Enable Notifications OK No thanks

शुक्रवार के उपाय Shukravar ke Upay

Friday Remedies

शुक्रवार का दिन सुंदरता और आकर्षण से संबंधित है। शुक्र ग्रह की इष्ट देवी माता लक्ष्मी हैं। इस नाते साज सजावट के कार्य, मित्रों से मिलना, वो सभी कार्य या रिश्ते जो हमारे जीवन में सुख लेकर आते हैं, उनकी शुरुआत शुक्रवार के दिन करनी चाहिए।

वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार का समान, रत्न आदि की खरीदारी शुक्रवार के दिन करें।

किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे कि शिक्षा प्राप्ति की शुरुआत, नए कामकाज, सांझीदारी में किसी कार्य की शुरुआत या फिर शादी विवाह भी शुक्रवार के दिन हो सकते हैं।

अपने करीबी मित्रों के साथ समय बिताना, महिलाओं की मदद करना, अपने किसी खास को उपहार देने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ होता है।

आप कुछ सीखना चाहते हैं लेकिन वो विषय समझ ना आ रहा हो, किसी भी तरह की गहराई और रिसर्च के विषयों को शुक्रवार के दिन सीखने समझने से आप जल्दी सीख पाओगे।

किसी भी तरह की घरेलू सामान की खरीदारी जैसे कि कपड़े धोने की मशीन, बेड, अलमारी, फ्रिज, वाहन की खरीदारी शुक्रवार के दिन करें।

किसी भी तरह का श्रृंगार का सामान, या फिर घर में सजावट के लिए रखने वाली चीजों या फिर झाड़ू की खरीदारी शुक्रवार के दिन करें।

पेड़ पौधे लगाना, भोजन संबंधी दान पुण्य, किसी की मदद के कार्य शुक्रवार के दिन करें।

किसी भी तरह की यात्रा या मनोरंजन के कार्यो के लिए, नए रिश्ते जोड़ने के लिए, gym, yoga, meditation की शुरुआत के लिए शुक्रवार का दिन शुभकारी होता है।

क़र्ज़ लेना या फिर क़र्ज़ देना दोनों तरह के कार्य इस दिन ना करें।

प्रापर्टी या घर की खरीदारी या प्रापर्टी या घर बेचने का कार्य इस दिन ना करें।

किसी से दूर जाना, रिश्ता तोड़ना या फिर झगड़े , कोर्ट केस जैसे कार्य इस दिन ना करें।

चीज़ों को तोड़ने के कार्य या फिर इन में काम आने वाली चीज़े जैसे कि हथियार, छुरी, कटर, कैंची की खरीदारी इस दिन ना करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top