
आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (09-07-2025) बुधवार,Wednesday
Daily Rashifal,Daily Horoscope
मेष (Aries)09-07-2025
♈ मेष : आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में आयी आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय नेत्र संबंधी सलाह लेना श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
वृष (Tauras)09-07-2025
♉वृषभ : आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने सहयोग से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
मिथुन (Gemini)09-07-2025
♊ मिथुन : आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा
कर्क (Cancer)09-07-2025
♋ कर्क : अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है। किसी भी तरह का निवेश पार्टनर की सलाह लेकर ही करें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
सिंह (Leo)09-07-2025
♌ सिंह : आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कन्या (Vergo)09-07-2025
♍ कन्या : आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, लाभ के अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
तुला (Libra)09-07-2025
♎ तुला : आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। पुरानी बातों को भूलना भी जरूरी है। घर से बाहर निकल कर देखिए, दुनिया बहुत हसीन है। मस्ती करें और हर पल का लुत्फ उठाएं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग
वृश्चिक (Scorpio)09-07-2025
♏ वृश्चिक : चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी हो सकती है। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों के रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
धनु (Sagitarious)09-07-2025
♑ धनु : आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे चमकाने में भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आप अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली प्राप्त करने के लिए नए नवीन उपाय खोज सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
मकर (Capricorn)09-07-2025
♑ मकर : आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। पर्स के चोरी होने का या गिर जाने का खतरा बना हुआ है। सोसाईटी में आज आपको पहले किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
कुंभ (Aquarius)09-07-2025
♒ कुंभ : आज नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी समस्या या दौड़-भाग खत्म होने के योग हैं। नए काम शुरू कर सकते हैं। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। आपका दिन आज सुस्ती भरा बीतेगा। नींद न पूरी होने की वजह से दिनभर किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग
मीन (Pisces)09-07-2025
♓ मीन : आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने से आपको फायदा हो सकता है। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपसे खुश रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी और बड़े लोग भी इम्प्रेस हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
0 Comments