आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (07-05-2025) बुधवार ( Wednesday) मेष राशि Mesh Rashi 07-05-2025 ♈ मेष : मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृषभ राशि Vrushabh Rashi 07-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन राशि Mithun Rashi 07-05-2025 ♊ मिथुन : आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क राशि Kark Rashi 07-05-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह राशि Singh Rashi 07-05-2025 ♌ सिंह : कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या राशि Kanya rashi 07-05-2025 ♍ कन्या : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला राशि Tula Rashi 07-05-2025 ♎ तुला : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक राशि Vrushchik Rashi 07-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनुराशि Dhanu Rashi 07-05-2025 ♑ धनु : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल (06-05-2025) मेष06-05-2025 ♈ मेष आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृष 06-05-2025 ♉वृषभ आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई का योग बन रहा है। किसी अच्छे इंस्टिट्यट में दाखिला मिल सकता है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 06-05-2025 ♊ मिथुन : खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: पीला रंग कर्क 06-05-2025 ♋ कर्क आज आपका दिन बंपर लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे। सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। गरीबों में वस्त्रो का दान करें।भाग्यशाली दिशा: पूर्वभाग्यशाली संख्या: 7भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह 06-05-2025 ♌ सिंह बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर-ज़रूरी चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग कन्या06-05-2025 ♍ कन्या आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग तुला 06-05-2025 ♎ तुला बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। कोई पौधा लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक 06-05-2025 ♏ वृश्चिक आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको विदेश दौरे में किसी पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। पीपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु 06-05-2025 ♑ धनु रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग मकर 06-05-2025 ♑ मकर आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल):Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 5 मई का राशिफल मेष राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. वृषभ राशि, आज का राशिफल आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे. पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है. मिथुन राशि, आज का राशिफलआप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे. इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है. कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. कर्क राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सिंह राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी. किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें. कन्या राशि, आज का राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है. न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज न लें. परिवार में वाद-विवाद होगा. पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. तुला राशि, आज का राशिफल आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. लंबी यात्रा का योग है. आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. कोई इच्छा पूरी होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक राशि, आज का राशिफल आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम बनाए रखें. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धनु राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. मकर राशि, आज का राशिफल आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी. परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. कुंभ राशि, आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा. परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं. मीन राशि, आज का राशिफल आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा. कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
28 अप्रैल 2025 सोमवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वृषभ पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। मिथुन बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। कर्क थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। सिंह विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। कन्या उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। तुला स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। वृश्चिक दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। धनु लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मकर वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। कुंभ मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मीन बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आप धैर्य और बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. परिवार में आपकी संबंध बेहतर होगा. कल आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. प्रयास कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी भी मिल सकती है. छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त रहेंगे. आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे. आपके कुछ नये शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. वृषभ राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज वृषभ राशि वालों को किसी से वाहन या धन उधार नहीं लेना चाहिए नुकसान हो सकता है. आपको किसी से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे उन्हें बुरा लगे, बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी को संयमित रखें. लव लाइफ में कल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, भाग्य का साथ कम मिलेगा. यदि परिवार में संपत्ति संबंधी किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है तो वह परिवार के किसी सदस्य की मदद से सुलझता नजर आ रहा है. मिथुन राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन मिथुन राशि लिए उलझन वाला रहेगा. परिवार में चल रही समस्याओं से आप पर हावी रह सकता है. आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. आप कुछ समय अपने बच्चों से बातचीत में बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. मन में चल रही उथल-पुथल के कारण आपको अपने कार्य पूरे करने में परेशानी होगी. कल अधिकारी वर्ग का अहयोगपूर्ण व्यवहार भी आपको निराश करेगा. आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी से पैसा उधार लेने से बचें. कर्क राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन कर्क राशि के लिए अच्छा है. साझेदारी में कोई काम शुरू करेंगे तो फायदे में रहेंगे. जो लोग सामाजिक अथवा राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है. आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. सेहत के मामले में भी आपको आपको अपना ध्यान रखना होगा. आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको फोन के ज़रिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर होगा कि धैर्य के काम लें, नौकरी में बदलाव का विचार टाल दें. सिंह राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल धन और कारोबार के मामलों में आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. कारोबार में कल आपको बेहतर मुनाफा मिलेगा. लेकिन सलाह है कि कल शेयर के कारोबार में रिस्क लेने की गलती न करें. कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से कल आपको बचना चाहिए. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं, पढ़ाई लिखाई के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत होगी. आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कल चिंता हो सकती है. आपको किसी भी मुद्दे पर वरिष्ठ सदस्यों से उलझने से बचना होगा, आशंका है कि आपके वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं. कन्या राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन कन्या राशि के लिए नए संपर्कों से लाभ लेकर आया है. आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा और प्रोजेक्ट में भाग ले सकते हैं. सलाह है कि कल आपको अपने व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाते रहना चाहिए इससे आप लाभ और उन्नति का अवसर पाएंगे. आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. लेन-देन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें और किसी को पैसा उधार न दें. तुला राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा. पार्टी उत्सव में आप शामिल हो सकते हैं. आप कल छोटे बच्चे आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे. लंबे समय से रुका हुआ कोई व्यावसायिक कार्य कल पूरा हो सकता है. आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. यदि आपकी प्रगति में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी. आप अपनी किसी समस्या के बारे में अपने भाई-बहनों से बात कर सकते हैं. वृश्चिक राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल वृश्चिक राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा. बिजनस में आपको कल कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मौज-मस्ती कर सकते हैं. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जब आपको अपना रुका हुआ पैसा मिलेगा तो आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप खूब खर्च करेंगे, लेकिन सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और पद लाभ से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. कल आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है. धनु राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद के पल बिताएंगे. आपके परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है. आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आसानी से मिलता नजर आ रहा है. किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं. आपको अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर पूरा ध्यान देना होगा. पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है, सलाह है कि जिन लोगों के पिता की तबीयत ठीक नहीं है वह पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इनकी परेशानी बढ़ सकती है मकर राशि 26 अप्रैल 2025 राशिफल सेहत के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए कमजोर रहने वाला है. काम
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन वाणी – व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने वाला रहेगा, साथ ही परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंध मजबूत होंगे और य दि आप ससुराल पक्ष से किसी से पैसा उधार लेते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। निवेश करते समय भी आप खूब दिमाग लगाएंगे। वृषभ राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल किसी पुरानी समस्या के बढ़ने के कारण आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। यदि आप काम के लिए बैंक से लोन दे रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने व्यवसायिक काम में कोई भी बदलाव बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत है। मिथुन राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी गलती छिपाने के लिए कार्यस्थल पर झूठ बोल सकते हैं, जो आपके सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई काम आसानी से पूरा कर लेंगे। मन में उलझन के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से पूछकर वाहन न चलाएं, क्योंकि अचानक खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से फोन कॉल के जरिए आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो बाजार की चाल को ध्यान में रखकर निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी संतान आपसे कोई नई चीज मांग सकती है। अगर आपका पैसों से जुड़ा कोई काम रुका हुआ था तो वह पहले पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सिंह राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। यह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अगर संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा है तो आपको अपने पिता से सलाह लेनी चाहिए। आप नया घर आदि खरीद सकते हैं। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई पुराना लेन-देन चल रहा था तो उसे आप आसानी से सुलझाने का प्रयास करेंगे। कन्या राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं में गति आएगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबित था तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जो आपके तनाव का कारण बनेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात पक्की हो सकती है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा के लिए भी आपको कुछ समय निकालना होगा। तुला राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके आय के स्रोतों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपना खोया हुआ धन मिल सकता है और आपको थोड़ा सोच-समझकर ही संपत्ति के मामले में कदम उठाना चाहिए। आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आप ईश्वर की आराधना में बहुत रुचि लेंगे। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाएंगे। किसी बात को लेकर आपका अपने बॉस से झगड़ा हो सकता है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल भी ढील न दें। वृश्चिक राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपको बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लेना होगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो आप इसके लिए अपने वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी बहुत रुचि रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको इसमें एकता बनाए रखनी चाहिए। धनु राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। अपनी आमदनी को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी अजनबी से कोई लेन-देन न करें। मकर राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी बड़ी प्रॉपर्टी के संकेत दे रहा है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे तो आपकी इच्छा पूरी होगी और किसी कानूनी मामले में भी आपको जीत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पिता से काम के बारे में बात कर सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। कुंभ राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी गलत काम की ओर बढ़ सकते हैं। किसी गलत बात पर अपने बॉस से सहमत न हों। परिवार के किसी सदस्य से आपकी बेवजह बहस हो सकती है। आज किसी दूसरे के मामले में ज्यादा न बोलें। मीन राशि 25 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। व्यापार में नुकसान के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका बच्चा नई नौकरी मिलने के बाद कहीं बाहर घूमने जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने आस-पास रहने वाले शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। अगर आपने अपनी माता से कोई वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करना होगा। आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। राशिफल,आज का राशिफल,Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
23 अप्रैल 2025 बुधवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें। वृषभ शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मिथुन अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। कर्क धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। सिंह कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कन्या पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें। तुला पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वृश्चिक कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। धनु जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। मकर यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। कुंभ जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मीन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
Rashifal (राशिफल) मेष राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। मिथुन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बाॉस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कर्क राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा। सिंह राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कन्या राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें। तुला राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। वृश्चिक राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है। धनु राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। मकर राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुंभ राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। मीन राशि 22 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है। Get your horoscope reading, Understand your birth chart, Astrology solutions for life problems , Astrological guidance for relationships, Learn about Vedic astrologyFree astrology predictions , Vedic astrology services , Astrology consultation online, Best astrologer in India, Astrology advice for career growthCareer astrology , Love astrology , Marriage astrology , Financial astrology , Health astrology , Vastu
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मेष राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या चल रही थी, उससे भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपका कोई सहयोगी कामों में आपको धोखा दे सकता है। वृषभ राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा। मिथुन राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिससे कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर मार्केट में एक्टिव बने रहना पड़ सकता है। कर्क राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सिंह राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज के दिन आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कन्या राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है। तुला राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई चल और अचल संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से कानून में विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। वृश्चिक राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है। धनु राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप अपने भाइयों की मदद से पूरा कर सकते हैं। मकर राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। कुंभ राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मीन राशि 18 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मेष राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन आदि के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में बुजुर्गों की सेवा भाव के लिए भी आप काफी समय निकालेंगे। यदि कुछ पारिवारिक समस्याओं के बावजूद रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। वृषभ राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मिथुन राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आपको धन संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपने कोई बात यदि जीवनसाथी से गुप्त रखी थी, तो वह आज उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। कर्क राशि 17अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। सिंह राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कन्या राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भाई के लिए कुछ धन का इंतजाम करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी नहीं संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी गलती के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। तुला राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते है। आपका शेयर मार्केट में भी कोई नुकसान हो सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। वृश्चिक राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे। धनु राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने आ सकता हैं। आपको सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। मकर राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कुंभ राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज का दिन आपके लिए ईषालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। परिवार में ही आपके खिलाफ कोई सदस्य षडयंत्र रच सकता है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से अपने काम निकालने होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, क्योंकि किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मीन राशि 17 अप्रैल 2025 राशिफल आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी छोटे-से छोटी बात को नजरअंदाज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी कोई इच्छा यदि अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता