आपकी बीमारी बताएगी कोनसा ग्रह खराब है

यदि 40 की उम्र से पहले ही आपको चश्मा लग गया है तो यह सूर्य ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

सूर्य ग्रह की खराबी से व्यक्ति को रोज़गार और आमदनी संबंधी समस्या आती है |

उपाय के तौर पर सूर्य की शुभता के लिए रविवार के दिन 700 ग्राम आटा मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 7 रविवार तक करें |

यदि आपको घबराहट और मानसिक तनाव के अनुभव होते हैं तो यह चन्द्र ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

चंद्रमा की खराबी से व्यक्ति के प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के सुख प्रभावित होते हैं |

उपाय के तौर पर चंद्रमा की शुभता के लिए सोमवार के दिन 800 ग्राम दूध मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 8 सोमवार तक करें |

यदि आपकी बुद्धि भ्रमित रहती है किसी कार्य को करने का आत्म विश्वास नहीं होता तो यह मंगल ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

मंगल की खराबी से व्यक्ति के सगे संबंधियों के साथ रिश्ते प्रभावित होते हैं |

उपाय के तौर पर मंगल की शुभता के लिए मंगलवार के दिन 400 ग्राम लड्डू, हलवा या कोई भी मीठी वस्तु मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 4 मंगलवार तक करें |

यदि आपको चमड़ी के रोग परेशान करते हैं, बालो संबंधी समस्या रहती है तो यह बुध ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

बुध ग्रह की खराबी से व्यक्ति का चलता हुआ कारोबार बंद हो जाता है |

उपाय के तौर पर बुध की शुभता के लिए बुधवार के दिन 1200 ग्राम साबुत हरी मुंग मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 12 बुधवार तक करें |

यदि आपका पेट हमेश खराब रहता है, लीवर की खराबी से पैरों में सुजन भी आती है तो यह गुरु ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

गुरु ग्रह की खराबी से व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता |

उपाय के तौर पर गुरु की शुभता के लिए गुरूवार के दिन 1 किलो चने की दाल मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 10 गुरूवार तक करें |

यदि आपको कोई हार्मोन्स संबंधी समस्या है, गुप्त रोग है तो यह शुक्र ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

शुक्र ग्रह की खराबी से व्यक्ति के संतान संबंधी सुख प्रभावित होते हैं |

उपाय के तौर पर शुक्र ग्रह की शुभता के लिए 600 ग्राम दही का दान मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 6 शुक्रवार तक करें |

यदि आपको हमेशा आलस रहता है, कमर और जोड़ों के दर्द परेशान करते हैं तो यह शनि ग्रह की खराबी का लक्ष्ण है |

शनि ग्रह की खराबी से व्यक्ति के पास आमदनी का कोई साधन नहीं रहता वह बेरोजगार हो जाता है |

उपाय के तौर पर शनि ग्रह की शुभता के लिए 1 किलो साबुत उड़द की दाल का दान मंदिर या गुरुद्वारे में देना चाहिए, यह उपाय 7 शनिवार तक करें |