Enable Notifications OK No thanks

गुरु गोचर : कर्क राशि Cancer Jupiter Transit

गुरु गोचर – कर्क राशि Cancer Jupiter Transit 2025

गुरु गोचर 2025 – Jupiter Transit 2025

कर्क राशि भविष्यवाणी साल 2025 में गुरु का महाराशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह वैवाहिक जीवन, संतान, विद्या और गुरु के कारक ग्रह हैं। गुरु ग्रह की शुभ द्दष्टि पड़ने से कार्यों में सफलताएं प्राप्त होती हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और इन्हे तीन द्दष्टियां प्राप्त हैं पंचम, सप्तम और नवम। गुरु की द्दष्टि जिन भावों में पड़ती है उनके फलों में अच्छी बढ़ोतरी हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को संपन्न करते हुए बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर कर रहे है। देवगुरु का गोचर करीब 13 महीनों के बाद होता है जो शनि के बाद दूसरे धीमे ग्रह हैं। गुरु के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु गोचर का कैसा प्रभाव रहेगा। गुरु करीब 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। साल 2025 में गुरु 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 11 नवंबर 2025 को गुरु महाराज कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे फिर इसी वक्री अवस्था में रहते हुए 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में एक बार फिर से प्रवेश करेंगे। 09 जून को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे फिर 9 जुलाई 2025 को उदय होंगे।

वर्ष 2025 में गुरु का गोचर आपके लिए द्वादश भाव में होगा। कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का द्वादश भाव व्यय, खर्च और आध्यात्म को दर्शाता है। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में परिवर्तन करने पर इनकी शुभ द्दष्टि आपक चौथे, छठे और अष्टम भाव पर होगी। साल 2025 में गुरु आपके द्वादश भाव में प्रवेश करने पर धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। इस दौरान धार्मिक यात्राओं का योग भी बनेगा। इसके अलावा परिवार के सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। उत्तम शिक्षा, सुख-शाांति और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय :- पीले फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top