Subscribe for notification

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (23-06-2025)

Daily Rashifal,Daily Horoscope

मेष (Aries)23-06-2025

♈ मेष : वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

वृष (Tauras)23-06-2025

♉वृषभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मिथुन (Gemini)23-06-2025

♊ मिथुन : किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

कर्क (Cancer)23-06-2025

♋ कर्क : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

सिंह (Leo)23-06-2025

♌ सिंह : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

कन्या(Vergo)23-06-2025

♍ कन्या : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

तुला (Libra)23-06-2025

♎ तुला : आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

वृश्चिक (Scorpio)23-06-2025

♏ वृश्चिक : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

धनु (Sagitarious)23-06-2025

♑ धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

मकर (Capricorn)23-06-2025

♑ मकर : आज का दिन अच्छा रहना वाला है। ऑफिस में आप अधिकारीयों के निकट रहेंगे साथ ही सहकर्मियों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। व्यवसाय को लेकर भाग-दौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थितीकाफी मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य को आज पूरा कर लें। वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। लवमेट आज एक दसरे को अच्छी ड्रेस गिफ्ट करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

कुंभ (Aquarius)23-06-2025

♒ कुंभ : सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

मीन (Pisces)23-06-2025

♓ मीन : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। नए लोगों से हुई मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको आज आपको को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago