इसप्रकार प्राप्त करे ग्रहों के शुभ फल Graho ke shubh fal
जन्मकुंडली मे स्थित ग्रह अशुभ कारक देते है तब उनका निदान करना जरुरी होता है | आप अपनी राशि अनुसार, राशि स्वामी ग्रह को जाने और अपनी राशि के स्वामी ग्रह का उपाय करके या आपकी जन्म कुंडली में स्थित पीडित ग्रहों के उपाय करके दुष्प्रभावो से बच सकते है | सूर्य ग्रह दोष: इस ग्रह के दोष से पेट, आँख, हृदय का रोग हो सकता है | यह सरकारी और मानहानि हानि देने वाला करक है | उपाय :प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य नमस्कार करे,सुर्याष्टकम् का पाठ करे, सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करे | जरुरतमंद को गेहूँ और गूड का दान करे | चन्द्र ग्रह दोष : चन्द्र दोष के कारण मन मे अशांति रहती है, माता के साथ मतभेद होते है,कभी-कभी मानसिक स्थिति खराब हो जाती है | उपाय :चन्द्र दोष से बचने के लिए सोमवार को शिव पूजा करे | शिव मंत्र जैसे ॐ नमः शिवाय और महामृत्युञ्जय मंत्र का जप करे | सोमवार को सफेद चीजो जैसे दूध दही चावल आदि का दान करे | ॐ सोम सोमाय नमः का 108 बार असली रुद्राक्ष की माला से जप करे | मंगल ग्रह दोष : जिसे मंगल दोष होता है उसे गुस्सा अधिक आना , चिढचिड़ापन स्वभाव हो जाता है | मंगल रक्त सम्बन्धी बीमारी , उच्च रक्तचाप देने वाला है | उपाय :लाल रंग की माला से ॐ अं अंगारकाय नमः का सही विधि से मंत्र जप करे | हनुमान जी के मंत्र और हनुमान चालिसा का पाठ भी शुभ माना जाता है | बुध ग्रह दोष : बुध ग्रह के दोष के कारण वाणी कठोर रहती है,पढ़ाई मे समस्या रहती है,बहन,बुआ के साथ मतभेद हो जाते है,व्यवसाय मे नुकसान का सामना करना पड सकता है | उपाय : ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र जप करे | भगवान गणेश की स्तुति करे और बुधवार को गणेश को दुर्वा चढ़ए | गौ माँ को सुबह हरी घास खिलाये | गुरु ग्रह दोष: गुरु ग्रह के दोष के कारण मोटापे का शिकार हो सकते है,शिक्षा प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है,मान-सम्मान मे कमी हो सकती है | उपाय : अपने सिर पर केसर का तिलक लगाये | हल्दी की गाँठ जेब में रखे | केले , पीली दाल , पीले वस्त्रो का गुरूवार को दान करे | गुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करे | शुक्र ग्रह दोष: शुक्र ग्रह के दोष के कारण वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है,दरिद्रता का सामना करना पड सकता है,संतान प्राप्ति में बाधा | उपाय : शुक्र देव के मन्त्र का जप करे | माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे | उन्हें कमल के पुष्प अर्पित करे | गरीब बच्चो को खाना खिलाये | शनि ग्रह दोष : इस ग्रह के कारण काम बहुत ही धीरे धीरे होते है | घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है | अकस्मात दुर्घटना हो सकती है | उपाय : पीपल के पेड के नीचे शनिवार की शाम को सरसो के तेल का दिपक प्रज्वलित करे, नौकर,मजदूरों को यथाशक्ति दान करे, मामा-चाचा से लडाई-झगडा ना करे,कभी झुठी गवाही ना दे, शनिवार के दिन पीपल के पेड की परिक्रमा करके शनि मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर जाप करे | राहु ग्रह दोष: यह शत्रु बढ़ाने वाला है | अचानक दुर्घटना कराने वाला ग्रह है | यह दिमाग के संतुलन को बिगाड़ देता है | उपाय :ॐ रं राहवे नमः मंत्र का जप करे | बहते पाने में दूध और कोयले को बहाए | हनुमान जी के 12 नाम पढ़े और सुन्दरकाण्ड का पाठ करे | केतु ग्रह दोष : यह चर्म रोग, मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता लाने वाला कारक है | यह शत्रुता बढ़ाने वाला ग्रह दोष है | उपाय :काले तिल का दान करे | हनुमान जी को चोला चढ़ाये | मंदिर में झंडा दान करे |
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka rashifal (27-06-2025) Daily Rashifal,daily horoscope मेष (Aries)27-06-2025 ♈ मेष : आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा लाभकारी होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष (Tauras)27-06-2025 ♉वृषभ : आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मिथुन (Gemini)27-06-2025 ♊ मिथुन : निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और उदारता का व्यवहार कर सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा कर्क (Cancer)27-06-2025 ♋ कर्क : आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोटों का खतरा है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह (Leo)27-06-2025 ♌ सिंह : आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या (Vergo)27-06-2025 ♍ कन्या : आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा खासकर आज पैसों से संबंधित काम करें उनका पूरा परिणाम आपको मिलने के योग हैं। संतान का मार्गदर्शन जरूर करें। आपको कुछ मौकों पर आत्मविश्वास की कमी हो सकती है लेकिन आप अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। आपके घर के कलह मिट जायेंगे। इसके विपरीत आपके व्यवसाय या कार्य क्षेत्र का समय उत्तम है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग तुला ( Libra)27-06-2025 ♎ तुला : यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एव सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। आप धर्मी बनेंगे और संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। आपको उधार या उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृश्चिक ( Scorpio)27-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला धनु ( Sagitarious)27-06-2025 ♑ धनु : आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। घर से निकलने से पहले बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग मकर (Capricorn)27-06-2025 ♑ मकर : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग कुंभ (Aquarius)27-06-2025 ♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है। इससे पूरा दिन आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर
जन्म कुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग
जन्मकुंडली में बनने वाले कुछ महाधनी योग Janm kundali ke anusar mahadhani yog 1.) मंगल चौथे, सूर्य पांचवें और गुरु ग्यारहवें या पांचवें भाव में होने पर व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से, कृषि या भवन से आय प्राप्त होती है, जो निरंतर बढ़ती जाती है। 2) गुरु जब दसवें या ग्यारहवें भाव में और सूर्य और मंगल चौथे और पांचवें भाव में हो या ग्रह इसकी विपरीत स्थिति में हो तो व्यक्ति प्रशासनिक क्षमताओं के द्वारा धन अर्जित करता है। 3 ) गुरु जब कर्क, धनु या मीन राशि का और पांचवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति पुत्र और पुत्रियों के द्वारा अपार धन लाभ पाता है। 4 ) बुध, शुक्र और शनि जिस भाव में एक साथ हो वह व्यक्ति को व्यापार में बहुत उन्नति कर धनवान बना देता है। 5 ) दसवें भाव का स्वामी वृषभ राशि या तुला राशि में और शुक्र या सातवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति विवाह के द्वारा और पत्नी की कमाई से बहुत धन पाता है। 6) शनि जब तुला, मकर या कुंभ राशि में होता है, तब अकाउंटेंट बनकर धन अर्जित करता है। 7 ) बुध, शुक्र और गुरु किसी भी ग्रह में एक साथ हो तब व्यक्ति धार्मिक कार्यों द्वारा धनवान होता है। जिनमें पुरोहित, पंडित, ज्योतिष, कथाकार और धर्म संस्था का प्रमुख बनकर धनवान हो जाता है। 8 ) कुंडली के त्रिकोण घरों या केन्द्र में यदि गुरु, शुक्र, चंद्र और बुध बैठे हो या फिर 3, 6 और ग्यारहवें भाव में सूर्य, राहु, शनि, मंगल आदि ग्रह बैठे हो तब व्यक्ति राहु या शनि या शुक्र या बुध की दशा में असीम धन प्राप्त करता है। 9) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हो और ग्यारहवें भाव में केतु को छोड़कर अन्य कोई ग्रह बैठा हो, तब व्यक्ति व्यापार-व्यवसाय के द्वारा अतुलनीय धन प्राप्त करता है। यदि केतु ग्यारहवें भाव में बैठा हो तब व्यक्ति विदेशी व्यापार से धन प्राप्त करता है। 10) यदि सातवें भाव में मंगल या शनि बैठे हों और ग्यारहवें भाव में शनि या मंगल या राहु बैठा हो तो व्यक्ति खेल, जुआ, दलाली या वकालात आदि के द्वारा धन पाता है। यदि ग्रह कमजोर हो गए जन्मकुंडली में या लग्नेश कमजोर है तो पूर्ण फल प्राप्त नही हो पाएगा |