आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (06-07-2025) रविवार,Sunday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)06-07-2025 ♈ मेष : मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला वृष (Tauras)06-07-2025 ♉वृषभ : किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। उपहार/भेंट वग़ैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन (Gemini)06-07-2025 ♊ मिथुन : आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कर्क (Cancer)06-07-2025 ♋ कर्क : बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग सिंह (Leo)06-07-2025 ♌ सिंह : दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है।पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कन्या (Vergo)06-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग तुला ( Libra)06-07-2025 ♎ तुला : कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग वृश्चिक (Scorpio)06-07-2025 ♏ वृश्चिक : काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला धनु (Sagitarious)06-07-2025 ♑ धनु : ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थ मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मकर (Capricorn)06-07-2025 ♑ मकर : रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग कुंभ (Aquarius)06-07-2025 ♒ कुंभ : अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या:
इसप्रकार प्राप्त करे ग्रहों के शुभ फल Graho ke shubh fal
जन्मकुंडली मे स्थित ग्रह अशुभ कारक देते है तब उनका निदान करना जरुरी होता है | आप अपनी राशि अनुसार, राशि स्वामी ग्रह को जाने और अपनी राशि के स्वामी ग्रह का उपाय करके या आपकी जन्म कुंडली में स्थित पीडित ग्रहों के उपाय करके दुष्प्रभावो से बच सकते है | सूर्य ग्रह दोष: इस ग्रह के दोष से पेट, आँख, हृदय का रोग हो सकता है | यह सरकारी और मानहानि हानि देने वाला करक है | उपाय :प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य नमस्कार करे,सुर्याष्टकम् का पाठ करे, सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करे | जरुरतमंद को गेहूँ और गूड का दान करे | चन्द्र ग्रह दोष : चन्द्र दोष के कारण मन मे अशांति रहती है, माता के साथ मतभेद होते है,कभी-कभी मानसिक स्थिति खराब हो जाती है | उपाय :चन्द्र दोष से बचने के लिए सोमवार को शिव पूजा करे | शिव मंत्र जैसे ॐ नमः शिवाय और महामृत्युञ्जय मंत्र का जप करे | सोमवार को सफेद चीजो जैसे दूध दही चावल आदि का दान करे | ॐ सोम सोमाय नमः का 108 बार असली रुद्राक्ष की माला से जप करे | मंगल ग्रह दोष : जिसे मंगल दोष होता है उसे गुस्सा अधिक आना , चिढचिड़ापन स्वभाव हो जाता है | मंगल रक्त सम्बन्धी बीमारी , उच्च रक्तचाप देने वाला है | उपाय :लाल रंग की माला से ॐ अं अंगारकाय नमः का सही विधि से मंत्र जप करे | हनुमान जी के मंत्र और हनुमान चालिसा का पाठ भी शुभ माना जाता है | बुध ग्रह दोष : बुध ग्रह के दोष के कारण वाणी कठोर रहती है,पढ़ाई मे समस्या रहती है,बहन,बुआ के साथ मतभेद हो जाते है,व्यवसाय मे नुकसान का सामना करना पड सकता है | उपाय : ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र जप करे | भगवान गणेश की स्तुति करे और बुधवार को गणेश को दुर्वा चढ़ए | गौ माँ को सुबह हरी घास खिलाये | गुरु ग्रह दोष: गुरु ग्रह के दोष के कारण मोटापे का शिकार हो सकते है,शिक्षा प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है,मान-सम्मान मे कमी हो सकती है | उपाय : अपने सिर पर केसर का तिलक लगाये | हल्दी की गाँठ जेब में रखे | केले , पीली दाल , पीले वस्त्रो का गुरूवार को दान करे | गुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करे | शुक्र ग्रह दोष: शुक्र ग्रह के दोष के कारण वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है,दरिद्रता का सामना करना पड सकता है,संतान प्राप्ति में बाधा | उपाय : शुक्र देव के मन्त्र का जप करे | माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे | उन्हें कमल के पुष्प अर्पित करे | गरीब बच्चो को खाना खिलाये | शनि ग्रह दोष : इस ग्रह के कारण काम बहुत ही धीरे धीरे होते है | घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है | अकस्मात दुर्घटना हो सकती है | उपाय : पीपल के पेड के नीचे शनिवार की शाम को सरसो के तेल का दिपक प्रज्वलित करे, नौकर,मजदूरों को यथाशक्ति दान करे, मामा-चाचा से लडाई-झगडा ना करे,कभी झुठी गवाही ना दे, शनिवार के दिन पीपल के पेड की परिक्रमा करके शनि मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर जाप करे | राहु ग्रह दोष: यह शत्रु बढ़ाने वाला है | अचानक दुर्घटना कराने वाला ग्रह है | यह दिमाग के संतुलन को बिगाड़ देता है | उपाय :ॐ रं राहवे नमः मंत्र का जप करे | बहते पाने में दूध और कोयले को बहाए | हनुमान जी के 12 नाम पढ़े और सुन्दरकाण्ड का पाठ करे | केतु ग्रह दोष : यह चर्म रोग, मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता लाने वाला कारक है | यह शत्रुता बढ़ाने वाला ग्रह दोष है | उपाय :काले तिल का दान करे | हनुमान जी को चोला चढ़ाये | मंदिर में झंडा दान करे |
आज का राशिफल Rashifal
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal (05-07-2025) शनिवार,Saturday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष05-07-2025 ♈ मेष : आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा वृष 05-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मन कोई नया काम शुरू करने का कर सकता है। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी नयी संस्था में एडमीशन लेने के कोई भी परेशानी नही हो सकती है। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करें, सफल भी हो जाएंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफल जरुर होंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग मिथुन 05-07-2025 ♊ मिथुन : कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग कर्क 05-07-2025 ♋ कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अचानक से किसी बात पर आपका मूड खराब हो सकता हैऔर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। सेहत आज फिट रहेगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग सिंह 05-07-2025 ♌ सिंह : बेचैनी की कसमसाहट आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए टहलने निकलें और ताज़ा हवा में गहरी साँसें लें। साथ ही सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कन्या05-07-2025 ♍ कन्या : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जो छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन बढ़िया है। किसी बड़े डाक्टर के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको आउट ऑफ स्टेशन भी जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मेहनत करने से कामयाबी जरूरी मिलेगी। विवाहित आज किसी बात को लेकर पार्ट्नर पर गुस्सा कर सकते हैं। बेहतर होगा आज शांत रहने की कोशिश करें। घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाएं। मानसिक तनाव दूर होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला तुला 05-07-2025 ♎ तुला : तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपकी उपलब्धि परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक 05-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं। अपनी योजनाओं दूसरों साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप छोटे-मोटे मुनाफे के चक्कर में न आयें। वरना आपके हांथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। आज आप जीवनसाथी पर किसी बात को लेकर कोई दबाव न डालें। अगर आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन कुछ चल रहा है तो आज उसे भुला दें। घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य आज फिट एण्ड फाइन रहने वाला है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु 05-07-2025 ♑ धनु : अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग मकर 05-07-2025 ♑ मकर : आज का दिन महत्पूर्ण रहने वाला है। कारोबार से रिलेटेड आज
आज का राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (02-07-2025) Wednesday,बुधवार Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष ( Aries)02-07-2025 ♈ मेष : असुविधा आपकी मानसिक शान्ति को ख़राब कर सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)02-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आज परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री साथ रख लें। शिव मंदिर में घी का दिया जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग मिथुन (Gemini)02-07-2025 ♊ मिथुन : आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला कर्क (Cancer)02-07-2025 ♋ कर्क : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आज आपका मानसिक तनाव कम होगा। किसी दोस्त से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)02-07-2025 ♌ सिंह : दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला कन्या (Vergo)02-07-2025 ♍ कन्या : आज कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आज कोई भी फैसला लेते समय अपने मन को शांत रखें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज दूसरों की बातें गंभीरता से सुनें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी ब्राह्मण को अनाज का दान करें, घर में खुशहाली आएगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)02-07-2025 ♎ तुला : अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद रंग वृश्चिक (Scorpio)02-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। ऑफिस में आपका दिन काफी प्रभावशाली रहेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज परिवार के लोग आपसे काफी खुश रहेंगे, आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, जीवन में उत्साह बना रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु (Sagitarious)02-07-2025 ♑ धनु : अपनी बीमारी के बारे में चर्चा करने से बचें। ख़राब तबियत से ध्यान हटाने के लिए कोई और दिलचस्प काम करें। क्योंकि इस बारे में आप जितनी ज़्यादा बातें करेंगे, उतनी ही ज़्यादा तकलीफ़ आपको होगी। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। यह अच्छा वक़्त है जो आपके लिए क़ामयाबी और ख़ुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग मकर (Capricorn)02-07-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लें, आपकी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में किसी अच्छे वकील की सलाह लें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (29-06-2025) रविवार Daily Horoscope,Daily Rashifal,Sunday मेष ( Aries)29-06-2025 ♈ मेष : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और और शुभ घटना घटित होगी जो उत्सवों का आह्वान करेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: चांदी रंग वृष (Tauras)29-06-2025 ♉वृषभ : आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन (Gemini)29-06-2025 ♊ मिथुन : आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कर्क (Cancer)29-06-2025 ♋ कर्क : आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में धीमी गति से आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक जाएंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। मन्दिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा सिंह (Leo)29-06-2025 ♌ सिंह : व्यावसायिक संदर्भ में कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या(Vergo)29-06-2025 ♍ कन्या : आज आप काम को पूरा करने के लिए नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल तुला (Libra)29-06-2025 ♎ तुला : आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक (Scorpio)29-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, आप जीवन में सफल होंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला धनु (Sagitarious)29-06-2025 ♑ धनु : व्यावसायिक संदर्भ में आज लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बज जाएगी। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग मकर (Capricorn)29-06-2025 ♑ मकर : आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। दोस्तों से अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कुंभ (Aquarius)29-06-2025 ♒ कुंभ : आज मिश्रित परिणाम का समय है। लेकिन वे
चलता हुआ कामकाज बंद होना या परिवार में कलह होना Chalta hua kamkaj band hona ya parivar me kalaha hona
चलता हुआ कामकाज बंद या परिवार में कलह होना काफी सारे लोगों की यह समस्या है कि रोज़गार के साधन बार बार बदलने पड़ते हैं, नौकरी करते हुए आस पास के लोगों की वजह से तनाव और घुटन का अनुभव करते है, कई बार बाॕस या अन्य अधिकारी वर्ग के लोगों से परेशानी होती है और कई बार नौकरी में लम्बे समय तक उनकी तरक्की रुकी रहती है और कुछ ऐसी ही समस्या दूकान, कारोबार करने वालो के साथ होती है कि शुरू शुरू के 6, 8 महीने बहुत अच्छा कामकाज चलता है लेकिन बाद में कारोबार में मुनाफे की कमी होने लगती है या फिर दुकान, कारोबार या फैक्ट्री में आये दिन कुछ ना कुछ मशीनरी पर खर्च होता है जिसकी वजह से उनका खुद का आर्थिक लाभ कम होता है नौकरी कारोबार में ऐसी लम्बे समय तक समस्या सूर्य ग्रह की अशुभता से आती है और यदि सूर्य की शुभता के उपाय ना किये जाए तो अशुभता की यह स्थिति व्यक्ति को बेरोज़गारी की तरफ भी धकेल सकती है | सूर्य के अशुभ पहलु की बात करें तो जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर राहू का प्रभाव हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) परिवार के पालन पोषण की तरफ पिता का ध्यान नहीं होता | २) व्यक्ति के माता पिता के बीच झगड़े की स्थिति हमेशा बनी रहती है | ३) भौतिक सुख साधन या तरक्की करने का शौक पिता को नहीं होता | ४) सगे संबंधी और रिश्तेदारी में पिता का कोई सम्मान नहीं होता | ५) पिता की संगत नीच लोगों के साथ होती है | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को राहू प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) राहू की शांति के लिए शनिवार के दिन नारियल मंदिर में दान करना चाहिए, ऐसा 4 शनिवार तक करें | २) राहू की शांति के लिए सफाई कर्मचारी, जमादार को शनिवार के दिन नशे की कोई वस्तु दान करनी चाहिए, ऐसा 4 शनिवार तक करें | ३) राहू की शांति के लिए चांदी का नाग का जोड़ा, एक चांदी का सिक्का और कुजे में शहद घर के इशान कोन में दबा देना चाहिए | ४) राहू की शांति के लिए सिरहाने लाल कपड़े में सोंफ रख कर सोना चाहिए और इसको 40 दिन बाद बदल देना चाहिए | ५) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ६) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए | और जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर शनि का प्रभाव हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) घर के पुरुष सदस्यों का क्रोध उनके काबू में नहीं रहता जिस से झगड़े बढ़ते हैं | २) क्रोध वश गलत फैसले होने से परिवार में आर्थिक हानि होती है | ३) घर पुराना होता है और घर बनने में बाधा आती है | ४) विवाह योग्य संतान होने के बाद भी उसके लिए रिश्ते नहीं मिलते | ५) पिता को कोई ऐसी बीमारी होती है जिसके लिए लम्बे समय तक दवाई खानी पड़ती है | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को शनि प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में 2 लॉन्ग डाल कर घर की पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | २) शनि की शांति के लिए शनिवार के दिन 1 किलो काली साबुत उडद की दाल का दान मंदिर या गुरुद्वारे में करना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | ३) शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में चेहरा देख कर उसका दान करना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | ४) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ५) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए | और जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर चंद्रमा का प्रभाव होता हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) जातक के पिता को अकेले ही यात्रा करने का शौक होगा | २) जातक के पिता में झूठ बोलने, बातें छिपाने की आदत होगी | ३) जातक की माता को निंदा, रोक टोक करने की आदत होगी | ४) परिवार में भोजन या पुरानी बातों को लेकर झगड़े होते हैं | ५) जरूरत के समय परिवार के सदस्य एक दुसरे का साथ नहीं देते | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को चंद्रमा प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) चंद्रमा की शांति के लिए अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए | २) चंद्रमा की शांति के लिए 800 ग्राम दूध किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करना चाहिए, ऐसा 8 सोमवार तक करें | ३) चंद्रमा की शांति के लिए घर में कुछ गमले में पौधे लगाने चाहिए या फिर शाम के समय पार्क में टहलना चाहिए | ४) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ५) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए |
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (26-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष ( Aries)26-06-2025 ♈ मेष : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला वृष (Tauras)26-06-2025 ♉वृषभ : आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी मिथुन (Gemini)26-06-2025 ♊ मिथुन : अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल कर्क (Cancer)26-06-2025 ♋ कर्क : आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)26-06-2025 ♌ सिंह : अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)26-06-2025 ♍ कन्या : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग तुला (Libra)26-06-2025 ♎ तुला : आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)26-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)26-06-2025 ♑ धनु : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किस्मत आपके लिए फेवरबल होगी। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा।शिव जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)26-06-2025 ♑ मकर : आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कुंभ (Aquarius)26-06-2025 ♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope – मेष (Aries) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी। एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें। कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- वृषभ (Tauras) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक वृषभ राशि के जातकों को जून के इस सप्ताह में “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में धीमी प्रगति और अपेक्षाकृत कम लाभ होता नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल उम्मीद से कुछ कम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों ही मोर्चों पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से समय पर मदद अथवा समर्थन न मिल पाने पर मन दुखी रह सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना चाहिए और भावना में बहकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- मिथुन(Gemini) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- कर्क (Cancer) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे। संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- सिंह( Leo) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूलता नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जो भी
समय खराब चल रहा कब होगा सही
समय खराब चल रहा कब होगा सही? जीवन मे कभी कभी ग्रहो की दशाएँ खराब या प्रतिकूल आ जाने पर समय खराब चलने लगता है जिससे जीवन दुख, असफलताओं, परेशानियों से भर जाता है आदि ऐसा खराब ग्रह दशाओं के आ जाने पर होता है और तब तक ऐसा समय चलता रहता है जब तक खराब ग्रह दशाय आपके ऊपर चलती रहती है ऐसी स्थिति में अब या तो खराब ग्रहो की दशाएँ समाप्त होने पर समय अच्छा हो पाता है और वह भी तब जब खराब ग्रह दशा समाप्त होने के बाद अगर अनुकूल शक्तिशाली ग्रह दशाएँ आ रही हो तब सब तरह से समय सुखद हो पाता है बाकी अगर समय लंबे समय तक खराब चल रहा है या लंबे समय तक समय खराब चलने के योग बने हुए है तब केवल और केवल उपाय करने से समय जल्दी अच्छा हो पायेगा, परेशानियां, दुःख, समस्याएं आदि दूर हो पाएंगे।अब कुछ उदाहरणो से समझते हैं अगर समय खराब चल रहा है तो सही कब तक होगा आदि?? उदाहरण_कर्क लग्न में माना किसी भी ग्रह की महादशा अन्तरदशाये शुरू हुई है माना कैरियर रोजगार स्वामी मंगल की महादशा में कर्क लग्न में धन/परिवार स्वामी सूर्य की अन्तर्दशा शुरू हो गई है अब मंगल और सूर्य एक दूसरे से कुंडली मे छठे और आठवें भाव की दूरी पर बैठे है ऐसी स्थिति में यह समय खराब रहेगा, धन परिवार रोजगार और मानसिक अशांति को लेकर, अब यहाँ जब यह मंगल में सूर्य दशा खत्म होगी और सूर्य के बाद जो चन्द्र की अंतर्दशा समय शुरू होगा और चंद्र अच्छी स्थिति में है मंगल के अनुसार भी अच्छी स्थिति में अन्तर्दशा स्वामी चन्द्र बैठा है तब चन्द्र अन्तर्दशा लगते समय अनुकूल होगा, बाकी इससे पहले समय ठीक हो जाये इसके लिए उपाय करने से राहत मिल पाएगी। उदाहरण_वृश्चिक लग्न में माना किसी ग्रह की महादशा चल रही हो और वह ग्रह दूषित या पीड़ित है जैसे कि वृश्चिक लग्न में माना सूर्य और चन्द्र की दशाएँ चल रही है सूर्य चन्द्र जो कि यहाँ कैरियर रोजगार और भाग्य के स्वामी है और सूर्य चन्द्र और सूर्य चन्द्रमा के भाव मतलब घर भी राहु केतु से पीड़ित है तब यहाँ सूर्य चन्द्रमा जब तक दशाओं में चलते रहेंगे कैरियर, रोजगार में परेशानियां, भाग्य का साथ शून्य होकर परेशानिया इस तरह की बनी रहेगी, यहाँ ज्यादा से ज्यादा उपाय करने और सूर्य चन्द्रमा को बलवान करने से परेशानिया खत्म होगी, बिना उपाय समस्या तब खत्म होगी जब इन ग्रहो की दशाय खत्म होकर अच्छे शुभ फल देने वाले ग्रह की महादशाये अन्तर्दशाये शुरू होंगी। उदाहरण_धनु लग्न है और समय खराब चल रहा है तब इसका कारण है कुंडली मे चल रही खराब दशाय जैसे माना यहाँ 7वे भाव स्वामी बुध की महादशा या अन्तर्दशा चल रही है या चल रही हो और बुध के साथ राहु बैठा हो और 7वे भाव पर भी किसी पाप ग्रह की दृष्टि कुंडली में यहाँ हो और शुभ ग्रह की दृष्टि भी हो जिस वजह से जब यहाँ अब बुध जो कि 7वे भाव(विवाह भाव) का स्वामी है और पीड़ित है ऐसी स्थिति में बुध दशा जब तक चलेगी वैवाहिक जीवन किसी न किसी कारण से परेशानियों वाला, दुखद बना रहेगा क्योंकि 7वे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि भी ऊपर लिखी है इस कारण जब बुध की दशा खत्म हो जाएगी तब यहाँ वैवाहिक जीवन मे बनी जिस भी कारण से समस्याए है वह खत्म हो पाएगी, बाकी उपाय करना यहाँ समस्याए जल्दी खत्म करके वैवाहिक जीवन ठीक कर देंगा |
आज का दैनिक राशिफल Rashifal
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (23-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)23-06-2025 ♈ मेष : वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृष (Tauras)23-06-2025 ♉वृषभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मिथुन (Gemini)23-06-2025 ♊ मिथुन : किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कर्क (Cancer)23-06-2025 ♋ कर्क : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग सिंह (Leo)23-06-2025 ♌ सिंह : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कन्या(Vergo)23-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: लाल रंग तुला (Libra)23-06-2025 ♎ तुला : आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक (Scorpio)23-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नीला रंग धनु (Sagitarious)23-06-2025 ♑ धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)23-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहना