Subscribe for notification
Categories: today

आज का दैनिक राशिफल, Rashifal,Horoscope

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (16-07-2025)

Daily Rashifal,Daily Horoscope

मेष (Aries)16-07-2025

♈ मेष : सेहत संबंधी मामलों को छोड़कर, आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी कुछ खर्चीला बन सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकतें हैं हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकतें हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

वृष (Tauras)16-07-2025

♉वृषभ : आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मिथुन (Gemini)16-07-2025

♊ मिथुन : आज दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। आय में निश्चितता रहेगी। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। धन का आगमन हो सकता है। गरीबों में पीले वस्त्र का दान करें। परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने के योग हैं। पैसों की बचत करने में आप सफल हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

कर्क (Cancer)16-07-2025

♋ कर्क : आज रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के मामले में आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

सिंह (Leo)16-07-2025

♌ सिंह : आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सकारात्मक विकास संभव है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहन भी कर सकते हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। शुभचिंतक सहयोगी रहेंगें और परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

कन्या (Vergo)16-07-2025

♍ कन्या : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश होंगे। ऑफिस में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स भी बहुत शानदार रहेगा। बॉस आपसे खुश होंगे। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको धन लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

तुला (Libra)16-07-2025

♎ तुला : आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी से विवाद न हों, इसका ध्यान रखें। साथ काम करने वाले कुछ लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

वृश्चिक (Scorpio)16-07-2025

♏ वृश्चिक : मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे के योग हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिसकरेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

धनु (Sagitarious)16-07-2025

♑ धनु : आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

मकर (Capricorn)16-07-2025

♑ मकर : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: गहरा पीला

कुंभ (Aquarius)16-07-2025

♒ कुंभ : आज परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। बैंकिंग के लोग अपने करियर में आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ प्राप्त करेंगे।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: चांदी का रंग

मीन (Pisces)16-07-2025

♓ मीन : बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। टेंशन बना रह सकता है। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। पुराने दोस्त अचानक सामने आसकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

दिवम् एस्ट्रो वर्ल्ड आचार्या सौ भावनाजी बिसावा

Recent Posts

शनि जयंती 2026 का महा-उपाय: बिगड़े काम बनाने का अचूक तरीका

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। उनकी…

1 month ago

शनि जयंती 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता को समर्पित महापर्व Shani Jayanti 2026

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का अपना विशेष स्थान है। इन्हीं में से एक हैं न्याय…

1 month ago

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व

मोहिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार उपाय और उनका महत्व सनातन धर्म में एकादशी व्रत का…

2 months ago

मोहिनी एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Mohini Ekadashi 2026

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से…

2 months ago

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार Akshay Tritiya:2026

अक्षय तृतीया के चमत्कारी प्रयोग: अनंत सुख, समृद्धि और सौभाग्य का द्वार भारतीय संस्कृति में…

2 months ago