटापा हो तो मोटापा हो तो गर्म पानी में १ पके बड़े नींबू का रस और शहद मिलाकर भोजन के तुरंत बाद पियें l छाछ में तुलसी के पत्ते लेने से भी मोटापे में आराम होता है l फोड़े-फुंसियाँ फोड़ा-फुंसी है तो पालक+गाजर+ककड़ी तीनों को मिला कर उसका रस ले लें अथवा नारियल का पानी पियें तो फोड़ा फुंसी में आराम होता है । Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth, Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology, Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free horoscope,Free birth chart making,Free kundali, Rashifal,राशिफल
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
15 अप्रैल 2025 मंगलवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। वृषभ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। मिथुन वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कर्क वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिंह स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा। कन्या किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा। तुला आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। वृश्चिक आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। धनु जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। मकर कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कुंभ आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। मीन यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth, Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology, Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free horoscope,Free birth chart making,Free kundali, Rashifal,राशिफल
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 15 अप्रैल 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वितीया सुबह 10:55 तक तत्पश्चात् तृतीया नक्षत्र – विशाखा रात्रि 03:10 अप्रैल 16 तक तत्पश्चात् अनुराधा योग – सिद्धि रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात् व्यतीपात राहुकाल – दोपहर 03:50 से शाम 05:25 (अहमदाबाद मानक समयानुसार) सूर्योदय – 06:19 सूर्यास्त – 07:00 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार) दिशा शूल – उत्तर में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से प्रातः 05:34 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:05 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 अप्रैल 16 से रात्रि 01:02 अप्रैल 16 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार) व्रत पर्व विवरण- त्रिपुष्कर योग (सुबह 06:19 से सुबह 10:55 तक), व्यतिपात योग (रात्रि 11:33 से रात्रि 12:19 अप्रैल 17 तक) विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) सुखमय जीवन की अनमोल कुंजियाँ आर्थिक कष्ट निवारण हेतु रविवार, सप्तमी, नवमी, अमावस्या, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण तथा संक्रांति – इन तिथियों को छोड़कर बाकी के दिन आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है। (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड) क्रोध पर नियंत्रण कैसे पायें ? क्रोध भस्मासुर है, करा-कराया सब खाक कर देता है । जिन्हें क्रोध पर नियंत्रण पाना हो वे नीचे दिये गये सरल एवं कारगर उपायों में से एक या अधिक उपायों का लाभ अवश्य लें । (१) एक कटोरी में जल लेकर उसमें देखते हुए ‘ॐ शांति… शांति… शांति… ॐ…’ इस प्रकार २१ बार जप करें और वह जल पी लें तो क्रोधी स्वभाव में बदलाहट आयेगी । (२) जब क्रोध आये तो उस समय अपना विकृत चेहरा आईने में देखने से भी लज्जावश क्रोध भाग जायेगा । (३) सुबह नींद में से उठते ही बिस्तर पर बैठ के ललाट पर तिलक करने की जगह पर अपने सद्गुरु या इष्ट का ध्यान करें । बाद में संकल्प करते हुए एवं यह मंत्र बोलते हुए क्रोध की मानसिक रूप से अग्नि में आहुति डालें: ॐ क्रोधं जुहोमि स्वाहा । (४) एक नग आँवले का मुरब्बा रोज सुबह खायें व शाम को एक चम्मच गुलकंद खाकर दूध पी लें, इससे विशेषकर पित्तप्रकोपजनित क्रोध पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी । (शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन न करें ।) कब्जनाशक प्रयोग कब्ज अनेक रोगों का गढ है । कब्ज दूर करने के लिए निम्न उपाय करें । रात को हरड़ पानी में भिगोकर रखें । सुबह थोड़ी सी हरड़ उसी पानी में रगड़ें और थोड़ा सा नमक मिलाकर पियें । सूर्योदय से पहले खाली पेट रात का रखा हुआ पानी आवश्यकतानुसार पियें (गुनगुना हो तो उत्तम) । मेथी के पत्तों की सब्जी खायें । धनिया, पुदीना, काला नमक व काली मिर्च की चटनी भोजन के साथ लें । श्वास बाहर निकालकर गुदाद्वार का संकोचन विस्तरण (अश्विनी मुद्रा) करने को थलबस्ती कहते हैं। यह प्रयोग रोज तीन-चार बार करने से भी कब्ज दूर होता है और वीर्यहानि, स्वप्नदोष एवं प्रदर रोग से रक्षा होती है । व्यक्तित्व विकसित होता है । Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth, Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology, Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,Free horoscope,Free birth chart making,Free kundali, Rashifal,राशिफल
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
मेष राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। वृषभ राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। मिथुन राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं। कर्क राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। सिंह राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कन्या राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। तुला राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। धनु राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। मकर राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है। कुंभ राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी। मीन राशि 14 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपका मन व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा। Get your horoscope reading, Understand your birth chart,
आज का पंचांग Aaj ka panchang
वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 14 अप्रैल 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081) शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत ॠतु मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र) पक्ष – कृष्ण तिथि – प्रतिपदा सुबह 08:25 तक तत्पश्चात द्वितीया नक्षत्र – स्वाती रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात विशाखा योग – वज्र रात्रि 10:39 तक तत्पश्चात सिद्धि राहुकाल – सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक सूर्योदय – 06:21 सूर्यास्त – 06:56 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- मेष संक्रांति (पुण्यकाल- सूर्योदय से दोपहर 12:27 तक) विशेष प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38) व्यतिपात योग 15 अप्रैल 2025 मंगलवार को रात्रि 11:33 से 16 अप्रैल, बुधवार को रात्रि 12:19 तक व्यतिपात योग है। व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है। वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की। वैशाख मास वैशाख हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है। विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा | (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार वैशाख मास प्रारंभ हो चुका है)। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी चैत्र मास चल रहा है । वहा पर 28 अप्रैल, सोमवार से वैशाख मास प्रारंभ होगा । वैशाख मास पुण्यकारी, श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय मास है | वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है | इस मास के देवता “मधुसूदन” हैं | मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं। विष्णुसहस्त्रनाम “दुःस्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्” के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए | स्कन्दपुराणम्, वैष्णवखण्ड के अनुसार**न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।। वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार** “यथोमा सर्वनारीणां तपतां भास्करो यथा । आरोग्यलाभो लाभानां द्विपदां ब्राह्मणो यथा।। परोपकारः पुण्यानां विद्यानां निगमो यथा। मंत्राणां प्रणवो यद्वद्ध्यानानामात्मचिंतनम् ।। सत्यं स्वधर्मवर्तित्वं तपसां च यथा वरम्। शौचानामर्थशौचं च दानानामभयं यथा ।। गुणानां च यथा लोभक्षयो मुख्यो गुणः स्मृतः। मासानां प्रवरो मासस्तथासौ माधवो मतः ।।” जैसे सम्पूर्ण स्त्रियों में पार्वती, तपने वालों में सूर्य, लाभों में आरोग्यलाभ, मनुष्यों में ब्राह्मण, पुण्यों में परोपकार, विद्याओं में वेद, मन्त्रों में प्रणव, ध्यानों में आत्मचिंतन, तपस्याओं में सत्य और स्वधर्म-पालन, शुद्धियों में आत्मशुद्धि, दानों में अभयदान तथा गुणों में लोभ का त्याग ही सबसे प्रधान माना गया है, उसी प्रकार सब मासों में वैशाख मास अत्यंत श्रेष्ठ है | महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “निस्तरेदेकभक्तेन वैशाखं यो जितेन्द्रियः। नरो वा यदि वा नरी ज्ञातीनां श्रेष्ठतां व्रजेत्।।” जो स्त्री अथवा पुरूष इन्द्रिय संयम पूर्वक एक समय भोजन करके वैशाख मास को पार करता है, वह सहजातीय बन्धु-बान्धवों में श्रेष्ठता को प्राप्त होता है।। पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार**दत्तं जप्तं हुतं स्नातं यद्भक्त्या मासि माधवे।तदक्षयं भवेद्भूप पुण्यं कोटिशताधिकम् ।। माधवमास में जो भक्तिपूर्वक दान,जप, हवन और स्नान आदि शुभकर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है |**प्रातःस्नानं च वैशाखे यज्ञदानमुपोषणम्।हविष्यं ब्रह्मचर्यं च महापातकनाशनम् ।। वैशाख मास में सवेरे का स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य-भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन – ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं | स्कन्दपुराण में यह बताया है की वैशाख मास में क्या क्या त्याज्य है।**तैलाभ्यङ्गं दिवास्वापं तथा वै कांस्य भोजनम् ।। खट्वा निद्रां गृहे स्नानं निषिद्धस्य च भक्षणम् ।। वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना – इन आठ बातों का त्याग करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार वैशाख में भूमि का दान करना चाहिए | ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है। वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं । देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है | स्कन्द पुराण में वर्णित वैशाख मास के माहात्म्य के कुछ अंश वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है । वैशाख मास माता की भाँति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है । जो वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरन्तर प्रीति करते हैं। सभी दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है। जो मनुष्य वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों तथा ऋषियों को अत्यन्त प्रीति देने वाला है। जिसने वैशाख मास में प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया। वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए। विष्णुप्रिय वैशाख में जो पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक को प्राप्त कर लेता है । जो मार्ग में अनाथों के ठहरने के लिए विश्रामशाला बनवाता है, उसके पुण्य फल का वर्णन नहीं किया जा सकता। अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है।इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है। स्कन्दपुराण में कहा गया है “योऽर्चयेत्तुलसीपत्रैर्वैशाखे मधुसूदनम् ।। नृपो भूत्वा सार्वभौमः कोटिजन्मसु भोगवान् ।। पश्चात्कोटिकुलैर्युक्तो विष्णोः सायुज्यमाप्नुयात्” जो वैशाख मास में तुलसीदल से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह विष्णु की सामुज्य मुक्ति को पाता है। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology, Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer
आज का राशिफल Rashifal
12 अप्रैल 2025 शनिवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। वृषभ कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। मिथुन भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा। कर्क रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। सिंह बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कन्या सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। तुला पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें। वृश्चिक जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनु कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। मकर डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है। कुंभ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। मीन कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा। Astrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions Career astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , Numerology Free astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growth Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrology