आज का राशिफल Aaj ka rashifal
आज का राशिफल Aaj ka rashifal (30-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope Monday, सोमवार मेष (Aries)30-06-2025 ♈ मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सशस्त्र बलों में करियर की तलाश करने वालों को कुछ अतिरिक्त प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। आप संतोषप्रद पारिवारिक जीवन एवं अच्छी शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)30-06-2025 ♉वृषभ : आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मिथुन (Gemini)30-06-2025 ♊ मिथुन : आज व्यक्तिगतता संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। दफ्तर में नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने से बचें। मानसिक तनाव और परेशानी दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क (Cancer)30-06-2025 ♋ कर्क : आर्थिक रूप से दिन शुभ है। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण होगा और हर कोई परिवार में भविष्य में घटित होने वाला महत्वपूर्ण समारोह की योजना बनाने में शामिल होगा। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह (Leo)30-06-2025 ♌ सिंह : आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई बेहतर बदलाव होगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कन्या (Vergo)30-06-2025 ♍ कन्या : आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपका कामकाज भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे। आसपास के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला तुला (Libra)30-06-2025 ♎ तुला : आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें, क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है, जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवन साथी से कुछ तनातनी संभव है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक (Scorpio)30-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग धनु (Sagitarious)30-06-2025 ♑ धनु : आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। इसके साथ शक करने की अपनी आदत पर भी आज आपको कंट्रोल करना चाहिए। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। भावनात्मक होकर आज कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। आप सभी मामले हल करने की कोशिश कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर (Capricorn)30-06-2025 ♑ मकर : आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने माता-पिता को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कुंभ (Aquarius)30-06-2025 ♒ कुंभ : आज दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां
जन्मकुंडली के ग्रह बताऐंगे बीमारी के लक्षण
आपकी बीमारी बताएगी कोनसा ग्रह खराब है यदि 40 की उम्र से पहले ही आपको चश्मा लग गया है तो यह सूर्य ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | सूर्य ग्रह की खराबी से व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है | उपाय के तौर पर सूर्य की शुभता के लिए रविवार के दिन 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 7 रविवार तक करें | यदि आपको घबराहट और मानसिक तनाव के अनुभव होते हैं तो यह चन्द्र ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | चंद्रमा की खराबी से व्यक्ति के प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के सुख प्रभावित होते हैं | उपाय के तौर पर चंद्रमा की शुभता के लिए सोमवार के दिन 800 ग्राम दूध मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 8 सोमवार तक करें | यदि आपकी बुद्धि भ्रमित रहती है किसी कार्य को करने का आत्म विश्वास नहीं होता तो यह मंगल ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | मंगल की खराबी से व्यक्ति के सगे संबंधियों के साथ रिश्ते प्रभावित होते हैं | उपाय के तौर पर मंगल की शुभता के लिए मंगलवार के दिन 400 ग्राम लड्डू, हलवा या कोई भी मीठी वस्तु मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 4 मंगलवार तक करें | यदि आपको चमड़ी के रोग परेशान करते हैं, बालो संबंधी समस्या रहती है तो यह बुध ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | बुध ग्रह की खराबी से व्यक्ति का चलता हुआ कारोबार बंद हो जाता है | उपाय के तौर पर बुध की शुभता के लिए बुधवार के दिन 1200 ग्राम साबुत हरी मुंग मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 12 बुधवार तक करें | यदि आपका पेट हमेश खराब रहता है, लीवर की खराबी से पैरों में सुजन भी आती है तो यह गुरु ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | गुरु ग्रह की खराबी से व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता | उपाय के तौर पर गुरु की शुभता के लिए गुरूवार के दिन 1 किलो चने की दाल मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 10 गुरूवार तक करें | यदि आपको कोई हार्मोन्स संबंधी समस्या है, गुप्त रोग है तो यह शुक्र ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | शुक्र ग्रह की खराबी से व्यक्ति के संतान संबंधी सुख प्रभावित होते हैं | उपाय के तौर पर शुक्र ग्रह की शुभता के लिए 600 ग्राम दही का दान मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 6 शुक्रवार तक करें | यदि आपको हमेशा आलस रहता है, कमर और जोड़ों के दर्द परेशान करते हैं तो यह शनि ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है | शनि ग्रह की खराबी से व्यक्ति के पास आमदनी का कोई साधन नहीं रहता वह बेरोजगार हो जाता है | उपाय के तौर पर शनि ग्रह की शुभता के लिए 1 किलो साबुत उड़द की दाल का दान मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 7 शनिवार तक करें |