
जन्मकुंडली मे स्थित ग्रह अशुभ कारक देते है तब उनका निदान करना जरुरी होता है |
आप अपनी राशि अनुसार, राशि स्वामी ग्रह को जाने और अपनी राशि के स्वामी ग्रह का उपाय करके या आपकी जन्म कुंडली में स्थित पीडित ग्रहों के उपाय करके दुष्प्रभावो से बच सकते है |
सूर्य ग्रह दोष:
इस ग्रह के दोष से पेट, आँख, हृदय का रोग हो सकता है | यह सरकारी और मानहानि हानि देने वाला करक है |
उपाय :प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य नमस्कार करे,सुर्याष्टकम् का पाठ करे, सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करे | जरुरतमंद को गेहूँ और गूड का दान करे |
चन्द्र ग्रह दोष :
चन्द्र दोष के कारण मन मे अशांति रहती है, माता के साथ मतभेद होते है,कभी-कभी मानसिक स्थिति खराब हो जाती है |
उपाय :चन्द्र दोष से बचने के लिए सोमवार को शिव पूजा करे | शिव मंत्र जैसे ॐ नमः शिवाय और महामृत्युञ्जय मंत्र का जप करे | सोमवार को सफेद चीजो जैसे दूध दही चावल आदि का दान करे | ॐ सोम सोमाय नमः का 108 बार असली रुद्राक्ष की माला से जप करे |
मंगल ग्रह दोष :
जिसे मंगल दोष होता है उसे गुस्सा अधिक आना , चिढचिड़ापन स्वभाव हो जाता है | मंगल रक्त सम्बन्धी बीमारी , उच्च रक्तचाप देने वाला है |
उपाय :लाल रंग की माला से ॐ अं अंगारकाय नमः का सही विधि से मंत्र जप करे | हनुमान जी के मंत्र और हनुमान चालिसा का पाठ भी शुभ माना जाता है |
बुध ग्रह दोष :
बुध ग्रह के दोष के कारण वाणी कठोर रहती है,पढ़ाई मे समस्या रहती है,बहन,बुआ के साथ मतभेद हो जाते है,व्यवसाय मे नुकसान का सामना करना पड सकता है |
उपाय : ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र जप करे | भगवान गणेश की स्तुति करे और बुधवार को गणेश को दुर्वा चढ़ए | गौ माँ को सुबह हरी घास खिलाये |
गुरु ग्रह दोष:
गुरु ग्रह के दोष के कारण मोटापे का शिकार हो सकते है,शिक्षा प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है,मान-सम्मान मे कमी हो सकती है |
उपाय : अपने सिर पर केसर का तिलक लगाये | हल्दी की गाँठ जेब में रखे | केले , पीली दाल , पीले वस्त्रो का गुरूवार को दान करे | गुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करे |
शुक्र ग्रह दोष:
शुक्र ग्रह के दोष के कारण वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है,दरिद्रता का सामना करना पड सकता है,संतान प्राप्ति में बाधा |
उपाय : शुक्र देव के मन्त्र का जप करे | माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे | उन्हें कमल के पुष्प अर्पित करे | गरीब बच्चो को खाना खिलाये |
शनि ग्रह दोष :
इस ग्रह के कारण काम बहुत ही धीरे धीरे होते है | घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है | अकस्मात दुर्घटना हो सकती है |
उपाय : पीपल के पेड के नीचे शनिवार की शाम को सरसो के तेल का दिपक प्रज्वलित करे, नौकर,मजदूरों को यथाशक्ति दान करे, मामा-चाचा से लडाई-झगडा ना करे,कभी झुठी गवाही ना दे, शनिवार के दिन पीपल के पेड की परिक्रमा करके शनि मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर जाप करे |
राहु ग्रह दोष:
यह शत्रु बढ़ाने वाला है | अचानक दुर्घटना कराने वाला ग्रह है | यह दिमाग के संतुलन को बिगाड़ देता है |
उपाय :ॐ रं राहवे नमः मंत्र का जप करे | बहते पाने में दूध और कोयले को बहाए | हनुमान जी के 12 नाम पढ़े और सुन्दरकाण्ड का पाठ करे |
केतु ग्रह दोष :
यह चर्म रोग, मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता लाने वाला कारक है | यह शत्रुता बढ़ाने वाला ग्रह दोष है |
उपाय :काले तिल का दान करे | हनुमान जी को चोला चढ़ाये | मंदिर में झंडा दान करे |
1 Comment
Surendra · July 5, 2025 at 10:00 pm
Very good and Useful information