Enable Notifications OK No thanks

विवाह होने में देरी या शादीशुदा जीवन में तनाव

विवाह होने में देरी या शादीशुदा जीवन में तनाव काफी सारे लोगों के साथ यह समस्या होती है कि प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में बाधा आती है, या फिर कुछ मामलो में शादी के योग्य होने के बाद भी रिश्ता नहीं आता जबकि कुछ लोगों को उनके शादीशुदा जीवन में समस्या के अनुभव होते हैं जिनका कारण सास बहु के बीच तनाव या फिर पति पत्नी के बीच आपसी तनाव भी कारण हो सकता है | जब भी जन्म कुंडली में चंद्रमा पर उसके शत्रु ग्रह का प्रभाव होता है तो व्यक्ति को प्रेम संबंध या शादीशुदा जीवन में इस तरह की समस्या के अनुभव होते हैं और अगर चंद्रमा की शुभता के उपाय ना किये जाए तो उस रिश्ते में अलगाव या तलाक की स्थिति भी बन जाती है | चंद्रमा के अशुभ पहलु की बात करें तो जब जन्म कुंडली में चंद्रमा पर बुध या शुक्र का प्रभाव होता है तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं:- व्यक्ति को शिक्षा प्राप्ति में कठिनाई के अनुभव होते हैं | घर में अशांति के वातावरण से मनमुटाव और झगड़े बढ़ते हैं | व्यक्ति की माता को निंदा, रोक टोक की आदत हो सकती है | व्यक्ति के प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है | दुकान कारोबार में आर्थिक नुक्सान होता है | उपाय: बुध शांति के लिए अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना चाहिए | बुध शांति के लिए कागज़ की नाव बना कर चलते पानी में बहा देनी चाहिए | शुक्र शांति के लिए सात तरह का अनाज दान करना चाहिए | शुक्र शांति के लिए गोशाला में जाकर दान पुन्य करना चाहिए | चंद्रमा की मजबूती के लिए चांदी का चोकोर सिक्का अपने साथ रखना चाहिए | चंद्रमा की शुभता के लिए अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए | चंद्रमा के अशुभ पहलु की बात करें तो जब जन्म कुंडली में चंद्रमा पर शनि या केतु का प्रभाव होता है तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं :- व्यक्ति की 24 वर्ष आयु के बाद माता का स्वास्थ्य खराब होता है | व्यक्ति की माता को समाज में सम्मान की कमी के अनुभव होते हैं | विवाह योग्य होने के बाद भी शादी के लिए रिश्ते नहीं आते | प्रेम संबंध को शादी में बदलने में बाधा आती है | व्यक्ति को गलत फैसलों से आर्थिक नुक्सान होते हैं | उपाय: शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में चेहरा देख कर दान करना चाहिए | शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में 2 लॉन्ग डाल कर दीपक जलाना चाहिए | केतु की शांति के लिए सात तरह का अनाज दान करना चाहिए | केतु की शांति के लिए चलने फिरने में असमर्थ लोगों को दान पुन्य करना चाहिए | चंद्रमा की मजबूती के लिए चांदी का चोकोर सिक्का अपने साथ रखना चाहिए | चंद्रमा की शुभता के लिए अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए |

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka rashifal (27-06-2025) Daily Rashifal,daily horoscope मेष (Aries)27-06-2025 ♈ मेष : आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा लाभकारी होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष (Tauras)27-06-2025 ♉वृषभ : आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मिथुन (Gemini)27-06-2025 ♊ मिथुन : निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और उदारता का व्यवहार कर सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा कर्क (Cancer)27-06-2025 ♋ कर्क : आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोटों का खतरा है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग सिंह (Leo)27-06-2025 ♌ सिंह : आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या (Vergo)27-06-2025 ♍ कन्या : आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा खासकर आज पैसों से संबंधित काम करें उनका पूरा परिणाम आपको मिलने के योग हैं। संतान का मार्गदर्शन जरूर करें। आपको कुछ मौकों पर आत्मविश्वास की कमी हो सकती है लेकिन आप अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। आपके घर के कलह मिट जायेंगे। इसके विपरीत आपके व्यवसाय या कार्य क्षेत्र का समय उत्तम है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग तुला ( Libra)27-06-2025 ♎ तुला : यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एव सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। आप धर्मी बनेंगे और संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। आपको उधार या उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृश्चिक ( Scorpio)27-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला धनु ( Sagitarious)27-06-2025 ♑ धनु : आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। घर से निकलने से पहले बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग मकर (Capricorn)27-06-2025 ♑ मकर : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग कुंभ (Aquarius)27-06-2025 ♒ कुंभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है। इससे पूरा दिन आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर

चलता हुआ कामकाज बंद होना या परिवार में कलह होना Chalta hua kamkaj band hona ya parivar me kalaha hona

चलता हुआ कामकाज बंद या परिवार में कलह होना काफी सारे लोगों की यह समस्या है कि रोज़गार के साधन बार बार बदलने पड़ते हैं, नौकरी करते हुए आस पास के लोगों की वजह से तनाव और घुटन का अनुभव करते है, कई बार बाॕस या अन्य अधिकारी वर्ग के लोगों से परेशानी होती है और कई बार नौकरी में लम्बे समय तक उनकी तरक्की रुकी रहती है और कुछ ऐसी ही समस्या दूकान, कारोबार करने वालो के साथ होती है कि शुरू शुरू के 6, 8 महीने बहुत अच्छा कामकाज चलता है लेकिन बाद में कारोबार में मुनाफे की कमी होने लगती है या फिर दुकान, कारोबार या फैक्ट्री में आये दिन कुछ ना कुछ मशीनरी पर खर्च होता है जिसकी वजह से उनका खुद का आर्थिक लाभ कम होता है नौकरी कारोबार में ऐसी लम्बे समय तक समस्या सूर्य ग्रह की अशुभता से आती है और यदि सूर्य की शुभता के उपाय ना किये जाए तो अशुभता की यह स्थिति व्यक्ति को बेरोज़गारी की तरफ भी धकेल सकती है | सूर्य के अशुभ पहलु की बात करें तो जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर राहू का प्रभाव हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) परिवार के पालन पोषण की तरफ पिता का ध्यान नहीं होता | २) व्यक्ति के माता पिता के बीच झगड़े की स्थिति हमेशा बनी रहती है | ३) भौतिक सुख साधन या तरक्की करने का शौक पिता को नहीं होता | ४) सगे संबंधी और रिश्तेदारी में पिता का कोई सम्मान नहीं होता | ५) पिता की संगत नीच लोगों के साथ होती है | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को राहू प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) राहू की शांति के लिए शनिवार के दिन नारियल मंदिर में दान करना चाहिए, ऐसा 4 शनिवार तक करें | २) राहू की शांति के लिए सफाई कर्मचारी, जमादार को शनिवार के दिन नशे की कोई वस्तु दान करनी चाहिए, ऐसा 4 शनिवार तक करें | ३) राहू की शांति के लिए चांदी का नाग का जोड़ा, एक चांदी का सिक्का और कुजे में शहद घर के इशान कोन में दबा देना चाहिए | ४) राहू की शांति के लिए सिरहाने लाल कपड़े में सोंफ रख कर सोना चाहिए और इसको 40 दिन बाद बदल देना चाहिए | ५) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ६) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए | और जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर शनि का प्रभाव हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) घर के पुरुष सदस्यों का क्रोध उनके काबू में नहीं रहता जिस से झगड़े बढ़ते हैं | २) क्रोध वश गलत फैसले होने से परिवार में आर्थिक हानि होती है | ३) घर पुराना होता है और घर बनने में बाधा आती है | ४) विवाह योग्य संतान होने के बाद भी उसके लिए रिश्ते नहीं मिलते | ५) पिता को कोई ऐसी बीमारी होती है जिसके लिए लम्बे समय तक दवाई खानी पड़ती है | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को शनि प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में 2 लॉन्ग डाल कर घर की पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | २) शनि की शांति के लिए शनिवार के दिन 1 किलो काली साबुत उडद की दाल का दान मंदिर या गुरुद्वारे में करना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | ३) शनि की शांति के लिए सरसों के तेल में चेहरा देख कर उसका दान करना चाहिए, ऐसा 7 शनिवार तक करें | ४) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ५) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए | और जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य पर चंद्रमा का प्रभाव होता हो तो अशुभता के लक्ष्ण इस प्रकार हैं १) जातक के पिता को अकेले ही यात्रा करने का शौक होगा | २) जातक के पिता में झूठ बोलने, बातें छिपाने की आदत होगी | ३) जातक की माता को निंदा, रोक टोक करने की आदत होगी | ४) परिवार में भोजन या पुरानी बातों को लेकर झगड़े होते हैं | ५) जरूरत के समय परिवार के सदस्य एक दुसरे का साथ नहीं देते | यह पांच लक्ष्ण बताते हैं कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य को चंद्रमा प्रभावित कर रहा है और जिसकी वजह से उस व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है उपाय: १) चंद्रमा की शांति के लिए अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए | २) चंद्रमा की शांति के लिए 800 ग्राम दूध किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करना चाहिए, ऐसा 8 सोमवार तक करें | ३) चंद्रमा की शांति के लिए घर में कुछ गमले में पौधे लगाने चाहिए या फिर शाम के समय पार्क में टहलना चाहिए | ४) सूर्य की मजबूती के लिए 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, ऐसा 7 रविवार तक करें | ५) सूर्य की मजबूती के लिए ताम्बे का सूर्य बनवा कर लाल धागे में गले में धारण करना चाहिए |

Translate »