Enable Notifications OK No thanks

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (25-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष (Aries) 25-06-2025 ♈ मेष : आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग वृष ( Tauras) 25-06-2025 ♉वृषभ : आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग मिथुन (Gemini) 25-06-2025 ♊ मिथुन : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क( Cancer) 25-06-2025 ♋ कर्क : आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बच्चों का आज होमवर्क पूरा न होने पर ट्यूशन टीचर्स से थोड़ी डांट पड़ सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर सभी मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। आज के दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दु:खों का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: मोर नीला सिंह(Leo) 25-06-2025 ♌ सिंह : आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: लाल रंग कन्या (Vergo) 25-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स को बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। अगर किसी मित्र से आपकी पहले अनबन हुई है, तो आज फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में पिकनिक के लिए जाएंगे। मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी समस्याओं का निवारण होगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का हरा तुला(Libra) 25-06-2025 ♎ तुला : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: पीला रंग वृश्चिक ( Scorpio) 25-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन यात्रा में बीतेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गेरू रंग धनु (Sagitarious) 25-06-2025 ♑ धनु : सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: गहरा हरा मकर (Capricorn) 25-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबीलियत को देखकर कई लोग प्रभावित होंगे। घर में रखे पुराने टीवी या फ्रिज को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैस मिल सकते हैं। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग कुंभ ( Aquarius) 25-06-2025 ♒ कुंभ : अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope – मेष (Aries) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी। एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें। कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- वृषभ (Tauras) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक वृषभ राशि के जातकों को जून के इस सप्ताह में “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में धीमी प्रगति और अपेक्षाकृत कम लाभ होता नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल उम्मीद से कुछ कम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों ही मोर्चों पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से समय पर मदद अथवा समर्थन न मिल पाने पर मन दुखी रह सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना चाहिए और भावना में बहकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- मिथुन(Gemini) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- कर्क (Cancer) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे। संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है। साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope- सिंह( Leo) 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूलता नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जो भी

आज का दैनिक राशिफल Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal (21-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष21-06-2025 ♈ मेष : सेहत बढ़िया रहेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: लाल रंग वृष 21-06-2025 ♉वृषभ : आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम में मित्र का सहारा ले सकते हैं। आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी।।छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मिथुन 21-06-2025 ♊ मिथुन : किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: गुलाब रंग कर्क 21-06-2025 ♋ कर्क : आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आज इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे। आज आपके जीवन में छुपे हुए किसी पुराने रहस्य का खुलासा हो सकता है, जिससे आपको आनन्द की अनुभूति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, दिन अच्छा जाएगा। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला सिंह 21-06-2025 ♌ सिंह : ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग कन्या21-06-2025 ♍ कन्या : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके काममें थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, रूके हुए काम पूरे हो जायेगें। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा तुला 21-06-2025 ♎ तुला : अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृश्चिक 21-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। आज अगर इस राशि के विवाहित पुरूष जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करते हैं, तो उनके संबंधों में चार गुना इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलर वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज माता-पिता को कुछ अच्छा-सा उपहार दे सकते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाएँ, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा लाल धनु 21-06-2025 ♑ धनु : आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला मकर 21-06-2025 ♑ मकर : आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है साथ ही आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आज छोटे भाई-बहन को पेंटिंग गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कुंभ 21-06-2025 ♒ कुंभ : अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (20-06-2025) Daily Rashifal,Daily Horoscope मेष20-06-2025 ♈ मेष : आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग : हल्का पीला वृष 20-06-2025 ♉वृषभ : आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरूरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जाएगा। इस राशि के डाक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आपको कई सारे निमंत्रण मिलेंगे। सभी तो नहीं लेकिन समयानुसार दो-चार समारोह को अटैंड कर लेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आएगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं, तो तरक्की की नई उंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिए सुबह वॉक पर जाएं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 6 भाग्यशाली रंग : गहरा नीला मिथुन 20-06-2025 ♊ मिथुन : आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 2 भाग्यशाली रंग : हल्का पीला कर्क 20-06-2025 ♋ कर्क : आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में थोड़ी अड़चने आएंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से डांट सुननी पड़ सकती है। हो सकें तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फिज़ूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या : 7 भाग्यशाली रंग : हल्का हरा सिंह 20-06-2025 ♌ सिंह : बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कन्या20-06-2025 ♍ कन्या : आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आएगा जिसको चुनने में थोड़ी भी देर न करें। अत्यधिक विलंब से आप धन लाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जाएगी। लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा। सफलता के लिए मेहनत जारी रखें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 6 भाग्यशाली रंग : हरा रंग तुला 20-06-2025 ♎ तुला : क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या : 9भाग्यशाली रंग : नीला रंग वृश्चिक 20-06-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है। आज कोई खास कोई अच्छी खबर सुना सकता है।इस राशि के जो लोग बेरोज़गार हैं उन्हें आज रोज़गार का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बाहर की चीज़ों को खाने से बचें। पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको जरूर फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही अगर किसी इंटरव्यू में जा रहें है, तो हल्के आसमानी रंग की शर्ट पहनकर जाए। सफलता आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मुमकिन है कि आप झुंझलाहट या ख़ुद को फँसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे ख़रीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : गहरा लाल धनु 20-06-2025 ♑ धनु : मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न

Translate »