साप्ताहिक राशिफल :- वृषभ राशि
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल – वृषभ 26 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक यह सप्ताह धैर्य और स्थिरता की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में निरंतर मेहनत जरूरी रहेगी और परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। व्यवसाय में पुराने संपर्क और ग्राहक लाभ देंगे तथा धीमी लेकिन सुरक्षित प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य और स्थिर रहेगा। विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर नियमित अभ्यास पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम या गले की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में मानसिक संतोष और स्थिरता का अनुभव होगा।
वृषभ राशि राशिफल 2026 वार्षिक राशिफल Vrushabh Rashi Rashifal 2026 Varshik Rashifal
वृषभ राशि भविष्यफल 2026 Vrushabh Rashifal 2026 वृषभ राशि भविष्य फल 2026 Tauras Prediction 2026 वृषभ राशि वालों के लिए 2026 कुल मिलाकर प्रगति और स्थिरता देने वाला साल रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी, जबकि कारोबार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा, और अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में शांति और खुशियाँ बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है, बस फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और तनाव से बचने के लिए नियमित देखभाल जरूरी होगी। वृषभ राशि शिक्षा / Education वृषभ राशि शिक्षा भविष्यफल 2026 राशिफल 2026 के अनुसार यह साल विद्यार्थी वर्ग के लिए उन्नतिदायक रहेगा। छात्रों को इस साल शिक्षा से जुड़े शुभ समाचार मिलने के योग हैं। छात्र इस साल प्रति खुद को अनुशासित रखें। साल की शुरूआत में आपको शैक्षिक कार्यों में मेहनत की जरूरत पड़ेगी लेकिन मेहनत कर आप अपना मुकाम हासिल कर सकते है। वे स्टूडेंटन्स जो प्रोफेशन कोर्स करने की सोच रहे है उन्हें भी इस साल अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है । इसके लिए आपको निरंतर कड़ी मेहनत करने की आवश्यक होगी। और जो विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं उनका सपना भी इस साल पूरा हो सकता है। आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अच्छे काम को इस साल सराहा जा सकता है। कुल मिलाकर इस साल छात्रों को आशा के अनुरूप परिणामों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि नौकरी व्यवसाय / Business वृषभ राशि नौकरी – व्यवसाय भविष्यफल राशिफल 2026 के अनुसार नौकरी – व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। इस साल आपका करियर बुलंदियों पर रहेगा। इस साल आपको करियर से जुड़े बहुत से ऐसे अवसर प्राप्त होंगें जिससे आपको अच्छी कामयाबी हासिल होगी और साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे जो बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका आपको मिल सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बेरोजगार लोगो को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे । वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस साल थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी । लेकिन कुछ समय की कड़ी -मेहनत और धैर्य से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर साल 2026 आपके लिए करियर के लिहाज से काफी अच्छा साबित हो सकता है। वृषभ राशि आर्थिक स्थिति/ Finance वृषभ राशि आर्थिक स्थिति भविष्यफल राशिफल 2026 के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से ये साल आपके लिए धन के मामलों में काफी अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में किये गए निवेश फलदायी सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही इस साल आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना दिखेगी। धन के मामले से जुड़ी ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जिनका इंतजार आपको कई लम्बे समय से था। इस वर्ष आपके सामने आय के नए स्रोत सामने आएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि सामान्य से बेहतर रहेगी। इस साल आपको कई माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना है। निवेश को लेकर बिल्कुल भी जल्दबाजी न करे। अपनी सूझ बुझ से ही निवेश करें। पैसों के लेन देन के मामले सावधानी बरतें। कुल मिलाकर इस साल आपका आर्थिक जीवन बढ़िया रहेगा। वृषभ राशि महाउपाय/Remedies वृषभ राशि महाउपाय :- उत्तम गुणवत्ता वाला मोती रत्न चाँदी की मुद्रिका में धारण करें। बजरंग बाण का पाठ करें और श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिव जी को अक्षत चढ़ाएं। मंगलवार के दिन मंदिर जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ। वृषभ राशि लव मैच /Tauras Love Match वृषभ राशि बेस्ट लव मैच – ज्योतिष अनुसार वृषभ राशि के लोगो का सबसे बेस्ट लव मैच मीन, वृषभ, वृषभ, मेष, सिंह, कन्या और तुला राशि के साथ माना गया है. अगर वृषभ राशि की इनके साथ जोड़ी बनती है तो इन जोड़ियों को बेस्ट लव मैच माना जाता है. सामान्य लव मैच – ज्योतिष अनुसार वृषभ राशि के लोगो का अच्छा लव मैच वृश्चिक, वृषभ और वृषभ के साथ माना गया है. अगर वृषभ राशि की इन राशियों के साथ जोड़ी बनती है तो इनका रिश्ता बहुत ही शानदार रहता है और ये एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है. 50 – 50 लव मैच – वृषभ राशि के लिए मिथुन राशि के लोगो के साथ प्रेम प्रसंग सफल होने की सम्भावनाये 50 – 50 रहती है. इन्हे अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी आपसी समझ और बढ़िया तालमेल की जरूरत होती है. वृषभ राशि पसंद नापसंद वृषभ राशिपसंद / नापसंद पसंद Likes –घर की साज सज्जा, शांत जगह, प्रियजनो को खुश रखना, दोस्तों के साथ मनोरजन आदि. ना पसंद Unlikes-आलोचना करना, अपनी पर्सनल बातें शेयर करना. अपना काम किसी और को सौपना. वृषभ राशि शक्तिया कमजोरी वृषभ राशि शक्तिया /कमजोरी शक्तिया Strength -–कल्पनाशीलता, ईंमानदार, दृण निश्चय , प्रेणादायक विचार कमजोरी Weakness -मूडी, निराशावादी, अत्यधिक भावुकता
वृषभ राशि: गुरु गोचर फल Jupiter Transit 2025
गुरु गोचर – वृषभ राशि Jupiter Transit Tauras Zodiac गुरु गोचर 2025 – Jupiter Transit 2025 देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके है। गुरु इस राशि में गोचर करते हुए तीन गुना अतिचारी होंगे | यहां अतिचारी का मतलब गुरु अब तेज गति से एक राशि को बहुत ही कम अंतराल पर पूरा करके फिर से उसी राशि में वक्री और फिर मार्गी होकर अगली राशि में चले जाएंगे | साल 2025 में गुरु का महाराशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह वैवाहिक जीवन, संतान, विद्या और गुरु के कारक ग्रह हैं। गुरु ग्रह की शुभ द्दष्टि पड़ने से कार्यों में सफलताएं प्राप्त होती हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और इन्हे तीन द्दष्टियां प्राप्त हैं पंचम, सप्तम और नवम। गुरु की द्दष्टि जिन भावों में पड़ती है उनके फलों में अच्छी बढ़ोतरी हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को संपन्न करते हुए बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर कर जाएंगे। देवगुरु का गोचर करीब 13 महीनों के बाद होता है जो शनि के बाद दूसरे धीमे ग्रह हैं। गुरु के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु गोचर का कैसा प्रभाव रहेगा। गुरु करीब 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। साल 2025 में गुरु 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 11 नवंबर 2025 को गुरु महाराज कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे फिर इसी वक्री अवस्था में रहते हुए 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में एक बार फिर से प्रवेश करेंगे। 09 जून को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे फिर 9 जुलाई 2025 को उदय होंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु का गोचर विशेष उन्नति दिलाने में सहायक होगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की और लाभ के योग बनेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर साल 2025 में मिथुन राशि में गोचर करने पर यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली के दूसरे भाव से धन, वाणी, परिवार और संचित धन का विचार किया जाता है। साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में विराजमान होकर छठे, अष्टम और दशम भाव पर द्दष्टि रखेंगे। गुरु के गोचर करने से इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति, अचानक से धन लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त के योग होगा। गुरु के गोचर करने से वैवाहिक जीवन और संतान सुख की प्राप्ति होगी। साल 2025 में आपके लिए धन संचय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। उपाय :- बृहस्पति के मंत्र ॐ बृं बृहस्पते नमः का जाप करें।