Enable Notifications OK No thanks

Author name: Divam Astro World

today

आज का पंचांग daily panchang

8 March 2025, Saturday,by Divam astro world दिनांक – 8 मार्च 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात दशमी नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 11:28 तक  तत्पश्चात पुनर्वसु योग- आयुष्मान् शाम 04:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य राहु काल – सुबह 09:53 से सुबह 11:22 तक सूर्योदय – 06:58 सूर्यास्त – 06:42 दिशा शूल- पूर्व दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:18 से 06:06 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 09 से रात्रि 01:14 मार्च  09 तक व्रत पर्व विवरण – विश्व महिला दिवस विशेष – दशमी को कलंबी शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) सुपाच्य एवं बलवर्धक ज्वार आयुर्वेद के अनुसार ज्वार शीतल, रुक्ष, पचने में हलकी, किंचित् वीर्यवर्धक तथा मूत्रजनन है । यह रक्तविकार एवं प्रकुपित कफ-पित्त को दूर करने में सहायक है । यह दो प्रकार की होती है – सफेद व लाल । सफेद ज्वार स्वास्थ्य के लिए विशेष हितकर एवं बलप्रद है । यह बवासीर, घाव और अरुचि में गुणकारी है । (वसंत ऋतु -19 फरवरी से 19 अप्रैल) में कफ का प्रकोप होता है । अतः कफशमन हेतु होली के दिनों में ज्वार की धानी तथा भुने हुए चने खाने का रिवाज है । इस ऋतु में ज्वार का सेवन हितकारी है । ज्वार में विटामिन बी-१, बी-२, बी- ३, बी-५, बी-६, बी-७, बी-९, ‘ए’, ‘ई’ तथा फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह व जिंक आदि पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं । विभिन्न रोगों में लाभकारी (१) ज्वार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है । (२) इसमें रेशे की मात्रा अधिक है तथा इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स (GI) कम है अर्थात् ज्वार रक्त शर्करा (blood sugar) को तेजी से व अधिक मात्रा में नहीं बढ़ाती । अतः यह मधुमेह (diabetes) में खूब लाभकारी है । मधुमेह में गेहूँ व चावल का सेवन बंद कर ज्वार की रोटी खाने से रक्त शर्करा आसानी से नियंत्रित रहती है । (३) ज्वार में कैंसर-विरोधी घटक पाये जाते हैं। अनुसंधानों के अनुसार गेहूँ और मक्के की तुलना में ज्वार का सेवन करनेवालों में कमी देखी गयी । (४) मोटापा एक गम्भीर समस्या है जो मधुमेह और हृदयरोग जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है । ज्वार में रेशे की अधिक मात्रा होने तथा यह शीघ्र तृप्तिदायक होने से मोटापे से रक्षा करती है । ज्वार के आटे की रोटी बनायी जाती है तथा ज्वार का दलिया, खिचड़ी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन भी बनाये जाते हैं ।

आज का पंचांग daily panchang Read Post »

व्रत, पूजाविधि और विशेषताएं Method Of Worship

होली 2026 Holi:- होली के दिन करे अचूक उपाय

• होलिका दहन ( Holika Dahan) • होली मनाने का कारण एवं महत्व ( holi manane ka mahatva ) • शास्त्रानुसार होली मनाने की पद्धति ( holi ) • पौराणिक कथाएं ( holi pouranik kathaye ) • होलिका दहन पुजा की विधी ( holi puja vidhi ) • होलिका दहन के नियम ( holika dahan ke niyam ) • होली के दिन करने वाले अचूक उपाय ( Holi ke achuk upay) • होली के दिन के वास्तु शास्त्र के सरल उपाय ( vastu upay) • होलाष्टक के समय में क्या करे और क्या ना करे(Holashtak) • होलिका दहन की विधी (vidhi) • होलिका दहन में क्या अर्पित करे( Holi ke din kya kare kya na kare) • होलिका दहन विशेष पुजन ( holi vishesh 2026) होलिका दहन 2026(Holika dahan 2026) त्यौहार, धार्मिक उत्सव एवं व्रत हिंदु धर्म का एक अविभाज्य अंग :-इनको मनाने के पीछे कुछ विशेष नैसर्गिक, सामाजिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक कारण होते हैं तथा इन्हें उचित ढंग से मनाने से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में अनेक लाभ होते हैं । इससे पूरे समाज की आध्यात्मिक उन्नति होती है । इसीलिए त्यौहार, धार्मिक उत्सव एवं व्रत मनाने का शास्त्राधार समझ लेना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है । होली (Holi) होली भी संक्रांति के समान एक देवी हैं । षड्विकारों पर विजय प्राप्त करने की क्षमता होलिका देवी में है । विकारों पर विजय प्राप्त करने की क्षमता प्राप्त होने के लिए होलिका देवी से प्रार्थना की जाती है । इसलिए होली को उत्सव के रूप में मनाते हैं । होली के पर्व पर अग्निदेवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का कारण होली यह अग्निदेवता की उपासना का ही एक अंग है :-अग्निदेवता की उपासना से व्यक्ति में तेजतत्त्व की मात्रा बढने में सहायता मिलती है । होली के दिन अग्निदेवता का तत्त्व २ प्रतिशत कार्यरत रहता है । इस दिन अग्निदेवता की पूजा करने से व्यक्ति को तेजतत्त्व का लाभ होता है । इससे व्यक्ति में से रज-तम की मात्रा घटती है । होली के दिन किए जानेवाले यज्ञों के कारण प्रकृति मानव के लिए अनुकूल हो जाती है । इससे समय पर एवं अच्छी वर्षा होनेके कारण सृष्टिसंपन्न बनती है । इसीलिए होलीके दिन अग्निदेवता की पूजा कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है । घरों में पूजा की जाती है, जो कि सुबह के समय करते हैं । सार्वजनिक रूपसे मनाई जाने वाली होली रात में मनाई जाती है । होली मनाने का कारण (Holi manane ke karan ) :- पृथ्वी, जल, तेज, वायु एवं आकाश इन पांच तत्त्वों की सहायतासे देवता के तत्त्व को पृथ्वी पर प्रकट करने के लिए यज्ञ ही एक माध्यम है । जब पृथ्वी पर एक भी स्पंदन नहीं था, उस समय के प्रथम त्रेतायुग में पंचतत्त्वों में विष्णुतत्त्व प्रकट होने का समय आया । तब परमेश्वर द्वारा एक साथ सात ऋषि-मुनियों को स्वप्नदृष्टांत में यज्ञ के बारे में ज्ञान हुआ । उन्होंने यज्ञ की सिद्धताएं (तैयारियां) आरंभ कीं । नारदमुनि के मार्गदर्शनानुसार यज्ञ का आरंभ हुआ । मंत्रघोष के साथ सबने विष्णुतत्त्व का आवाहन किया । यज्ञकी ज्वालाओं के साथ यज्ञकुंड में विष्णुतत्त्व प्रकट होने लगा । इससे पृथ्वी पर विद्यमान अनिष्ट शक्तियों को कष्ट होने लगा । उनमें भगदड मच गई । उन्हें अपने कष्टका कारण समझ में नहीं आ रहा था । धीरे-धीरे श्रीविष्णु पूर्ण रूपसे प्रकट हुए । ऋषि-मुनियों के साथ वहां उपस्थित सभी भक्तों को श्री विष्णुजी के दर्शन हुए । उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा थी । इस प्रकार त्रेतायुग के प्रथम यज्ञ के स्मरण में होली मनाई जाती है । होली के संदर्भ में शास्त्रों एवं पुराणों में अनेक कथाएं प्रचलित हैं–होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है प्रह्लाद की। माना जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। अपने बल के दर्प में वह स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी। हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। प्रतीक रूप से यह भी माना जाता है कि प्रह्लाद का अर्थ आनन्द होता है। वैर और उत्पीड़न की प्रतीक होलिका (जलाने की लकड़ी) जलती है और प्रेम तथा उल्लास का प्रतीक प्रह्लाद (आनंद) अक्षुण्ण रहता है। प्रह्लाद की कथा के अतिरिक्त यह पर्व राक्षसी ढुंढी, राधा कृष्ण के रास और कामदेव के पुनर्जन्म से भी जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि होली में रंग लगाकर, नाच-गाकर लोग शिव के गणों का वेश धारण करते हैं तथा शिव की बारात का दृश्य बनाते हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी खु़शी में गोपियों और ग्वालों ने रासलीला की और रंग खेला था। भविष्यपुराण की कथा (Bhavishya puran ki katha) :- भविष्यपुराण में एक कथा है । प्राचीन काल में ढुंढा अथवा ढौंढा नामक राक्षसी एक गांव में घुसकर बालकों को कष्ट देती थी । वह रोग एवं व्याधि निर्माण करती थी । उसे गांव से निकालने हेतु लोगों ने बहुत प्रयत्न किए; परंतु वह जाती ही नहीं थी । अंत में लोगों ने अपशब्द बोलकर, श्राप देकर तथा सर्वत्र अग्नि जलाकर उसे डराकर भगा दिया । वह भयभीत होकर गांव से भाग गई । इस प्रकार अनेक कथाओं के अनुसार विभिन्न कारणों से इस उत्सव को देश-विदेश में विविध प्रकार से मनाया जाता है । प्रदेशानुसार फाल्गुनी पूर्णिमा से पंचमी तक पांच-छः दिनों में, कहीं तो दो दिन, तो कहीं पांचों दिन तक यह त्यौहार मनाया जाता है । होली का महत्त्व (Holi ka mahatva) : होली का संबंध मनुष्य के व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन से है, साथ

होली 2026 Holi:- होली के दिन करे अचूक उपाय Read Post »

today

आज का राशिफल Daily Horoscope

दैनिक राशिफल 7 मार्च 2025 (Daily Rashifal January 7 March 2025) मेष, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Aries मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा है तो आप अपने विचारों से उसे सामान्य करने में सफल रहेंगे। आपको अपने किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। यदि लेन-देन से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। वृष, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Tauras वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी में कोई काम करने से बचने का रहेगा। आपका पैसा डूबने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, तभी वे किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपकी कोई पसंदीदा चीज खो गई थी तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। मिथुन, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Gemini मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में शामिल होकर नाम कमाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। आप कुछ खास लोगों से मिलेंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने से बचना होगा। यदि आप पर कोई कर्ज था तो वह भी काफी हद तक खत्म होता नजर आ रहा है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। कर्क, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Cancer कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर अधिक तनाव में रहेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। किसी की बातों से आप दुखी रहेंगे। किसी से कोई वादा बहुत सोच-समझकर करें। घर के कामों में कोई बदलाव न करें। सिंह, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Leo सिंह राशि वालों को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। मौसम का आप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको अपनी अच्छी सोच बनाए रखनी चाहिए। यदि कार्यस्थल पर काम में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए आप अपने बॉस से बात कर सकते हैं। आपको सोच-समझकर ही किसी से कोई बात कहनी होगी। आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे क्योंकि आपको कुछ रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। कन्या, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Vergo कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने विवादों और परेशानियों से मुक्ति पाने वाला रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको कोई भी निवेश सोच-समझकर करना होगा। व्यापार में किसी की बात सुनकर कोई डील फाइनल न करें। तुला, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Libra तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी के साथ रिश्ते में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। आपको वाहनों का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें दूर होंगी। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। वृश्चिक, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Scorpio वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपकी परेशानियां भी बढ़ेंगी। अगर आप कोई काम किसी और पर नहीं छोड़ेंगे, तो उसे पूरा करने में जरूर दिक्कत आएगी। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगत की ओर बढ़ सकता है। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। धनु, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Sagitarious धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव बातचीत से सुलझ जाएगा। किसी मित्र की याद आ सकती है, जिससे आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मकर, राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Capricorn मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता का दिन रहेगा। आप अपने ऊपर काम के दबाव से नहीं घबराएंगे और अपने सभी काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको अपने पिता से सलाह लेनी पड़ेगी। आपका जीवन साथी आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। कुंभ राशि 7 मार्च 2025 राशिफल Aquarius कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पैसों को लेकर आपको कोई योजना बनाने की जरूरत है। आपको किसी से कोई भी बात सोच-समझकर ही बोलनी चाहिए, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके और उनके बीच मनमुटाव होने की संभावना है। अपने घर के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। मीन राशि 7 मार्च 2025 राशिफल pisces मीन राशि के लोगों को अपने काम पूरे करने के लिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। बच्चे काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके चलते परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

आज का राशिफल Daily Horoscope Read Post »

today

आज का पंचांग Daily panchang

7 March 2025, by Divam astro world दिनांक – 7 मार्च 2025 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – अष्टमी सुबह 09:18 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 11:32 तक  तक तत्पश्चात आर्द्रा योग – प्रीति शाम 06:15 तक तत्पश्चात आयुष्मान् राहु काल – सुबह 11:22 से दोपहर 12:51 तक सूर्योदय – 06:59 सूर्यास्त – 06:41 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:18 से 06:07 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:14 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 08 से रात्रि 01:15 मार्च 08 तक व्रत पर्व विवरण – मासिक दुर्गाष्टमी विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है व नवमी को लौकी खाना गौमाँस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

आज का पंचांग Daily panchang Read Post »

today

आज का राशिफल Daily horoscope

6 मार्च 2025 गुरुवार : आज क्या कहते है आपके सितारे जाने अपना राशिफल २०२५ वर्ष रशिफल 2025 Varshik Rashifal मेष आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। वृषभ संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। मिथुन रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। कर्क आज घर में क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है। सिंह मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे। कन्या मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। तुला यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। वृश्चिक वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। धनु नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मकर नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। कुंभ कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। मीन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

आज का राशिफल Daily horoscope Read Post »

आज की भाग्य कुंजी Today's Fortune Key

तीर्थ में पालने योग्य १२ नियम आज का पंचांग Daily Panchang

6 March 2025, by Divam astro world दिनांक – 6 मार्च 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – सप्तमी सुबह 10:50 तक तत्पश्चात अष्टमी नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:05 मार्च 07 तक तत्पश्चात मृगशिरा योग- विष्कम्भ रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात प्रीति राहु काल – दोपहर 02:20 से दोपहर 03:48 तक सूर्योदय – 07:00 सूर्यास्त – 06:41 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:19 से 06:08 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:15 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 07 से रात्रि 01:15 मार्च 07 तक व्रत पर्व विवरण – रोहिणी व्रत विशेष – सप्तमी को ताड़ फल फल खाने से रोग बढ़ता है व शरीर का नाश होता है और अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) तीर्थ में पालने योग्य १२ नियम अश्वमेधसहस्राणि वाजपेयशतानि च। लक्षं प्रदक्षिणा भूमेः कुम्भस्नानेन तत्फलम् ।। ‘हजारों अश्वमेध यज्ञ, सैकड़ों वाजपेय यज्ञ और लाखों बार पृथ्वी की प्रदक्षिणा करने से जो फल होता है, वही फल एक बार कुम्भ-स्नान करने से प्राप्त हो जाता है।’ तीर्थ में ये बारह नियम अगर कोई पालता है तो उसे तीर्थ का पूरा फायदा होता है: (१) हाथों का संयम : गंगा में गोता भी मारा और अनधिकार किसीकी वस्तु ले ली या ऐसी-वैसी कोई चीज उठाकर मुँह में डाल ली तो पुण्यप्राप्ति का आनंद नहीं होगा । (२) पैरों का संयम: कहीं भी चले गये मौज-मजा मारने के लिए… नहीं, अनुचित जगह पर न जायें । (३) मन को दूषित विचारों व चिंतन से बचाकर भगवच्चिंतन करना । (४) सत्संग व वेदांत शास्त्र का आश्रय लेना : ऐसा नहीं कि शरीर में बुखार है और दे मारा गोता । पुण्यलाभ करें और फिर हो गया बुखार या न्यूमोनिया और आदमी मर गया, ऐसा नहीं करना चाहिए । देश,काल और शरीर की अवस्था देखनी चाहिए । (५) तपस्या। (६) भगवान की कीर्ति, भगवान के गुणों का गान कुम्भ-स्थान पर करना चाहिए । (७) परिग्रह का त्याग : कोई कुछ चीज दे तो तीर्थ में दान नहीं लेना चाहिए । तीर्थ में दूसरों की सुविधाओं का उपयोग करके अपने ऊपर बोझा न चढ़ायें । दान का खाना, अशुद्ध खाना, प्रसाद में धोखेबाजी करके बार-बार लेना… अशुद्ध व्यवहार पुण्य क्षीण और हृदय को मलिन करता है । एक तरफ पुण्य कमा रहे हैं, दूसरी तरफ बोझा चढ़ा रहे हैं । यह न करें । (८) जैसी भी परिस्थिति हो, आत्मसंतोष होना चाहिए । हाय रे ! धक्का धक्की है, बस नहीं मिली… ऐसा करके चित्त नहीं बिगाड़ना । ‘हरे-हरे ! वाह ! यार की मौज ! तेरी मर्जी पूरण हो !’ – इस प्रकार अपने चित्त को संतुष्ट रखें । (९) किसी प्रकार के अहंकार को न पोसें: ‘मैं तो तीन बजे उठा था, मैं तो इतने मील पैदल गया और मैंने तो १० डुबकियाँ लगायीं…. – ऐसा अहंकार पुण्य को क्षीण कर देता है । भगवान की कृपा है जो पुण्यकर्म हुआ, उसको छुपाकर रखो । (१०) ‘यह करूँगा, यह भोगूँगा, इधर जाऊँगा, उधर जाऊँगा…. इसका चिंतन न करें । ‘मैं कौन हूँ ? जन्म के पहले मैं कौन था, अभी कौन हूँ और बाद में कौन रहूँगा ? तो मैं तो वही चैतन्य आत्मा हूँ । मैं जन्म के पहले था, अभी हूँ और बाद में भी रहूँगा ।’ – इस प्रकार अपने स्वभाव में आने का प्रयत्न करें । (११) दम्भ, दिखावा न करें । (१२) इन्द्रिय-लोलुपता नहीं । कुछ भी खा लिया कि मजा आता है, कहीं भी चले गये… तो मौज-मजा मारने के लिए कुम्भ-स्नान नहीं है । सच्चाई, सत्कर्म और प्रभु-स्नेह से तपस्या करके अंतरात्मा का माधुर्य जगाने के लिए और हृदय को प्रसन्नता दिलाने के लिए तथा सत्संग के रहस्य का प्रसाद पाने के लिए संगम-स्नान है ।” गुरुवार विशेष हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है । गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें : एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें । गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है । गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।

तीर्थ में पालने योग्य १२ नियम आज का पंचांग Daily Panchang Read Post »

today

आज का राशिफल Horoscope

5 मार्च 2025 बुधवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष घर की परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। वृषभ धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी। मिथुन स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे। कर्क घर में किसी को शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। बाहरी क्षेत्रों में विवाद न करें। आपको दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आने की संभावना है। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है। सिंह प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। कन्या वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा। तुला बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं। वृश्चिक. २०२५ वर्ष रशिफल आज फालतू धन खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनु पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी। मकर नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें। कुंभ धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मीन अपनी जन्म कुंडली के भाग्य स्थान को करें जागृत! व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। आज चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।

आज का राशिफल Horoscope Read Post »

today

आज का पंचांग Panchang

5 March 2025 Wednesday,by Divam astro world दिनांक – 5 मार्च 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – षष्ठी दोपहर 12:51 तक तत्पश्चात सप्तमी नक्षत्र – कृतिका रात्रि 01:08 मार्च 06 तक, तत्पश्चात रोहिणी योग- वैधृति रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात विषकम्भ राहु काल – दोपहर 12:51 से दोपहर 02:20 तक सूर्योदय – 07:02 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – उत्तर दिशा में अग्निवास: पृथ्वी- शुभ चन्द्र वास: पूर्व, दक्षिण शिववास: वृषे- अभीष्टसिद्धि (दि..12:51)तक, भोजने- पीडायां ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:20 से 06:09 तक अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 मार्च 06 से रात्रि 01:15 मार्च 06 तक व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग (अहोरात्रि) पद, चरण 1 अ कृत्तिका 08:12:02 2 ई कृत्तिका 13:48:54 3 उ कृत्तिका 19:27:20 4 ए कृत्तिका 25:07:22 चोघडिया, दिन लाभ 06:46 – 08:14 शुभ अमृत 08:14 – 09:42 शुभ काल 09:42 – 11:10 अशुभ शुभ 11:10 – 12:39 शुभ रोग 12:39 – 14:07 अशुभ उद्वेग 14:07 – 15:35 अशुभ चर 15:35 – 17:03 शुभ लाभ 17:03 – 18:31 शुभ चोघडिया, रात उद्वेग 18:31 – 20:03 अशुभ शुभ 20:03 – 21:34 शुभ अमृत. 21:34 – 23:06 शुभ चर 23:06 – 24:38 शुभ रोग 24:38 – 26:10 अशुभ काल 26:10 – 27:42 अशुभ लाभ 27:42 – 29:14 शुभ उद्वेग 29:14 – 30:45 अशुभ विशेष – षष्ठी को नीम का पत्ती फल या दातुन मुख में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है व सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है और शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

आज का पंचांग Panchang Read Post »

today

आज का राशिफल Horoscope today

4 March,2025,Tuesday by Divam astro world 4 मार्च 2025 मंगलवार : आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल मेष माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। वृषभ विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। मिथुन प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। कर्क घर में अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है। सिंह यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। कन्या आज के दिन घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। तुला वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। वृश्चिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा। धनु आज देव दर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। धार्मिक सत्संग का लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। मकर आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा। कुछ मामलों में कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। कुंभ अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। मीन आज आपको घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

आज का राशिफल Horoscope today Read Post »

today

आज का पंचांग Panchang today

4 March,2025, Tuesday by Divam astro world दिनांक – 4 मार्च 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तरायण ऋतु – बसन्त मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – पञ्चमी  दोपहर 3:16 तक तत्पश्चात षष्ठी नक्षत्र – भरणी रात्रि 02:37 मार्च 05 तक तत्पश्चात कृत्तिका योग- इंद्र रात्रि 02:07 मार्च 05 तक तत्पश्चात वैधृति राहु काल – दोपहर 03:48 से शाम 05:16 तक सूर्योदय – 07:02 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – उत्तर दिशा में ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:21 से 06:10 तक अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:15 तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:27  मार्च 05 से रात्रि 01:15 मार्च 05 तक व्रत पर्व विवरण – स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थसिद्धि योग (रात्रि 02:37 मार्च 05 से प्रातः 06:58 मार्च 05 तक) विशेष – पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) देशी गोघृत सेवन के लाभ : (१) हृदय स्वस्थ व बलवान होता है। रक्तदाब नियंत्रित रहता है । हृदय की रक्तवाहिनियों की धमनी प्रतिचय (atherosclerosis) से रक्षा करता है। अतः हृदयरोग से रक्षा हेतु तथा हृदय रोगियों के लिए यह घी अत्यंत लाभदायी है । (२) इससे ओज की वृद्धि व दीर्घायुष्य की प्राप्ति होती है। (३) मस्तिष्क की कोशिकाएँ (neurons) पुष्ट हो जाती हैं, जिससे बुद्धि व इन्द्रियों की कार्यक्षमता विकसित होती है। बुद्धि, धारणाशक्ति एवं स्मृति की वृद्धि होती है। (४) मन का सत्व गुण विकसित होकर चिंता, तनाव, चिड़चिड़ापन, क्रोध आदि दूर होने में मदद मिलती है । मन की एकाग्रता बढ़ती है । साधना में उन्नति होती है । (५) नेत्रज्योति बढ़ती है । चश्मा, मोतियाबिंद (cataract), काँचबिंदु (glaucoma) व आँखों की अन्य समस्याओं से रक्षा होती है । (६) हड्डियाँ व स्नायु सशक्त होते हैं। संधिस्थान (joints) लचीले व मजबूत बनते हैं । (७) कैंसर से लड़ने व उसकी रोकथाम की आश्चर्यजनक क्षमता प्राप्त होती है । (८) रोगप्रतिरोधक शक्ति (immunity power) बढ़कर घातक विषाणुजन्य संक्रमणों (viral infections) से प्रतिकार करने की शक्ति मिलती है । (९) जठराग्नि तीव्र व पाचन-संस्थान सशक्त होता है। मोटापा नहीं आता, वजन नियंत्रित रहता है । वीर्य पुष्ट होता है। यौवन दीर्घकाल तक बना रहता है । (१०) चेहरे की सौम्यता, तेज एवं सुंदरता बढ़ती है। स्वर उत्तम होता है एवं रंग निखरता है। बाल घने, मुलायम व लम्बे होते हैं । (११) गर्भवती माँ द्वारा सेवन करने पर गर्भस्थ शिशु बलवान, पुष्ट और बुद्धिमान बनता है ।

आज का पंचांग Panchang today Read Post »

Translate »
Scroll to Top