आज का पंचांग Aaj ka panchang
वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 23 अप्रैल 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत – 2082 शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी शाम 04:43 तक तत्पश्चात एकादशी नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात शतभिषा योग – शुक्ल शाम 06:51 तक तत्पश्चात ब्रह्म राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:13 तक सूर्योदय – 06:14 सूर्यास्त – 06:59 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे व्रत पर्व विवरण- पंचक एकादशी व्रत के लाभ 23 अप्रैल 2025 बुधवार को शाम 04:43 से 24 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 02:32 तक एकादशी है। विशेष – 24 अप्रैल, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे। एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है । जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है । परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ । भगवान शिवजी ने नारद से कहा है :एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है । एकादशी के दिन करने योग्य एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l एकादशी के दिन ये सावधानी रहे महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए | Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
क्या आपकी जन्मकुंडली में है दो विवाह के योग? तलाख कब होगा,कैसे होगा?
जो शादियां नही चल पाती उनमें अंतः तलाक होने की स्थिति बनती है और तलाक केस के द्वारा कानूनी रूप से दोनो अलग होना चाहते है तो आज इसी बारे में बात करते है अगर तलाक केस चल रहा है और आयु अभी कम है दूसरी शादी लायक आयु है तो तलाक केस कब तक खत्म होगा और तलाक से मुक्ति पाकर स्वतंत्र रूप से वैवाहिक जीवन में आगे कब बढ़ पाएंगे कुंडली का 7वा भाव वैवाहिक जीवन का होने से तलाक का भी है जब 7वे भाव स्वामी और 7वा भाव बहुत ज्यादा पाप ग्रहों से पीड़ित होगा या है या 7वे भाव/7वे भाव स्वामी अशुभ स्थिति में है तब तलाक की स्थिति बनेगी।अब 7वे भाव स्वामी बलवान है और 7वा भाव भी बलवान है और पाप ग्रह शुभ स्थिति में 7वे भाव/7वे भाव को पीड़ित कर रहे है तब तलाक जल्दी व आसानी से होगा साथ ही 7वे भाव और 7वे भाव स्वामी बहुत अशुभ योगो में है या बहुत खराब स्थिति में है तब तलाक होने में दिक्कत रहेगी, साथ ही दिक्कत व देर से तलाक होगा।। छठा भाव मुकादमें का होता है छठा भाव छठे भाव स्वामी बलवान और शुभ स्थिति में है तब मुकादमा जातक जातिका के पक्ष में रहेगा।बाकी पुरुष की कुंडली मे धनभाव ज्यादा पीड़ित हैं तब पत्नी को धन ज्यादा देना पड़ेगा तलाक केस जिसके फल स्वरूप धन नुकसान रहेगा बाकी स्त्री की कुंडली का ग्यारहवा भाव ज्यादा बलवान है तब धन लाभ पति से तलाक के बदले अच्छा मिलेगा। अब कुछ उदाहरणों से समझते है तलाक केस कब तक खत्म होगा और पति पत्नी को आर्थिक रूप से तलाक में नुकसान रहेगा/फायदा , दिक्कत से होगा या आसानी से तलाक हो जाएगा समझते है , उदाहरण_अनुसार_ १) वृष_लग्न:- वृष लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी मंगल राहु केतु या शनि से पीड़ित होकर बैठे है तब केवल वैवाहिक जीवन मे दिक्कत बनी रहेंगी जबकि अब विवाह स्वामी मंगल और 7वा भाव दोनो ही शनि राहु केतु तीनो से पीड़ित है तब तलाक होगा ही होगा।अब मंगल और विवाह का कारक पुरुष कुंडली है तो शुक्र और स्त्री कुंडली है तो गुरु बलवान है और छठा भाव(मुक़ादमे भाव) भी बलवान है तब तलाक जल्दी होगा जब 7वे भाव में बैठे ग्रह या 7वे भाव स्वामी मंगल या मंगल से सम्बंध किये ग्रह की दशा अन्तर्दशाये आएगी।। २) मकर_लग्न:- मकर लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी चन्द्रमा किसी तरह से शनि राहु केतु मंगल इनमे से दो ग्रहो से भी पीड़ित है या फिर चन्द्रमा अस्त आदि होकर किसी अशुभ योग में होकर पीड़ित है तब तलाक होगा तलाक का कोर्ट केस चलेगा।अगर लाभ भाव(ग्यारहवा भाव)बलवान स्थिति में है तब स्त्री को तलाक के बाद धन लाभ होगा और पुरूष की कुंडली का दूसरा भाव मजबूत है तब धन ज्यादा तलाक में नही देना पड़ेगा जबकि धन भाव कमजोर हुआ तब तलाक में पैदा ज्यादा देना होगा।मंगल और 7वा भाव बलवान है तब तलाक जल्दी हो जाएगा और अशुभ स्थिति में है ज्यादा ही तब तलाक बहुत दिक्कत से होगा।तलाक होगा 7वे भाव संबधी महदशा अन्तर्दशाये आने पर।। ३) कुम्भ_लग्न:- कुम्भ लग्न में 7वे भाव(विवाह भाव)स्वामी सूर्य और विवाह के कारक शुक्र या गुरु किसी भी तरह अशुभ योगो में है या पाप ग्रहों शनि राहुकेतु मंगल से पीड़ित है तब तलाक होगा, अब 7वे भाव और 7वे भाव स्वामी सूर्य को कोई शुभ या शुभ ग्रहों का सहयोग है तब तलाक जल्दी और आसानी से कुछ उपाय करके हो जाएगा बाकी सूर्य और 7वा भाव ज्यादा ही पीड़ित हुआ तब तलाक होने में दिक्कत होगी देर से और परेशानियों के बाद 7वे भाव संबधि दशा आने पर तलाक होगा। पति -पत्नी के बीच कलह के कारण Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
पति -पत्नी के बीच कलह के कारण
ज्योतिष के अनुसार पति पत्नी के जीवन में कलह के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं। 1-लड़के या लड़की की पत्री में सप्तम भाव में शनि का होना या गोचर करना। 2-कुंडली में सप्तम या सातवाँ घर विवाह और दाम्पत्य जीवन से सम्बन्ध रखता है। यदि इस घर पर पाप ग्रह या नीच ग्रह की दृष्टि रहती है तो आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 3-किसी पाप ग्रह की सप्तम या अष्टम भाव पर दृष्टि होना या राहु, केतु अथवा सूर्य का वहां बैठना राहु, सूर्य और शनि पृथकतावादी ग्रह हैं, जो सप्तम और द्वितीय भावों पर विपरीत प्रभाव डालकर वैवाहिक जीवन को नारकीय बना देते हैं। 4- पति-पत्नी की एक सी दशा या शनि की साढ़े साती का चलना भी कलह एवं तलाक का एक कारण होता है।शुक्र की गुरु में दशा का चलना या गुरु में शुक्र की दशा का चलना भी एक कारण है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ज्योतिषीय सलाह आवश्यक है। कालसर्प दोष ( Kaalsarp yog ) Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। मिथुन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बाॉस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कर्क राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा। सिंह राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कन्या राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें। तुला राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। वृश्चिक राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है। धनु राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। मकर राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुंभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। मीन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 22 अप्रैल 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – नवमी शाम 06:12 तक तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – श्रवण दोपहर 12:44 तक तत्पश्चात् घनिष्ठा योग – शुभ रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात् शुक्ल राहुकाल – दोपहर 03:51 से शाम 05:27 तक सूर्योदय – 06:13 सूर्यास्त – 07:03 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:29 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:04 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 23 से रात्रि 01:00 अप्रैल 23 तक व्रत पर्व विवरण – पृथ्वी दिवस विशेष – नवमी को लौकी खाना गौमाँस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) बाल कटवाने का सही तरीका रविवार को जो लोग बाल कटवाते हैं, उनके धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है। सोमवार को पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए । मंगलवार को आयुष्य क्षीण होता है । बुधवार को धन-लाभ होता है । गुरुवार को बाल कटवाने से मान और लक्ष्मी अथवा धन-दौलत में बरकत क्षीण होने लगती है । अगर शुक्रवार को क्षौर कर्म कराते हैं तो धन-लाभ व यश-लाभ बढ़ता है | और शनिवार को बाल कटवाने से आयुष्य क्षीण होता है, अकाल मृत्यु अथवा दुर्घटना का भय रहेगा । Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions,
कालसर्प दोष ( Kaalsarp yog )
काल सर्प दोष कुंडली में कब बनता है Kaalsarp dosh काल सर्प दोष, जानें लक्ष्ण और उपाय kalsarp dosh upay ज्योतिष में काल सर्प दोष को बहुत ही हानिकारक योग माना गया है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में यह काल सर्प दोष बनता हैं। उस व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं काल सर्प दोष की पूजा विधि, फायदे और कालसर्प दोष के लक्षण।ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष को बहुत ही अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है तो व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुंडली में काल सर्प दोष होने से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है। इसलिए कालसर्प दोष की पूजा पूरे विधि विधान के साथ होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कालसर्प दोष क्या है, कालसर्प दोष की पूजा विधि और फायदे और कालसर्प दोष के लक्षण। कालसर्प दोष के लक्षण जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होते हैं इस व्यक्ति को अक्सर सपने में मृत लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो यह भी दिखाई देता है कि कोई उनका गला दबा रहा हो। जिस व्यक्ति के जीवन में काल सर्प दोष होता है उसे जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है और जब उसको जरुरत होती है तब उसे अकेलापन महसूस होता है।कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति के कारोबार पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। इसे व्यापार में बार बार हानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नींद में शरीर पर सांप को रेंगते देखना, सांप को खुद को डसते देखना। बात-बात पर जीवनसाथी से वाद विवाद होना। यदि रात में बार बार आपकी नींद खुलती है तो यह भी काल सर्प दोष का ही लक्षण है।इसके अलावा काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को सपने में बार-बार लड़ाई झगड़ा दिखाई देता है। काल सर्प दोष के कारण व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होता है। साथ ही सिर दर्द, त्वचारोग आदि भी कालसर्प दोष के लक्षण है। कुंडली में कब बनता है कालसर्प दोष ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच जब सभी ग्रह आ जाते हैं तब काल सर्प दोष नामक योग का निर्माण होता है। कालसर्प दोष के उपाय कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है ऐसे में जल्द से जल्द इसका निवारण होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं काल सर्प दोष के प्रभाव को कुछ कम करने के आसान उपाय। काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को घर या मंदिर में जाकर रोजाना शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। प्रदोष तिथि के दिन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करना भी लाभकारी रहता है।इसके अलावा उस व्यक्ति को कुलदेवता की प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए।इसके अलावा हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करना चाहिए। कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में मोरपंख रखने चाहिए।
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी, जिसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी माता जी की सेहत में भी कोई यदि गिरावट महसूस हो, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। वृषभ राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दिनचर्या बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने कामों मे आगे बढ़ेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए कोई डील फाइनल कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। मिथुन राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। कर्क राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगे। आप ईर्ष्यालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसे मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच कोई बहस हो सकती है। सिंह राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरी करेंगे। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही समस्या बन सकती है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कन्या राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई चीजों को शामिल करेंगे। आपका किसी संपत्ति को लेकर यदि वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने भाई व बहनों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपके इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सलाह दे सकता है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। तुला राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई हड्डियों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएंगे, तभी आप अपने भविष्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे। वृश्चिक राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन आदि से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा। आप किसी परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में ले, तो अच्छा रहेगा। धनु राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों अपनी आगे की जिंदगी के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में भी आपकी कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। मकर राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। कुंभ राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बहकावे में ना आए। यदि कुछ पारिवारिक समस्याएं यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके बिजनेस की कोई नई डील फाइनल होगी। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे और वह आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अच्छा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मीन राशि 21 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने से काफी खुश रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकर की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको
आज का पंचांग Aaj ka panchang
वैदिक हिंदू पंचांग दिनांक – 21 अप्रैल 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत – 2082 शक संवत -1947 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म ॠतु मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – अष्टमी शाम 06:58 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र – उत्तराषाढा दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात श्रवण योग – साध्य रात्रि 11:00 तक तत्पश्चात शुभ राहुकाल – सुबह 07:51 से सुबह 09:26 तक सूर्योदय – 06:16 सूर्यास्त – 06:58 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) शिवलिंग के दर्शन हेतु शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए | वैदिक पंचांग Daily panchang कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें | नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये | कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है | आम के आम, गुठलियों के दाम आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी। Daily panchang,Vaidik panchang,PANCHANG,Today Aries Horoscope,Today Tauras Horoscope,Today Gemini Horoscope,Today Cancer Horoscope,Today Leo Horoscope,Today Vergo Horoscope,Today Libra Horoscope,Today Scorpio Horoscope,Today Sagitarious Horoscope,Today Capricorn Horoscope,Today Aquarius Horoscope,Today Pisces Horoscope,Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions, राशिफल,
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको संभालने की कोशिश करें। वृषभ राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल करना बेहतर रहेगा। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा और आपकी किसी नए कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपके दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। मिथुन राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी मौज मस्ती करने की आदत के कारण कुछ गड़बड़ी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिलने से आपके मन में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप राजनीति में थोड़ा सोच समझकर बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कर्क राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, लेकिन आपके बॉस उसमें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी खेलकूद के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। सिंह राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित है, तो वहां कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपका कोई काम यदि रूपए पैसे को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कन्या राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। संतान नौकरी से किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी। तुला राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुरानी टेंशन से छुटकारा मिलेगा, जिसे आप काफी हद तक महसूस करेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाना है, नहीं तो इससे आपके काफी काम पूरे होने में समस्या आएगी। परिवारिक समस्याओं को भी आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर आसानी से दूर करेंगे। वृश्चिक राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में उलझनें लगी रहेगी। आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखकर निपटने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या रही थी तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में आपकी कोई बात वरिष्ठ सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी सदस्य की नौकरी को लेकर आप परेशान हैं, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों में कोई समस्या आ सकती है। संतान आपसे किसी नए वाहन की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। मकर राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करना अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। नौकरी में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपकी कुछ मुश्किले बढे़ंगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर में यदि कोई समस्या थी, तो आप उससे भी निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुंभ राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई नए काम की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने खानपान पर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके भाई आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे पारिवारिक एकता बनी रहेगी। मीन राशि 20 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी परिवार के सदस्य से कोई बात सुनकर मन परेशान रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। Today Aries Horoscope,Today Tauras Horoscope,Today
आज का पंचांग Aaj ka panchang
आज का हिन्दू पंचांग दिनांक – 20 अप्रैल 2025 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – सप्तमी शाम 07:00 तक तत्पश्चात् अष्टमी नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा सुबह 11:48 तक तत्पश्चात् उत्तराषाढा योग – सिद्ध रात्रि 12:13 अप्रैल 21 तक तत्पश्चात् साध्य राहुकाल – शाम 05:26 से शाम 07:02 तक सूर्योदय – 06:15 सूर्यास्त – 07:02 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:45 से प्रातः 05:30 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:04 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 अप्रैल 21 से रात्रि 01:01 अप्रैल 21 तक व्रत पर्व विवरण – रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से रात्रि 07:00 तक), कालाष्टमी, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग (दोपहर 11:48 से सुबह 06:14 अप्रैल 21 तक) विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है व शरीर का नाश होता है। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) Today Aries Horoscope,Today Tauras Horoscope,Today Gemini Horoscope,Today Cancer Horoscope,Today Leo Horoscope,Today Vergo Horoscope,Today Libra Horoscope,Today Scorpio Horoscope,Today Sagitarious Horoscope,Today Capricorn Horoscope,Today Aquarius Horoscope,Today Pisces Horoscope,Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu Shastra , NumerologyAstrology , Vedic astrology , Jyotish , Horoscope , Astrology predictions, राशिफल, आज का राशिफल, धर्म,