Enable Notifications OK No thanks

Author name: Divam Astro World

today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (19-05-2025) Daily Rashifal मेष19-05-2025 ♈ मेष : कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ आप समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: नीला रंग वृषभ 19-05-2025 ♉वृषभ : आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: गहरा हरा मिथुन 19-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक संदर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग हर हाल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नही है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप में से कुछ को ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: नीला रंग कर्क 19-05-2025 ♋ कर्क : आज किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभ मिल पायेगा। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आज किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने काम का क्रेडिट मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आज फायदेमंद हो सकती है। मंदिर में चना दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग सिंह 19-05-2025 ♌ सिंह : आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं। तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला कन्या19-05-2025 ♍ कन्या : आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 19-05-2025 ♎ तुला : छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं और यहां तक कि चुनने के लिए विकल्प भी हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। परिवार की महिला सदस्य आपकी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी मदद कर सकती है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग वृश्चिक 19-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन खुशियों से भरा रहेगा। आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग धनु 19-05-2025 ♑ धनु : किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते है। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा होगा। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला मकर 19-05-2025 ♑ मकर : आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बहते जल

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal Read Post »

ब्लॉग Blogs

शनि,राहू के कारण करना पडता है दरिद्रता का सामना !

शनि और राहू यह दो ग्रह ऐसे हैं जो अपनी अशुभता पर आ जाए तो व्यक्ति को दुसरो पर निर्भर यानी मंगता बना देते हैं। क्युकी जब कोई भी ऐसा बोलता है कि उसको कोई नौकरी नहीं मिल रही, समाज में सम्मान नहीं मिल रहा और पैसे से खाली होने की वजह से परिवार के साथ भी झगड़े की स्थिति बनी रहती है। उस व्यक्ति पर कही ना कही शनि राहू दशा का प्रभाव या शनि साडेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है। इसी लिए आज आपको नौकरी कारोबार की समस्या और पारिवारिक कलह दूर करने के लिए शनि राहू अशुभता दूर करने के लिए उपाय बताये जा रहे हैं। ख़ास कर अगर जन्म कुंडली में सूर्य शनि युति, मंगल राहू युति या शनि राहू की स्थिति मेष, सिंह या वृश्चिक राशि में है और आपकी समस्या आर्थिक या पारिवारिक सुख से संबंधित है तो आपको शनि राहू के लिए उपाय जरुर करने चाहिए। १) शनि की अशुभता दूर करने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सूर्य अस्त के बाद नीले आसन पर बैठें अपने सामने सरसों के तेल का दीपक 4 लॉन्ग डाल कर जलाएं। और शनि मंत्र “ऊँ शं शनैश्चराय नम:” 108 बार जप करें। सिर्फ इतना सा उपाय 4 शनिवार करने से ही आपको सकरात्मक प्रभाव देखने में मिलेगे। २) यदि आप राहू की अशुभता से परेशान हैं तो जूठे बर्तन राहू के कारक हैं और मंगल मिटटी है। इस लिए जूठे बर्तन धोने के लिए साबुन के साथ कुछ राख, मिटटी या रेत का इस्तेमाल करें। इस छोटे से उपाय से ही राहू की अशुभता दूर होगी और परिवार में शांति का माहोल बनेगा। यहाँ एक बात का और ध्यान रखें कि जूठे बर्तन सुबह धोने के लिए बिलकुल ना छोड़ें बल्कि रात को ही बर्तन धोकर सोना चाहिए।

शनि,राहू के कारण करना पडता है दरिद्रता का सामना ! Read Post »

today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Dainik Rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal (18-05-2025) रविवार, SundayDaily Rashifal Daily Rashifal, Horoscope मेष18-05-2025 ♈ मेष : इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। अपनी सुस्त और हतोत्साहित मनःस्थिति के चलते आप दफ़्तर में विवाद का केंद्र बन सकते हैं। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग वृषभ 18-05-2025 ♉वृषभ : आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर या आइडिया आपको मिल सकता है। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती हैं। किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आपकी सुलह हो सकती है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स फालतू बातों में न उलझें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन 18-05-2025 ♊ मिथुन : आपका दिन अनुकूल रहने वाला है।आज आप अपने भविष्य की रूप रेखा बनायेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा। जबरदस्ती पढ़ाई में मन लगाना पड़ सकता है। पुराने रोग भी दूर हो सकते हैं। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क 18-05-2025 ♋ कर्क : किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला सिंह 18-05-2025 ♌ सिंह : प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आप पूरे जोश में रहेंगे और अपनी बुद्धि का भी उपयोग करेंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। धैर्य से काम लें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर न करें तो ही अच्छा है। पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। आपको थोड़ी दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दौड़-धूप होगी और आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक रहेगा। एक्स्ट्रा मेहनत भी आपको करनी पड़ सकती है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हरा रंग कन्या18-05-2025 ♍ कन्या : आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है। बुटीक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए महिला आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। साथ ही कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग तुला 18-05-2025 ♎ तुला : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग वृश्चिक 18-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आप अपने काम में सकारात्मक बदलाव करने में कामयाब रहेंगे। खुद के लिए खरीददारी हो सकती है। दोस्तों और भाइयों से अचानक सहयोग मिल सकता है। नई योजनाएं भी बन सकती हैं। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपकी पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। दिनभर मेहनत ज्यादा करनी होगी। किसी व्यक्ति से कुछ अनबन हो सकती है। बिजनेस में कोई छोटा या बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन भी आप कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला धनु 18-05-2025 ♑ धनु : आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आज आप जीवनसाथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मकर 18-05-2025 ♑ मकर : दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आपको अपने

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka Dainik Rashifal Read Post »

today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल ( Aaj ka daily rashifal )(17-05-2025) Daily Rashifal मेष17-05-2025 ♈ मेष : आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला वृष 17-05-2025 ♉वृषभ : आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें है तो लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पपीता खाकर जाए। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन 17-05-2025 ♊ मिथुन : आज आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग कर्क 17-05-2025 ♋ कर्क : भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग सिंह 17-05-2025 ♌ सिंह : लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कन्या17-05-2025 ♍ कन्या : आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 17-05-2025 ♎ तुला : मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग वृश्चिक 17-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्णरहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग धनु 17-05-2025 ♑ धनु : आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मकर 17-05-2025 ♑ मकर : घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal Read Post »

today

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal(16-05-2025) मेष16-05-2025 Daily Rashifal ♈ मेष : आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 5 भाग्यशाली रंग: हरा रंग वृष 16-05-2025 ♉वृषभ : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 3 भाग्यशाली रंग: पीला रंग मिथुन 16-05-2025 ♊ मिथुन : अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 6 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग कर्क 16-05-2025 ♋ कर्क : आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 1 भाग्यशाली रंग: पीला रंग सिंह 16-05-2025 ♌ सिंह : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहेंक्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली दिशा: पूर्व भाग्यशाली संख्या: 8 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला कन्या16-05-2025 ♍ कन्या : आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें। भाग्यशाली दिशा: पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 9 भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग तुला 16-05-2025 ♎ तुला : अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। भाग्यशाली दिशा: उत्तर भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग वृश्चिक 16-05-2025 ♏ वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाऐंगे। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 4 भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग धनु 16-05-2025 ♑ धनु : आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। आप धीरे-धीरे अपनी रंगत और रौनक में लौटने लगेंगे। कोई बहुत प्रभावशाली बात भी कह सकते हैं या जो भी कुछ कहेंगे, लोग उसे सुनना चाहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश भी करेंगे और सफल हो जाएंगे। मन में स्थिरता रहेगी। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। स्थिति आपके लिए बेहतर बन सकती है। अपना ध्यान अपने महत्व के कामकाज पर ही रखें। कोई खास मीटिंग हो सकती है। किसी को उधार देने से सावधान रहें। उधारी न करें तो ही अच्छा है। भाग्यशाली दिशा: दक्षिण भाग्यशाली संख्या: 7 भाग्यशाली रंग: भूरा रंग मकर 16-05-2025 ♑ मकर : मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

आज का दैनिक राशिफल Aaj ka dainik rashifal Read Post »

Translate »
Scroll to Top