Enable Notifications OK No thanks
May 20, 2025

गुरु ग्रह गोचर – मेष राशि Jupiter Transit

गुरु गोचर – मेष राशि Jupiter Transit Aries Zodiac

गुरु गोचर 2025 – Jupiter Transit 2025

मेष राशि फलादेश साल 2025 में गुरु का महाराशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह वैवाहिक जीवन, संतान, विद्या और गुरु के कारक ग्रह हैं। गुरु ग्रह की शुभ द्दष्टि पड़ने से कार्यों में सफलताएं प्राप्त होती हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और इन्हे तीन द्दष्टियां प्राप्त हैं पंचम, सप्तम और नवम। गुरु की द्दष्टि जिन भावों में पड़ती है उनके फलों में अच्छी बढ़ोतरी हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को संपन्न करते हुए बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर कर जाएंगे। देवगुरु का गोचर करीब 13 महीनों के बाद होता है जो शनि के बाद दूसरे धीमे ग्रह हैं। गुरु के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु गोचर का कैसा प्रभाव रहेगा। गुरु करीब 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। साल 2025 में गुरु 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 11 नवंबर 2025 को गुरु महाराज कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे फिर इसी वक्री अवस्था में रहते हुए 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में एक बार फिर से प्रवेस करेंगे। 09 जून को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे फिर 9 जुलाई 2025 को उदय होंगे।

राशिचक्र की पहली राशि मेष में गुरु नवम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। नवम भाव भाग्य और धर्म का जबकि द्वादश भाव व्यय का माना जाता है। साल 2025 में गुरु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। गुरु बृहस्पति आपके तीसरे भाव में विराजमान होकर सप्तम, नवम और एकादश भाव पर अपनी शुभ द्दष्टि डालेंगे। गुरु के साल 2025 में राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर रहने वाली है। भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साल 2025 में धार्मिक यात्राएं ज्यादा होंगी। व्यापार में तरक्की और धन लाभ के अच्छे योग होंगे। देवगुरु की शुभ द्दष्टि होने से बिजनेस में तरक्की, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, कार्य में सफलता और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिन लोगों का विवाह अभी नहीं उनका साल 2025 में विवाह हो सकता है।

उपाय :- बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए पीली वस्तुओं का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »