Enable Notifications OK No thanks

Author name: Divam Astro World

today

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (10-07-2025) गुरुवार,Thursday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)10-07-2025 ♈ मेष : कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलम्ब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: मोर नीला वृष (Tauras)10-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन (Gemini)10-07-2025 ♊ मिथुन : आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। दिन के दूसरे प्रहर में तनाव और बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में अधीनस्थ प्रसन्न रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद कर्क (Cancer)10-07-2025 ♋ कर्क : आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह (Leo_)10-07-2025 ♌ सिंह : परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल होंगे। जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे कुछ सकारात्मक विकास देखेंगे। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उन्हें अधिक स्थापित करने में मदद करेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या (Vergo)10-07-2025 ♍ कन्या : आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे।आप हर संभव जरूरतमंद की मदद की कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा के मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नीला रंग तुला (Libra)10-07-2025 ♎ तुला : आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। उन्नति होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)10-07-2025 ♏ वृश्चिक : पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा धनु (Sagitarious)10-07-2025 ♑ धनु : आपके प्रभाव का दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेंगे, जो लंबे समय में फायदेमंद सिद्ध होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी या चर्चा के माध्यम से आप आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगें। वित्तीय क्षेत्र में वांछित लाभ होगा। आप शेयर बाजार वाहन, संपत्ति या बचत योजनाओं में निवेश पर विचार करेंगे। कुछ जरूरी खर्च टल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का लाल मकर (Capricorn)10-07-2025 ♑ मकर : आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)10-07-2025 ♒ कुंभ : आज भूमि व भवन संबंधी कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी का आपके कार्य में

आज का दैनिक राशिफल Rashifal Read Post »

today

आज का पंचांग Daily Panchang

— 🌄 सूर्योदय एवं चन्द्रोदय 🌄 — सूर्योदय – 05:31 चन्द्रोदय – 19:20 सूर्यास्त – 19:22 चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं — पञ्चाङ्ग — तिथि – पूर्णिमा – 02:06, जुलाई 11 तक योग – इन्द्र – 21:38 तक वार – गुरुवार पक्ष – शुक्ल पक्ष नक्षत्र – पूर्वाषाढा – पूर्ण रात्रि तक करण – विष्टि – 13:55 तक — 🌙 चन्द्र मास एवं सम्वत 🌙 — शक सम्वत – 1947 विश्वावसु विक्रम सम्वत – 2082 कालयुक्त गुजराती सम्वत – 2081 नल चन्द्रमास – आषाढ़ – पूर्णिमान्त — राशि तथा नक्षत्र — चन्द्र राशि – धनु सूर्य राशि – मिथुन सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु सूर्य नक्षत्र पद – पुनर्वसु नक्षत्र पद – पूर्वाषाढा – 11:09 तक — ऋतु और अयन — द्रिक ऋतु – वर्षा वैदिक ऋतु – ग्रीष्मद्रिक अयन – दक्षिणायण वैदिक अयन – उत्तरायण दिनमान – 13 घण्टे 51 मिनट्स 26 सेकण्ड्स रात्रिमान – 10 घण्टे 09 मिनट्स 02 सेकण्ड्स मध्याह्न – 12:26 — अन्य कैलेंडर — कलियुग – 5126 वर्ष कलि अहर्गण – 1872401 दिन जूलियन दिनाङ्क – जून 27, 2025 सीई राष्ट्रीय नागरिक दिनाङ्क – आषाढ़ 19, 1947 शक राष्ट्रीय निरयण दिनाङ्क – आषाढ़ 26, 1947 शक लाहिरी अयनांश – 24.220338 राटा डाई – 739442 जूलियन दिन – जून 27, 2025 सीई संशोधित जूलियन दिन – 60866 दिन — शुभ समय — ब्रह्म मुहूर्त – 04:10 से 04:50प्रातः सन्ध्या – 04:30 से 05:31 अभिजित मुहूर्त – 11:59 से 12:54 विजय मुहूर्त – 14:45 से 15:40 गोधूलि मुहूर्त – 19:21 से 19:41 सायाह्न सन्ध्या – 19:22 से 20:23 अमृत काल – 00:55, जुलाई 11 से 02:35, जुलाई 11 निशिता मुहूर्त – 00:06, जुलाई 11 से 00:47, जुलाई 11 — अशुभ समय — राहुकाल – 14:10 से 15:54 यमगण्ड – 05:31 से 07:15 आडल योग – पूरे दिन दुर्मुहूर्त – 10:08 से 11:03 गुलिक काल – 08:59 से 10:43 वर्ज्य – 14:52 से 16:33 भद्रा – 05:31 से 13:55 बाण – चोर – 10:38 से पूर्ण रात्रि तक — पंचक रहित — शुभ मुहूर्त – 05:31 से 06:03रोग पञ्चक – 06:03 से 08:23 शुभ मुहूर्त – 08:23 से 10:40 मृत्यु पञ्चक – 10:40 से 12:57 अग्नि पञ्चक – 12:57 से 15:16 शुभ मुहूर्त – 15:16 से 17:35 रज पञ्चक – 17:35 से 19:39 शुभ मुहूर्त – 19:39 से 21:21 चोर पञ्चक – 21:21 से 22:49 शुभ मुहूर्त – 22:49 से 00:13, जुलाई 11 शुभ मुहूर्त – 00:13, जुलाई 11 से 01:49, जुलाई 11 चोर पञ्चक – 01:49, जुलाई 11 से 02:06, जुलाई 11 शुभ मुहूर्त – 02:06, जुलाई 11 से 03:44, जुलाई 11रोग पञ्चक – 03:44, जुलाई 11 से 05:31, जुलाई 11 — उदय लग्न — मिथुन – 03:48 से 06:03 कर्क – 06:03 से 08:23 सिंह – 08:23 से 10:40 कन्या – 10:40 से 12:57 तुला – 12:57 से 15:16 वृश्चिक – 15:16 से 17:35 धनु – 17:35 से 19:39 मकर – 19:39 से 21:21 कुम्भ – 21:21 से 22:49 मीन – 22:49 से 00:13, जुलाई 11 मेष – 00:13, जुलाई 11 से 01:49, जुलाई 11 वृषभ – 01:49, जुलाई 11 से 03:44, जुलाई 11

आज का पंचांग Daily Panchang Read Post »

today, ब्लॉग Blogs

गुरुपूर्णिमा Gurupurnima

सभी देशवासियों को गुरुपूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जयंती की असीम एवं हार्दिक शुभकामनाएं………..! हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाये जाने का विधान है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन महान गुरु महर्षि वेदव्यास जिन्होंने ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना की उनका जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन गुरु पूजन करने का खास महत्व है। साथ ही इस शुभ अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।जहां इस दिन को वेद व्यास जी की जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं लोग गुरु पूजन करते हैं। साथ ही गुरु को उपहार में फल, वस्त्र और मिष्ठान देते हैं। वहीं इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा घर पर कराना शुभ रहता है। गुरु पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व- गुरु पूर्णिमा २०२५ तिथि-ज्योतिष पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत १० जुलाई को रात ०१ बजकर ३७ मिनट पर होगी और अगले दिन यानी ११ जुलाई रात को ०२ बजकर ०७ मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार से १० जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा २०२५ शुभ मुहूर्त -ब्रह्म मुहूर्त- सुबह ४:१०-४:५० बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- सुबह ११:५९- १२:५४ बजे तक। विजय मुहूर्त- दोपहर १२:४५- ०३:४० बजे तक। गोधूलि मुहूर्त- शाम ०७:२१- ०७:४१ बजे तक। गुरु पूर्णिमा का महत्व-गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं को नमन किया जाता है। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन मास प्रारंभ हो जाता है, जिसका उत्तर भारत में बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर गुरु पूर्णिमा के पर्व को मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास ने कई वेदों और पुराणों की रचना की । इस खास अवसर पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेद व्यास जी की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व है। वहीं गुरु की हमारे जीवन में महत्व को समझाने के लिए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं और उनका आर्शीवाद लेते हैं। ।। श्री गुरुवे नमः ।।

गुरुपूर्णिमा Gurupurnima Read Post »

today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (09-07-2025) बुधवार,Wednesday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)09-07-2025 ♈ मेष : आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में आयी आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय नेत्र संबंधी सलाह लेना श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष (Tauras)09-07-2025 ♉वृषभ : आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने सहयोग से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला मिथुन (Gemini)09-07-2025 ♊ मिथुन : आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा कर्क (Cancer)09-07-2025 ♋ कर्क : अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है। किसी भी तरह का निवेश पार्टनर की सलाह लेकर ही करें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा सिंह (Leo)09-07-2025 ♌ सिंह : आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कन्या (Vergo)09-07-2025 ♍ कन्या : आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग तुला (Libra)09-07-2025 ♎ तुला : आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। पुरानी बातों को भूलना भी जरूरी है। घर से बाहर निकल कर देखिए, दुनिया बहुत हसीन है। मस्ती करें और हर पल का लुत्फ उठाएं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक (Scorpio)09-07-2025 ♏ वृश्चिक : चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी हो सकती है। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों के रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु (Sagitarious)09-07-2025 ♑ धनु : आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे चमकाने में भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आप अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली प्राप्त करने के लिए नए नवीन उपाय खोज सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर (Capricorn)09-07-2025 ♑ मकर : आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। पर्स के चोरी होने का या गिर जाने का खतरा बना हुआ है। सोसाईटी में आज आपको पहले किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)09-07-2025 ♒ कुंभ : आज नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Rashifal Read Post »

today

आज का पंचांग Panchang

— 🌄 सूर्योदय एवं चन्द्रोदय 🌄 — सूर्योदय – 05:30 चन्द्रोदय – 18:28 सूर्यास्त – 19:22 चन्द्रास्त – 04:34, जुलाई 10 — पञ्चाङ्ग — तिथि – चतुर्दशी – 01:36, जुलाई 10 तक योग – ब्रह्म – 22:09 तक वार – बुधवार पक्ष – शुक्ल पक्ष नक्षत्र – मूल – 04:50, जुलाई 10 तक करण – गर – 13:11 तक — 🌙 चन्द्र मास एवं सम्वत 🌙 — शक सम्वत – 1947 विश्वावसु विक्रम सम्वत – 2082 कालयुक्त गुजराती सम्वत – 2081 नल चन्द्रमास – आषाढ़ – पूर्णिमान्त — राशि तथा नक्षत्र — चन्द्र राशि – धनु सूर्य राशि – मिथुन सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु सूर्य नक्षत्र पद – पुनर्वसु – 17:51 तक नक्षत्र पद – मूल – 09:41 तक — ऋतु और अयन — द्रिक ऋतु – वर्षा वैदिक ऋतु – ग्रीष्म द्रिक अयन – दक्षिणायण वैदिक अयन – उत्तरायण दिनमान – 13 घण्टे 52 मिनट्स 06 सेकण्ड्स रात्रिमान – 10 घण्टे 08 मिनट्स 21 सेकण्ड्स मध्याह्न – 12:26 — अन्य कैलेंडर — कलियुग – 5126 वर्ष कलि अहर्गण – 1872400 दिन जूलियन दिनाङ्क – जून 26, 2025 सीई राष्ट्रीय नागरिक दिनाङ्क – आषाढ़ 18, 1947 शक राष्ट्रीय निरयण दिनाङ्क – आषाढ़ 25, 1947 शक लाहिरी अयनांश – 24.220300 राटा डाई – 739441 जूलियन दिन – जून 26, 2025 सीई संशोधित जूलियन दिन – 60865 दिन — शुभ समय — ब्रह्म मुहूर्त – 04:09 से 04:50प्रातः सन्ध्या – 04:29 से 05:30 अभिजित मुहूर्त – कोई नहीं विजय मुहूर्त – 14:45 से 15:40 गोधूलि मुहूर्त – 19:21 से 19:41 सायाह्न सन्ध्या – 19:22 से 20:23 अमृत काल – 22:00 से 23:43 निशिता मुहूर्त – 00:06, जुलाई 10 से 00:47, जुलाई 10 रवि योग – 05:30 से 04:50, जुलाई 10 — अशुभ समय — राहुकाल – 12:26 से 14:10 यमगण्ड – 07:14 से 08:58 आडल योग – 04:50, जुलाई 10 से 05:31, जुलाई 10 विडाल योग – 05:30 से 04:50, जुलाई 10 गुलिक काल – 10:42 से 12:26 दुर्मुहूर्त – 11:59 से 12:54 वर्ज्य – 11:46 से 13:29 भद्रा – 01:36, जुलाई 10 से 05:31, जुलाई 10 गण्ड मूल – 05:30 से 04:50, जुलाई 10 बाण – रज – 09:28 तक — पंचक रहित — रज पञ्चक – 05:30 से 06:07 शुभ मुहूर्त – 06:07 से 08:27 चोर पञ्चक – 08:27 से 10:44 शुभ मुहूर्त – 10:44 से 13:01 रोग पञ्चक – 13:01 से 15:20 शुभ मुहूर्त – 15:20 से 17:39 मृत्यु पञ्चक – 17:39 से 19:43 अग्नि पञ्चक – 19:43 से 21:25 शुभ मुहूर्त – 21:25 से 22:52 रज पञ्चक – 22:52 से 00:17, जुलाई 10 अग्नि पञ्चक – 00:17, जुलाई 10 से 01:36, जुलाई 10 शुभ मुहूर्त – 01:36, जुलाई 10 से 01:53, जुलाई 10 रज पञ्चक – 01:53, जुलाई 10 से 03:48, जुलाई 10 शुभ मुहूर्त – 03:48, जुलाई 10 से 04:50, जुलाई 10 चोर पञ्चक – 04:50, जुलाई 10 से 05:31, जुलाई 10 — उदय लग्न — मिथुन – 03:52 से 06:07 कर्क – 06:07 से 08:27 सिंह – 08:27 से 10:44 कन्या – 10:44 से 13:01 तुला – 13:01 से 15:20 वृश्चिक – 15:20 से 17:39 धनु – 17:39 से 19:43 मकर – 19:43 से 21:25 कुम्भ – 21:25 से 22:52 मीन – 22:52 से 00:17, जुलाई 10 मेष – 00:17, जुलाई 10 से 01:53, जुलाई 10 वृषभ – 01:53, जुलाई 10 से 03:48, जुलाई 10

आज का पंचांग Panchang Read Post »

today

आज का पंचांग Panchang

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय सूर्योदय – 05:30 चन्द्रोदय – 17:33 सूर्यास्त – 19:23 चन्द्रास्त – 03:39, जुलाई 09 पञ्चाङ्ग — तिथि – त्रयोदशी – 00:38, जुलाई 09 तक योग – शुक्ल – 22:17 तक वार – मंगलवार पक्ष – शुक्ल पक्ष नक्षत्र – ज्येष्ठा – 03:15, जुलाई 09 तक करण – कौलव – 11:57 तक चन्द्र मास एवं सम्वत शक सम्वत – 1947 विश्वावसु विक्रम सम्वत – 2082 कालयुक्त गुजराती सम्वत – 2081 नल चन्द्रमास – आषाढ़ – पूर्णिमान्त राशि तथा नक्षत्र — चन्द्र राशि – वृश्चिक – 03:15, जुलाई 09 तक सूर्य राशि – मिथुन सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु सूर्य नक्षत्र पद – पुनर्वसु नक्षत्र पद – ज्येष्ठा – 07:45 तक ऋतु और अयन – द्रिक ऋतु – वर्षा वैदिक ऋतु – ग्रीष्मद्रिक अयन – दक्षिणायण वैदिक अयन – उत्तरायण दिनमान – 13 घण्टे 52 मिनट्स 45 सेकण्ड्स रात्रिमान – 10 घण्टे 07 मिनट्स 42 सेकण्ड्स मध्याह्न – 12:26 अन्य कैलेंडर कलियुग – 5126 वर्ष कलि अहर्गण – 1872399 दिन जूलियन दिनाङ्क – जून 25, 2025 राष्ट्रीय नागरिक दिनाङ्क – आषाढ़ 17, 1947 राष्ट्रीय निरयण दिनाङ्क – आषाढ़ 24, 1947 शकलाहिरी अयनांश

आज का पंचांग Panchang Read Post »

today

आज का राशिफल Rashifal

आज का राशिफल Aaj ka rashifal (08-07-2025) मंगलवार,Tuesday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries)08-07-2025 ♈ मेष : सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras)08-07-2025 ♉वृषभ : आज आपका मन आपको आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आज हर कदम पर जीवन में आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए आज सोच-विचार कर कुछ कर दिखाने का दिन है। आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन (Gemini)08-07-2025 ♊ मिथुन : कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। मोबाइल फ़ोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज़्यादा इस्तमाल से बचें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क (Cancer)08-07-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। शाम को परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा, कहीं घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ नया बदलाव लाने की सोचेंगे। बिजनेसमैन को आज किसी अटकी हुई डील पूरी होने से काफी फायदा हो सकता है। ठाकुर जी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं, सभी मुश्किलें समाप्त हो जायेंगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह (Leo)08-07-2025 ♌ सिंह : किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या (Vergo)08-07-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन पॉजिटिविटी से भरा रहेगा, आपकी सभी परेशानियों से आपको आज छुटकारा मिलेगा। आज इंजीनियर्स को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। आज किसी सगे संबंधी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माँ दुर्गा की पूजा करें, सभी दुःखों का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला (Libra)08-07-2025 ♎ तुला : आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक (Scorpio)08-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज किसी बात पर दोस्त के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। आज हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, अकारण वाहन का प्रयोग ना करें। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु (Sagitarious)08-07-2025 ♑ धनु : अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर (Capricorn)08-07-2025 ♑ मकर : आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुराने रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे, आपको सच्ची लगन से प्रयास करना होगा…कारोबारियों को आज अचानक कहीं से धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के आईटी के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी बड़ी कंपनी में जॉब का सुनहरा अवसर मिल सकता है। घर से बाहर निकलते समय पानी पी कर निकलें। गौरी-गणेश की पूजा करें, सभी दुःख दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कुंभ (Aquarius)08-07-2025 ♒ कुंभ : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से

आज का राशिफल Rashifal Read Post »

व्रत, पूजाविधि और विशेषताएं Method Of Worship

चातुर्मास Chaturmas

चातुर्मास – साधना, संयम और शुद्धि का काल देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक मास तक चलने वाला चातुर्मास सनातन संस्कृति में तप, व्रत, उपवास और आत्मशुद्धि का विशेष काल माना गया है.यह काल वर्षा ऋतु का होता है, जब संत-महात्मा एक स्थान पर रुककर साधना करते हैं और जनसामान्य को धर्मोपदेश देते हैं. चातुर्मास में आहार, आचरण और विचारों में संयम की परंपरा है, जो शरीर एवं मन दोनों की शुद्धि में सहायक होती है.वैज्ञानिक दृष्टि से यह काल पाचन तंत्र की शिथिलता का होता है, अतः व्रत-उपवास और सात्विकता स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं. सनातन संस्कृति की यह परंपरा ऋतु, प्रकृति और अध्यात्म के संतुलन की गूढ़ समझ को दर्शाती है. चातुर्मास्य व्रत की महिमा 06 जुलाई 2025 रविवार से चातुर्मास प्रारंभ। 6/7/2025 Chaturmas आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन उपवास करके मनुष्य भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ करे। एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करके मनुष्य जिस फल को पाता है, वही चातुर्मास्य व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त कर लेता है।इन चार महीनों में ब्रह्मचर्य का पालन, त्याग, पत्तल पर भोजन, उपवास, मौन, जप, ध्यान, स्नान, दान, पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं। व्रतों में सबसे उत्तम व्रत है – ब्रह्मचर्य का पालन। ब्रह्मचर्य तपस्या का सार है और महान फल देने वाला है। ब्रह्मचर्य से बढ़कर धर्म का उत्तम साधन दूसरा नहीं है। विशेषतः चतुर्मास में यह व्रत संसार में अधिक गुणकारक है।मनुष्य सदा प्रिय वस्तु की इच्छा करता है। जो चतुर्मास में अपने प्रिय भोगों का श्रद्धा एवं प्रयत्नपूर्वक त्याग करता है, उसकी त्यागी हुई वे वस्तुएँ उसे अक्षय रूप में प्राप्त होती हैं। चतुर्मास में गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता की प्राप्ति होती है। ताम्बूल का त्याग करने से मनुष्य भोग-सामग्री से सम्पन्न होता है और उसका कंठ सुरीला होता है। दही छोड़ने वाले मनुष्य को गोलोक मिलता है। नमक छोड़ने वाले के सभी पूर्तकर्म (परोपकार एवं धर्म सम्बन्धी कार्य) सफल होते हैं। जो मौनव्रत धारण करता है उसकी आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं करता। चतुर्मास में काले एवं नीले रंग के वस्त्र त्याग देने चाहिए। नीले वस्त्र को देखने से जो दोष लगता है उसकी शुद्धि भगवान सूर्यनारायण के दर्शन से होती है। कुसुम्भ (लाल) रंग व केसर का भी त्याग कर देना चाहिए। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि के योगनिद्रा में प्रवृत्त हो जाने पर मनुष्य चार मास अर्थात् कार्तिक की पूर्णिमा तक भूमि पर शयन करें । ऐसा करने वाला मनुष्य बहुत से धन से युक्त होता और विमान प्राप्त करता है, बिना माँगे स्वतः प्राप्त हुए अन्न का भोजन करने से बावड़ी और कुआँ बनवाने का फल प्राप्त होता है। जो भगवान जनार्दन के शयन करने पर शहद का सेवन करता है, उसे महान पाप लगता है। चतुर्मास में अनार, नींबू, नारियल तथा मिर्च, उड़द और चने का भी त्याग करें । जो प्राणियों की हिंसा त्याग कर द्रोह छोड़ देता है, वह भी पूर्वोक्त पुण्य का भागी होता है। चातुर्मास्य में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें । परनिंदा को सुनने वाला भी पापी होता है। परनिंदा महापापं परनिंदा महाभयं। परनिंदा महद् दुःखं न तस्याः पातकं परम्।। ‘परनिंदा महान पाप है, परनिंदा महान भय है, परनिंदा महान दुःख है और पर निंदा से बढ़कर दूसरा कोई पातक नहीं है।’ चातुर्मास्य व्रत की महिमा चातुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है। काँसे के बर्तनों का त्याग करके मनुष्य अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करे। अगर कोई धातुपात्रों का भी त्याग करके पलाशपत्र, मदारपत्र या वटपत्र की पत्तल में भोजन करे तो इसका अनुपम फल बताया गया है। अन्य किसी प्रकार का पात्र न मिलने पर मिट्टी का पात्र ही उत्तम है अथवा स्वयं ही पलाश के पत्ते लाकर उनकी पत्तल बनाये और उससे भोजन-पात्र का कार्य ले। पलाश के पत्तों से बनी पत्तल में किया गया भोजन चन्द्रायण व्रत एवं एकादशी व्रत के समान पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।प्रतिदिन एक समय भोजन करने वाला पुरुष अग्निष्टोम यज्ञ के फल का भागी होता है। पंचगव्य सेवन करने वाले मनुष्य को चन्द्रायण व्रत का फल मिलता है। यदि धीर पुरुष चतुर्मास में नित्य परिमित अन्न का भोजन करता है तो उसके सब पातकों का नाश हो जाता है और वह वैकुण्ठ धाम को पाता है। चतुर्मास में केवल एक ही अन्न का भोजन करने वाला मनुष्य रोगी नहीं होता।जो मनुष्य चतुर्मास में केवल दूध पीकर अथवा फल खाकर रहता है, उसके सहस्रों पाप तत्काल विलीन हो जाते हैं।पंद्रह दिन में एक दिन संपूर्ण उपवास करने से शरीर के दोष जल जाते हैं और चौदह दिनों में तैयार हुए भोजन का रस ओज में बदल जाता है। इसलिए एकादशी के उपवास की महिमा है। वैसे तो गृहस्थ को महीने में केवल शुक्लपक्ष की एकादशी रखनी चाहिए, किंतु चतुर्मास की तो दोनों पक्षों की एकादशियाँ रखनी चाहिए।जो बात करते हुए भोजन करता है, उसके वार्तालाप से अन्न अशुद्ध हो जाता है। वह केवल पाप का भोजन करता है। जो मौन होकर भोजन करता है, वह कभी दुःख में नहीं पड़ता। मौन होकर भोजन करने वाले राक्षस भी स्वर्गलोक में चले गये हैं। यदि पके हुए अन्न में कीड़े-मकोड़े पड़ जायें तो वह अशुद्ध हो जाता है। यदि मानव उस अपवित्र अन्न को खा ले तो वह दोष का भागी होता है। जो नरश्रेष्ठ प्रतिदिन ‘ॐ प्राणाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा’ – इस प्रकार प्राणवायु को पाँच आहुतियाँ देकर मौन हो भोजन करता है, उसके पाँच पातक निश्चय ही नष्ट हो जाते हैं।चतुर्मास में जैसे भगवान विष्णु आराधनीय हैं, वैसे ही ब्राह्मण भी। भाद्रपद मास आने पर उनकी महापूजा होती है। जो चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे खड़ा होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करता है, उसकी बुद्धि बढ़ती है।चतुर्मास सब गुणों से युक्त समय है। इसमें धर्मयुक्त श्रद्धा से शुभ कर्मों का अनुष्ठान करना चाहिए। सत्संगे द्विजभक्तिश्च गुरुदेवाग्नितर्पणम्। गोप्रदानं वेदपाठः सत्क्रिया सत्यभाषणम्।। गोभक्तिर्दानभक्तिश्च सदा धर्मस्य साधनम्। सत्संग, भक्ति, गुरु, देवता और अग्नि का तर्पण, गोदान, वेदपाठ, सत्कर्म, सत्यभाषण, गोभक्ति और दान में प्रीति – ये सब सदा धर्म के साधन हैं। ’देवशयनी एकादशी से देवउठी एकादशी तक उक्त धर्मों का साधन एवं नियम महान फल देने वाला है। चतुर्मास

चातुर्मास Chaturmas Read Post »

today

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (07-07-2025) सोमवार,Monday Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष( Aries) 07-07-2025 ♈ मेष : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। कोई ऐसा जिसपर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन ज़रूरी है लेकिन अगर आप ग़ुस्से में कोई क़दम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृष (Tauras) 07-07-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। कई दिनों से गाड़ी खरीदने में आ रही पैसों की समस्या भी आज खत्म हो सकती है। हालांकि आज अपने वॉलेट को समय-समय पर चेक करते रहें, वरना कहीं मिस प्लेस भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया है। करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। सूर्य देव को रोज़ सुबह हाथ जोड़कर प्रणाम करें, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन ( Gemini) 07-07-2025 ♊ मिथुन : चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क ( Cancer) 07-07-2025 ♋ कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे, साथ ही नये काम को शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आज आप टी।वी। खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं। इसके अलावा विवाहितों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है । जीवनसाथी को आइक्रीम खिलाएगें तो रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। गौरी-गणेश को भोग लगाएँ, सभी दुःख दूर होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग सिंह( Leo) 07-07-2025 ♌ सिंह : तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या( Vergo) 07-07-2025 ♍ कन्या : आज का दिन आपके लिये अच्छा है। आज कोई करीबी आपके विचारों को जीवनसाथी के प्रति विचलित कर सकता है। बेहतर होगा आप दूसरों की राय को नजरअंदाज कर दें। परिवार में समय अधिक देने से पारिवारिक जीवन आनन्दमय हो जाएगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए भी आज कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग तुला( Libra) 07-07-2025 ♎ तुला : ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला वृश्चिक( Scorpio) 07-07-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आज काम ज्यादा होने की वजह थोड़ी थकान रहेगी। लेकिन शाम को बच्चों के साथ टाइम बिताने से थकान से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज पुरानी जमीन को बेचने पर उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: लाल रंग धनु ( Sagitarious) 07-07-2025 ♑ धनु : ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: लाल रंग मकर( Capricorn) 07-07-2025 ♑ मकर : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। सफलता जरूर हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे, इसके लिए माइंड में आये नये विचार आपको सहारा दे सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदने की सोच रहे हैं तो

आज का दैनिक राशिफल Rashifal Read Post »

Translate »
Scroll to Top