गुरु गोचर – सिंह राशि Jupiter Transit Leo Zodiac

गुरु गोचर 2025 – Jupiter Transit 2025

सिंह राशि फल कथन वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को सबसे शुभ और अच्छा फल प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को शिक्षा, बुद्धि, ज्ञान, संतान, विवाह, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। यह कर्क राशि में उच्च के जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं। गुरु साल 2025 में राशि परिवर्तन कर रहे है। जहां पर ये वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए बुध की राशि मिथुन में गोचर कर रहे है।

सबसे खास बात इस बार यह है कि गुरु साल 2025 में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। साल 2025 में सबसे पहले गुरु 14 मई को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, फिर अक्तूबर माह में कर्क राशि में और साल के अंत में एक बार फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग गणना के अनुसार 14 मई 2025 को सबसे पहले गुरु वृषभ राशि से निकलकर सुबह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 में रात को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वक्री अवस्था में रहते हुए 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में फिर से प्रवेश करेंगे।

देवगुरु साल 2025 में मिथुन राशि में प्रवेश करने के साथ अतिचारी होंगे।सिंह राशि राशिचक्र की पांचवी राशि होती है। सिंह राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। साल 2025 में गुरु का मिथुन राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए एकादश भाव में होंगे। एकादश भाव इच्छापूर्ति और आमदनी का माना जाता है। गुरु के गोचर से आपको जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त के योग बन रहे हैँ। आपके जीवन से आर्थिक चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म होकर धन प्राप्ति की तरफ बढ़ेगा। एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन लाभ के मौके बनेंगे। इसके अलावा आपको अचानक धन लाभ के तरह-तरह के योग बनेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह तय हो सकते हैं। साल 2025 में गुरु एकादश भाव में रहते हुए गुरु की दृष्टी तृतीय, पंचम और सप्तम भाव पर रहेगी। शिक्षा और संतान के नजरिए से साल 2025 सुखद बदलाव की तरफ संकेत दे रहा है।

उपाय :- गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।

Enable Notifications OK No thanks