आज का पंचांग Panchang
दिनांक – 11 मार्च 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वादशी सुबह 08:13 तक तत्पश्चात त्रयोदशी नक्षत्र – अश्लेशा रात्रि 02:15 मार्च 12 तक, तत्पश्चात मघा योग – अतिगण्ड दोपहर 01:18 तत्पश्चात सुकर्मा राहुकाल- दोपहर 03:48 से शाम 05:18 तक सूर्योदय – 06:56 सूर्यास्त – 06:42 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:16 से प्रातः 06:04 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 मार्च 12 से रात्रि 01:13 मार्च 12 तक व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) प्रदोष व्रत सूतजी कहते हैं – त्रयोदशी तिथि में सायंकाल प्रदोष कहा गया है । धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की इच्छा रखनेवाले पुरुषों को प्रदोष में नियम पूर्वक भगवान् शिव की पूजा, होम, कथा और गुणगान करने चाहिये । दरिद्रता के तिमिर से अन्धे और भवसागर में डूबे हुए संसार भय से भीरु मनुष्यों के लिये यह प्रदोषव्रत पार लगानेवाली नौका है । भगवान् शिव की पूजा करने से मनुष्य दरिद्रता, मुर्त्यु-दुःख और पर्वत के समान भारी ऋण-भार को शीघ्र ही दूर कर के सम्पत्तियों से पूजित होता है।(स्कन्द पुराण : ब्रम्होत्तर खंड) कर्ज-निवारण व धन-वृद्धि हेतु रखें इन बातों का विशेष ध्यान झाडू को कभी पैर न लगायें । भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई या अन्य बर्तन चूल्हे से उतारकर नीचे रखें । घर के दरवाजे को कभी भी पैर से ठोकर मार के न खोलें । देहली (दहलीज) पर बैठकर कभी भोजन न करें । सुबह शाम की पहली रोटी गाय के लिए बनायें व समय-अनुकूलता अनुसार खिला दें । घर के बड़ों को प्रणाम करें । उनके आशीर्वाद से घर में बरकत आती है । रसोईघर में जूठे बर्तन कभी भी नहीं रखें तथा रात्रि में जूठे बर्तन साफ करके ही रखें । घर में गलत जगह शौचालय बन गया हो तो शौचालय में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होता है । नमक को शौचालय के अलावा कहीं भी खुला न रखें । इससे धन-नाश होता है । घर की नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगायें । घर में जितनी भी घड़ियाँ हों उन्हें चालू रखें, बंद होने पर तुरंत ठीक करायें, धनागम अच्छा होगा । घर की छत पर टूटी कुर्सियाँ, बंद घड़ियाँ, गत्ते के खाली डिब्बे, बोतलें, मूर्तियाँ या कबाड़ नहीं रखना चाहिए । घर में जाला या काई न लगने दें । घर की दीवारों व फर्श पर पेंसिल, चाक आदि के निशान होने से कर्ज चढ़ता है । निशान हों तो मिटा दें । बाधाओं से सुरक्षा हेतु हल्दी व चावल पीसकर उसके घोल से या केवल हल्दी से घर के प्रवेश द्वार पर ॐ बना दें । प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें । असत्य वचन न बोलें । पूजाघर में दीपक व गौ-चंदन धूपबत्ती जलायें । हो सके तो ताजे पुष्प चढ़ायें और तुलसी या रुद्राक्ष की माला से अपने गुरुमंत्र का कम से कम १००० बार (१० माला) जप करें । जिन्होंने मंत्रदीक्षा नहीं ली हो वे जो भी भगवन्नाम प्रिय लगता हो उसका जप करें । प्रदोष, ॠण मुक्ति के उपाय, आज का हिंदू पंचांग, दरिद्रता दूर करने के उपाय, आज का पंचांग, प्रदोष व्रत, धनलाभ के उपाय, २०२५ वर्ष रशिफल
आज का राशिफल ( Daily Rashifal) 10 मार्च 2025
मेष राशि मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, किसी काम के लिए सम्मान भी मिल सकता है। आपको ईश्वर पर भरोसा रखना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे। लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप किसी शुभ कार्य की तैयारी कर सकते हैं। वृषभ राशि वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन में खुशी रहेगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नया पद मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल आपका मन ईश्वर की भक्ति में खूब लगेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों को आज काम को लेकर तनाव रहेगा। आपके पास काम की अधिकता रहेगी। अगर छात्र अपनी पढ़ाई में लापरवाही बरतेंगे, तो आगे चलकर उनकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको किसी से बहुत संभलकर बात करनी होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नई जगहों की यात्रा करेंगे। अपने व्यापार में अच्छा धन मिलने से भी आप प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी सभी योजनाएँ सफल होंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नया पद मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आप अपने घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। किसी से कोई वादा करने से पहले आपको सोच-समझकर काम करना होगा। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाला रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। आपको अपने रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं, तो आपके पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। काम को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। कुछ नया करने का आपका प्रयास रंग लाएगा। कन्या राशि रोजगार के मामले में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने खाने में बढ़िया खाने का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों को अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका अपने किसी दोस्त से चल रहा झगड़ा भी बातचीत के माध्यम से सुलझ जायेगा। आपको अपना खोया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। तुला राशि तुला राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहकर्मी की कही हुई बात बुरी लग सकती है। आपका मन दूसरे कामों में लगेगा। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी। आपके धन में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों को अगर अपने काम को करने में कुछ परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको किसी काम के लिए योजना बनानी होगी। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। धनु, राशि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। रुके हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी। आपको जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। नया पद मिलने से आपके परिवार के लोग भी खुश होंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। मकर राशि मकर राशि के जातक अपने काम से लोगों को खुश रखेंगे। आप अपने घर के कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो उसके पूरा होने की संभावना है। परिवार में बच्चों की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। बेवजह किसी दूसरे के मामले में न बोलें। कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को अपने मन में नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कल आप छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखाएंगे, जिससे परिवार के लोग भी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाने की योजना बना सकते हैं। मीन राशि मीन राशि के जातकों को किसी कानूनी मामले से राहत मिलेगी, क्योंकि फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। आज किसी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। अपने काम को लेकर थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी के कारण आप कोई गलती कर सकते हैं। अगर आप दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का पंचांग Daily panchang
10 March 2025, Monday,by Divam astro world दिनांक – 10 मार्च 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – एकादशी प्रातः 07:44 तक तत्पश्चात द्वादशी नक्षत्र – पुष्य रात्रि 12:51 मार्च 11 तक, तत्पश्चात अश्लेशा योग- शोभन दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात अतिगण्ड राहु काल – सुबह 08:22 से सुबह 09:52 तक सूर्योदय – 06:56 सूर्यास्त – 06:42 दिशा शूल – पूर्व दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:16 से प्रातः 06:05 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 मार्च 11 से रात्रि 01:14 मार्च 11 तक व्रत पर्व विवरण – आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी, सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 06:53 से रात्रि 12:51 मार्च 11 तक) विशेष – द्वादशी को पुतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) एकादशी में क्या करें, क्या न करें ? 1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें । 2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ।।एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से श्री विष्णुसहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l 3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए । 4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें । 5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है । 6. व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) – इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) – इनका सेवन न करें ।
आज का राशिफल Daily Rashifal
9 मार्च 2025 रविवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल daily rashifal मेष रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। वृषभ फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। मिथुन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी। कर्क नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। सिंह धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। कन्या जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे। तुला भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। वृश्चिक भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। धनु स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी। मकर कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कुंभ पिता को पुराना रोग उभर सकता है। कारोबार में प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। मीन पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
आज का पंचांग Daily panchang
9 March 2025, Sunday, by Divam astro world दिनांक – 09 मार्च 2025 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – दशमी प्रातः 07:45 तक तत्पश्चात एकादशी नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 11:55 तक तत्पश्चात पुष्य योग – सौभाग्य दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात शोभन राहु काल – शाम 05:17 से शाम 06:46 तक सूर्योदय – 06:58 सूर्यास्त – 06:42 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:17 से 06:06 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 10 से रात्रि 01:14 मार्च 10 तक व्रत पर्व विवरण – रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग (दोपहर 11:55 से सूर्योदय मार्च 10 तक) विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है एवं रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) एकादशी के दिन चावल खाना निषिद्ध क्यों ? वात-पित्त-कफजनित दोष अथवा समय-असमय खाये हुए अन्न आदि के जो दोष १४ दिन में इकट्ठे होते हैं, १५वें दिन एकादशी का व्रत रखा तो वे दोष निवृत्त होते हैं । जो विपरीत रस या कच्चा रस नाड़ियों में पड़ा है, जो बुढ़ापे में मुसीबत देगा, व्रत उसको नष्ट कर देता है । इससे शरीर जल्दी रोगी नहीं होगा । एकादशी को चावल खाने से स्वास्थ्य – हानि, पापराशि की वृद्धि कही गयी है । एक एक चावल एक एक कीड़े खाने का पाप लगता है । एकादशी व्रत के लाभ एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है । जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । जो पुण्य गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं । इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
आज का पंचांग daily panchang
8 March 2025, Saturday,by Divam astro world दिनांक – 8 मार्च 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात दशमी नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 11:28 तक तत्पश्चात पुनर्वसु योग- आयुष्मान् शाम 04:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य राहु काल – सुबह 09:53 से सुबह 11:22 तक सूर्योदय – 06:58 सूर्यास्त – 06:42 दिशा शूल- पूर्व दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:18 से 06:06 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 09 से रात्रि 01:14 मार्च 09 तक व्रत पर्व विवरण – विश्व महिला दिवस विशेष – दशमी को कलंबी शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) सुपाच्य एवं बलवर्धक ज्वार आयुर्वेद के अनुसार ज्वार शीतल, रुक्ष, पचने में हलकी, किंचित् वीर्यवर्धक तथा मूत्रजनन है । यह रक्तविकार एवं प्रकुपित कफ-पित्त को दूर करने में सहायक है । यह दो प्रकार की होती है – सफेद व लाल । सफेद ज्वार स्वास्थ्य के लिए विशेष हितकर एवं बलप्रद है । यह बवासीर, घाव और अरुचि में गुणकारी है । (वसंत ऋतु -19 फरवरी से 19 अप्रैल) में कफ का प्रकोप होता है । अतः कफशमन हेतु होली के दिनों में ज्वार की धानी तथा भुने हुए चने खाने का रिवाज है । इस ऋतु में ज्वार का सेवन हितकारी है । ज्वार में विटामिन बी-१, बी-२, बी- ३, बी-५, बी-६, बी-७, बी-९, ‘ए’, ‘ई’ तथा फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह व जिंक आदि पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं । विभिन्न रोगों में लाभकारी (१) ज्वार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है । (२) इसमें रेशे की मात्रा अधिक है तथा इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स (GI) कम है अर्थात् ज्वार रक्त शर्करा (blood sugar) को तेजी से व अधिक मात्रा में नहीं बढ़ाती । अतः यह मधुमेह (diabetes) में खूब लाभकारी है । मधुमेह में गेहूँ व चावल का सेवन बंद कर ज्वार की रोटी खाने से रक्त शर्करा आसानी से नियंत्रित रहती है । (३) ज्वार में कैंसर-विरोधी घटक पाये जाते हैं। अनुसंधानों के अनुसार गेहूँ और मक्के की तुलना में ज्वार का सेवन करनेवालों में कमी देखी गयी । (४) मोटापा एक गम्भीर समस्या है जो मधुमेह और हृदयरोग जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है । ज्वार में रेशे की अधिक मात्रा होने तथा यह शीघ्र तृप्तिदायक होने से मोटापे से रक्षा करती है । ज्वार के आटे की रोटी बनायी जाती है तथा ज्वार का दलिया, खिचड़ी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन भी बनाये जाते हैं ।
आज का राशिफल Daily Horoscope
दैनिक राशिफल 7 मार्च 2025 (Daily Rashifal January 7 March 2025) मेष, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Aries मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा है तो आप अपने विचारों से उसे सामान्य करने में सफल रहेंगे। आपको अपने किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। यदि लेन-देन से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। वृष, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Tauras वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी में कोई काम करने से बचने का रहेगा। आपका पैसा डूबने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, तभी वे किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपकी कोई पसंदीदा चीज खो गई थी तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। मिथुन, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Gemini मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में शामिल होकर नाम कमाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। आप कुछ खास लोगों से मिलेंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने से बचना होगा। यदि आप पर कोई कर्ज था तो वह भी काफी हद तक खत्म होता नजर आ रहा है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। कर्क, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Cancer कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर अधिक तनाव में रहेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। किसी की बातों से आप दुखी रहेंगे। किसी से कोई वादा बहुत सोच-समझकर करें। घर के कामों में कोई बदलाव न करें। सिंह, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Leo सिंह राशि वालों को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। मौसम का आप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको अपनी अच्छी सोच बनाए रखनी चाहिए। यदि कार्यस्थल पर काम में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए आप अपने बॉस से बात कर सकते हैं। आपको सोच-समझकर ही किसी से कोई बात कहनी होगी। आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे क्योंकि आपको कुछ रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। कन्या, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Vergo कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने विवादों और परेशानियों से मुक्ति पाने वाला रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको कोई भी निवेश सोच-समझकर करना होगा। व्यापार में किसी की बात सुनकर कोई डील फाइनल न करें। तुला, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Libra तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी के साथ रिश्ते में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। आपको वाहनों का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें दूर होंगी। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। वृश्चिक, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Scorpio वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपकी परेशानियां भी बढ़ेंगी। अगर आप कोई काम किसी और पर नहीं छोड़ेंगे, तो उसे पूरा करने में जरूर दिक्कत आएगी। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगत की ओर बढ़ सकता है। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। धनु, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Sagitarious धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव बातचीत से सुलझ जाएगा। किसी मित्र की याद आ सकती है, जिससे आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मकर, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Capricorn मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता का दिन रहेगा। आप अपने ऊपर काम के दबाव से नहीं घबराएंगे और अपने सभी काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको अपने पिता से सलाह लेनी पड़ेगी। आपका जीवन साथी आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। कुंभ राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Aquarius कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पैसों को लेकर आपको कोई योजना बनाने की जरूरत है। आपको किसी से कोई भी बात सोच-समझकर ही बोलनी चाहिए, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके और उनके बीच मनमुटाव होने की संभावना है। अपने घर के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। मीन राशि 7 मार्च 2025 राशिफल pisces मीन राशि के लोगों को अपने काम पूरे करने के लिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। बच्चे काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके चलते परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।
तीर्थ में पालने योग्य १२ नियम आज का पंचांग Daily Panchang
6 March 2025, by Divam astro world दिनांक – 6 मार्च 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – सप्तमी सुबह 10:50 तक तत्पश्चात अष्टमी नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:05 मार्च 07 तक तत्पश्चात मृगशिरा योग- विष्कम्भ रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात प्रीति राहु काल – दोपहर 02:20 से दोपहर 03:48 तक सूर्योदय – 07:00 सूर्यास्त – 06:41 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:19 से 06:08 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:15 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 07 से रात्रि 01:15 मार्च 07 तक व्रत पर्व विवरण – रोहिणी व्रत विशेष – सप्तमी को ताड़ फल फल खाने से रोग बढ़ता है व शरीर का नाश होता है और अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) तीर्थ में पालने योग्य १२ नियम अश्वमेधसहस्राणि वाजपेयशतानि च। लक्षं प्रदक्षिणा भूमेः कुम्भस्नानेन तत्फलम् ।। ‘हजारों अश्वमेध यज्ञ, सैकड़ों वाजपेय यज्ञ और लाखों बार पृथ्वी की प्रदक्षिणा करने से जो फल होता है, वही फल एक बार कुम्भ-स्नान करने से प्राप्त हो जाता है।’ तीर्थ में ये बारह नियम अगर कोई पालता है तो उसे तीर्थ का पूरा फायदा होता है: (१) हाथों का संयम : गंगा में गोता भी मारा और अनधिकार किसीकी वस्तु ले ली या ऐसी-वैसी कोई चीज उठाकर मुँह में डाल ली तो पुण्यप्राप्ति का आनंद नहीं होगा । (२) पैरों का संयम: कहीं भी चले गये मौज-मजा मारने के लिए… नहीं, अनुचित जगह पर न जायें । (३) मन को दूषित विचारों व चिंतन से बचाकर भगवच्चिंतन करना । (४) सत्संग व वेदांत शास्त्र का आश्रय लेना : ऐसा नहीं कि शरीर में बुखार है और दे मारा गोता । पुण्यलाभ करें और फिर हो गया बुखार या न्यूमोनिया और आदमी मर गया, ऐसा नहीं करना चाहिए । देश,काल और शरीर की अवस्था देखनी चाहिए । (५) तपस्या। (६) भगवान की कीर्ति, भगवान के गुणों का गान कुम्भ-स्थान पर करना चाहिए । (७) परिग्रह का त्याग : कोई कुछ चीज दे तो तीर्थ में दान नहीं लेना चाहिए । तीर्थ में दूसरों की सुविधाओं का उपयोग करके अपने ऊपर बोझा न चढ़ायें । दान का खाना, अशुद्ध खाना, प्रसाद में धोखेबाजी करके बार-बार लेना… अशुद्ध व्यवहार पुण्य क्षीण और हृदय को मलिन करता है । एक तरफ पुण्य कमा रहे हैं, दूसरी तरफ बोझा चढ़ा रहे हैं । यह न करें । (८) जैसी भी परिस्थिति हो, आत्मसंतोष होना चाहिए । हाय रे ! धक्का धक्की है, बस नहीं मिली… ऐसा करके चित्त नहीं बिगाड़ना । ‘हरे-हरे ! वाह ! यार की मौज ! तेरी मर्जी पूरण हो !’ – इस प्रकार अपने चित्त को संतुष्ट रखें । (९) किसी प्रकार के अहंकार को न पोसें: ‘मैं तो तीन बजे उठा था, मैं तो इतने मील पैदल गया और मैंने तो १० डुबकियाँ लगायीं…. – ऐसा अहंकार पुण्य को क्षीण कर देता है । भगवान की कृपा है जो पुण्यकर्म हुआ, उसको छुपाकर रखो । (१०) ‘यह करूँगा, यह भोगूँगा, इधर जाऊँगा, उधर जाऊँगा…. इसका चिंतन न करें । ‘मैं कौन हूँ ? जन्म के पहले मैं कौन था, अभी कौन हूँ और बाद में कौन रहूँगा ? तो मैं तो वही चैतन्य आत्मा हूँ । मैं जन्म के पहले था, अभी हूँ और बाद में भी रहूँगा ।’ – इस प्रकार अपने स्वभाव में आने का प्रयत्न करें । (११) दम्भ, दिखावा न करें । (१२) इन्द्रिय-लोलुपता नहीं । कुछ भी खा लिया कि मजा आता है, कहीं भी चले गये… तो मौज-मजा मारने के लिए कुम्भ-स्नान नहीं है । सच्चाई, सत्कर्म और प्रभु-स्नेह से तपस्या करके अंतरात्मा का माधुर्य जगाने के लिए और हृदय को प्रसन्नता दिलाने के लिए तथा सत्संग के रहस्य का प्रसाद पाने के लिए संगम-स्नान है ।” गुरुवार विशेष हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है । गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें : एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें । गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है । गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।
आज का पंचांग Panchang
5 March 2025 Wednesday,by Divam astro world दिनांक – 5 मार्च 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – षष्ठी दोपहर 12:51 तक तत्पश्चात सप्तमी नक्षत्र – कृतिका रात्रि 01:08 मार्च 06 तक, तत्पश्चात रोहिणी योग- वैधृति रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात विषकम्भ राहु काल – दोपहर 12:51 से दोपहर 02:20 तक सूर्योदय – 07:02 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – उत्तर दिशा में अग्निवास: पृथ्वी- शुभ चन्द्र वास: पूर्व, दक्षिण शिववास: वृषे- अभीष्टसिद्धि (दि..12:51)तक, भोजने- पीडायां ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:20 से 06:09 तक अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 06 से रात्रि 01:15 मार्च 06 तक व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग (अहोरात्रि) पद, चरण 1 अ कृत्तिका 08:12:02 2 ई कृत्तिका 13:48:54 3 उ कृत्तिका 19:27:20 4 ए कृत्तिका 25:07:22 चोघडिया, दिन लाभ 06:46 – 08:14 शुभ अमृत 08:14 – 09:42 शुभ काल 09:42 – 11:10 अशुभ शुभ 11:10 – 12:39 शुभ रोग 12:39 – 14:07 अशुभ उद्वेग 14:07 – 15:35 अशुभ चर 15:35 – 17:03 शुभ लाभ 17:03 – 18:31 शुभ चोघडिया, रात उद्वेग 18:31 – 20:03 अशुभ शुभ 20:03 – 21:34 शुभ अमृत. 21:34 – 23:06 शुभ चर 23:06 – 24:38 शुभ रोग 24:38 – 26:10 अशुभ काल 26:10 – 27:42 अशुभ लाभ 27:42 – 29:14 शुभ उद्वेग 29:14 – 30:45 अशुभ विशेष – षष्ठी को नीम का पत्ती फल या दातुन मुख में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है व सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है और शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
आज का पंचांग Panchang today
4 March,2025, Tuesday by Divam astro world दिनांक – 4 मार्च 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – पञ्चमी दोपहर 3:16 तक तत्पश्चात षष्ठी नक्षत्र – भरणी रात्रि 02:37 मार्च 05 तक तत्पश्चात कृत्तिका योग- इंद्र रात्रि 02:07 मार्च 05 तक तत्पश्चात वैधृति राहु काल – दोपहर 03:48 से शाम 05:16 तक सूर्योदय – 07:02 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:21 से 06:10 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:15 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:27 मार्च 05 से रात्रि 01:15 मार्च 05 तक व्रत पर्व विवरण – स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थसिद्धि योग (रात्रि 02:37 मार्च 05 से प्रातः 06:58 मार्च 05 तक) विशेष – पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) देशी गोघृत सेवन के लाभ : (१) हृदय स्वस्थ व बलवान होता है। रक्तदाब नियंत्रित रहता है । हृदय की रक्तवाहिनियों की धमनी प्रतिचय (atherosclerosis) से रक्षा करता है। अतः हृदयरोग से रक्षा हेतु तथा हृदय रोगियों के लिए यह घी अत्यंत लाभदायी है । (२) इससे ओज की वृद्धि व दीर्घायुष्य की प्राप्ति होती है। (३) मस्तिष्क की कोशिकाएँ (neurons) पुष्ट हो जाती हैं, जिससे बुद्धि व इन्द्रियों की कार्यक्षमता विकसित होती है। बुद्धि, धारणाशक्ति एवं स्मृति की वृद्धि होती है। (४) मन का सत्व गुण विकसित होकर चिंता, तनाव, चिड़चिड़ापन, क्रोध आदि दूर होने में मदद मिलती है । मन की एकाग्रता बढ़ती है । साधना में उन्नति होती है । (५) नेत्रज्योति बढ़ती है । चश्मा, मोतियाबिंद (cataract), काँचबिंदु (glaucoma) व आँखों की अन्य समस्याओं से रक्षा होती है । (६) हड्डियाँ व स्नायु सशक्त होते हैं। संधिस्थान (joints) लचीले व मजबूत बनते हैं । (७) कैंसर से लड़ने व उसकी रोकथाम की आश्चर्यजनक क्षमता प्राप्त होती है । (८) रोगप्रतिरोधक शक्ति (immunity power) बढ़कर घातक विषाणुजन्य संक्रमणों (viral infections) से प्रतिकार करने की शक्ति मिलती है । (९) जठराग्नि तीव्र व पाचन-संस्थान सशक्त होता है। मोटापा नहीं आता, वजन नियंत्रित रहता है । वीर्य पुष्ट होता है। यौवन दीर्घकाल तक बना रहता है । (१०) चेहरे की सौम्यता, तेज एवं सुंदरता बढ़ती है। स्वर उत्तम होता है एवं रंग निखरता है। बाल घने, मुलायम व लम्बे होते हैं । (११) गर्भवती माँ द्वारा सेवन करने पर गर्भस्थ शिशु बलवान, पुष्ट और बुद्धिमान बनता है ।