आज का राशिफल Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka rashifal (08-07-2025) मंगलवार,Tuesday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)08-07-2025 ♈ मेष : सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)08-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका मन आपको आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आज हर कदम पर जीवन में आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए आज सोच-विचार कर कुछ कर दिखाने का दिन है। आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन (Gemini)08-07-2025 ♊ मिथुन : कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। मोबाइल फ़ोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज़्यादा इस्तमाल से बचें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क (Cancer)08-07-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। शाम को परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा, कहीं घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ नया बदलाव लाने की सोचेंगे। बिजनेसमैन को आज किसी अटकी हुई डील पूरी होने से काफी फायदा हो सकता है। ठाकुर जी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं, सभी मुश्किलें समाप्त हो जायेंगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)08-07-2025 ♌ सिंह : किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)08-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन पॉजिटिविटी से भरा रहेगा, आपकी सभी परेशानियों से आपको आज छुटकारा मिलेगा। आज इंजीनियर्स को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। आज किसी सगे संबंधी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माँ दुर्गा की पूजा करें, सभी दुःखों का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला (Libra)08-07-2025 ♎ तुला : आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक (Scorpio)08-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज किसी बात पर दोस्त के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। आज हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, अकारण वाहन का प्रयोग ना करें। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु (Sagitarious)08-07-2025 ♑ धनु : अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)08-07-2025 ♑ मकर : आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुराने रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे, आपको सच्ची लगन से प्रयास करना होगा…कारोबारियों को आज अचानक कहीं से धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के आईटी के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी बड़ी कंपनी में जॉब का सुनहरा अवसर मिल सकता है। घर से बाहर निकलते समय पानी पी कर निकलें। गौरी-गणेश की पूजा करें, सभी दुःख दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)08-07-2025 ♒ कुंभ : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (26-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष ( Aries)26-06-2025 ♈ मेष : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला वृष (Tauras)26-06-2025 ♉वृषभ : आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी मिथुन (Gemini)26-06-2025 ♊ मिथुन : अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल कर्क (Cancer)26-06-2025 ♋ कर्क : आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)26-06-2025 ♌ सिंह : अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)26-06-2025 ♍ कन्या : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग तुला (Libra)26-06-2025 ♎ तुला : आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)26-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)26-06-2025 ♑ धनु : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किस्मत आपके लिए फेवरबल होगी। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा।शिव जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)26-06-2025 ♑ मकर : आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कुंभ (Aquarius)26-06-2025 ♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम
गर्भ पर ग्रहों का प्रभाव Garbh par Graho ka Prabhav
गर्भ पर ग्रहों का प्रभाव एक स्वस्थ गर्भ मे बच्चा लगभग 9 महीने और 9 दिन रहता है और अलग-अलग महीने में अलग-अलग ग्रह अपनी किरणों से गर्भ को प्रभावित करती हैं। हर ग्रह अपने स्वभाव के अनुरूप बच्चे के शरीर के भागो को विकसित करता है। अगर कोई ग्रह गर्भ मे पल रहे बच्चे के समय कमजोर है तो उपाय से उसको ठीक किया जा सकता है। 1. गर्भ से 1 महीने तक शुक्र का प्रभाव रहता है, अगर गर्भावस्था के समय शुक्र कमजोर है तो शुक्र को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। अगर शुक्र मजबूत होगा तो बच्चा स्वस्थ व सुंदर होगा । और उस समय स्त्री को स्वास्थ्यवर्धक व चटपटी चीजे खानी चाहिए। देवी मां की पूजा उपासना करनी चाहिए। और इस समय के दौरान शास्त्रों में कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं जिनका जप करना चाहिए। 2. दूसरे महीने मंगल का प्रभाव रहता है। मंगल ग्रह का प्रभाव बच्चों के शरीर और शक्ति को प्रभावित करता है। इस माह में मीठे फल एवं मिठाइयां खाकर मंगल को मजबूत करें तथा लाल वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस समय मंगल ग्रह के कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। 3. तीसरे महीने गुरु का प्रभाव रहता है। जो बच्चे के ज्ञान व बुद्धि को प्रभावित करता है। इस माह में दूध और केसर से बनी मिठाई या पकवान का सेवन करे तथा पीले वस्त्र ज्यादा धारण करे। शास्त्रोक्त गुरु ग्रह के कुछ विशेष उपाय हैं उन्हें भी करना चाहिए। 4. चौथे महीने सूर्य का प्रभाव रहता है जो बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस माह में फलों के रसों का सेवन करें तथा महरून वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस समय के दौरान सूर्य ग्रह के शास्त्रोंक्त उपाय जरूर करें। 5. पांचवे महीने चंद्र का प्रभाव रहता है जो बच्चे को मन को और माता की साथ संबंध हो को प्रभावित करता है। इस माह में दूध, दही, छाछ तथा चावल तथा सफ़ेद चीजों का सेवन करे तथा सफ़ेद वस्त्र ज्यादा धारण करे। और चंद्रमा के शास्त्रोक्त उपाय करें। 6. छटे महीने शनि का प्रभाव रहता है जो बच्चे के कुछ विशेष अंगों को प्रभावित करता है। इस माह में कसैली चीजों केल्शियम और रसों के सेवन करे तथा आसमानी वस्त्र ज्यादा धारण करे। इस महीने में शनि ग्रह के कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। 7. सातवे महीने बुध का प्रभाव रहता हैं जो बच्चे की बुद्धि को प्रभावित करता है। इस माह में हरी सब्जियां, जूस और फलों का खूब सेवन करे तथा हरे रंग के वस्त्र ज्यादा धारण करे। और कुछ शास्त्र सम्मत बुध ग्रह के उपाय भी इस महीने में करने चाहिए। इस समय के दौरान प्रतिदिन श्री गणेश भगवान को ‘दूर्वा’ अर्पित करें 8. आठवे महीने गर्भ पर चंद्र का प्रभाव ज्यादा रहता है जो बच्चे के मन को प्रभावित करता है। इस समय सफेद वस्तुओं का प्रयोग ज्यादा करें। और ” नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें/ जल को हमेशा मंत्रों से अभिमंत्रित करके पिएं। 9. नौवें महीने सूर्य का प्रभाव रहता है जो बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस माह में गायत्री मंत्र का जप करें/इस दौरान घर में एक छोटा सा गायत्री यज्ञ-हवन करें। और सूर्य से संबंधित उपाय करें और दान- पुण्य इत्यादि जरूर करें। यदि किसी महीने में गोचर के समय संबंधित ग्रह अस्त, वक्री इत्यादि है तो उस समय के दौरान उस ग्रह के उपचार जरूर करें, जिससे कि ग्रह का शुभ प्रभाव गर्भस्थ शिशु को प्राप्त हो सके | ध्यान रहे जितना गर्भ ग्रहों की किरणों से तपेगा /और जितना शास्त्रोक्त नियमों का पालन होगा उतना ही बच्चा स्वस्थ और मेधावी होगा और बच्चे का भविष्य अच्छा होगा।।